• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी की दो सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, इस जिले में सवा साल में चौथा इलेक्शन

Writer D by Writer D
29/03/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मिर्जापुर, राजनीति, रामपुर
0
By-Elections

by-elections

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की स्वार विधानसभा और मिर्जापुर की छानबे सीट पर उपचुनाव (By-Elections)  कराने का एलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। रामपुर की स्वार विधानसभा सीट सपा नेता आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम की विधायकी रद्द किए जाने की वजह से खाली हुई थी। दोनों ही सीटों पर 10 मई को वोटिंग होगी और 13 मई को परिणाम आएंगे।

2019 में भी चली गई थी अब्दुल्ला की विधायकी

अब्दुल्ला आजम शायद एकमात्र ऐसे राजनेता हैं जिसकी विधायकी तीन साल के अंदर दो बार निरस्त हुई हो। अब्दुल्ला आजम 2017 के विधानसभा चुनाव में स्वार सीट से निर्वाचित हुए थे। उनके निर्वाचन को उनके मुकाबले चुनाव लड़ने वाले बसपा के प्रत्याशी नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने हाईकोर्ट में चुनावी याचिका दायर कर चुनौती दी थी।

आरोप था कि चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते वक्त अब्दुल्ला की उम्र 25 साल से कम थी। हाईकोर्ट ने 16 दिसंबर 2019 को उनके निर्वाचन को रद्द कर दिया था। इसके बाद अब्दुल्ला ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज करते हुए हाईकोर्ट के आदेश को बहाल रखा था।

छानबे विधानसभा सीट

छानबे (सुरक्षित) विधानसभा सीट उत्तर प्रदेशके मिर्जापुर जिले में आती है। 2022 में छानबे (सुरक्षित) में कुल 47.29 प्रतिशत वोट पड़े। 2022 में Apna Dal (Soneylal) से राहुल प्रकाश कोल ने समाजवादी पार्टी के कीर्ति को 38113 वोटों के मार्जिन से हराया था।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा, जानें कब होगी वोटिंग

छानबे विधानसभा से अपना दल (एस) के विधायक राहुल प्रकाश कोल कैंसर से जंग हार गए। उन्होंने 2 फरवरी 2023 को मुंबई स्थित अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह मात्र 40 वर्ष के थे और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रहे थे। उनके पिता पकौड़ी कोल अपना दल(एस) से राबर्ट्सगंज (सोनभद्र) से सांसद हैं। उनके निधन के बाद से छानबे सीट खाली है।

Tags: by-elections 2023by-elections in upmirjapur by-electionsmirjapur newsrampur by-electionsRampur Newsup news
Previous Post

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा, जानें कब होगी वोटिंग

Next Post

एक्सप्रेसवे पर सफर करना होगा महंगा, 1 अप्रैल से चुकाना होगा इतना टोल टैक्स

Writer D

Writer D

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post
Toll Pass

एक्सप्रेसवे पर सफर करना होगा महंगा, 1 अप्रैल से चुकाना होगा इतना टोल टैक्स

यह भी पढ़ें

Ranveer

रणवीर ने IPL को लेकर की ये घोषणा, प्लेयर्स को लेकर कही ये बात

09/05/2022

इटावा में बनेगा राज्य का पहला सोलर कोल्ड स्टोरेज

09/02/2021
Sunil Yadav

चोक नालियों को देखकर भड़के नोडल अधिकारी, ईओ को दी चेतावनी

27/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version