• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Anthropic ने लॉन्च किया अपना सबसे पावरफुल AI टूल, कोडिंग में मचाएगा धमाल!

Desk by Desk
26/11/2025
in Tech/Gadgets
0
Anthropic ने लॉन्च किया अपना सबसे पावरफुल AI टूल Claude Opus 4.5, कोडिंग में मचाएगा धमाल!
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमेरिकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप एंथ्रोपिक ने अपने अब तक के सबसे पावरफुल AI मॉडल Claude Opus 4.5 को लॉन्च कर दिया है. यह मॉडल कोडिंग, एजेंटिक टूल यूज और लंबे कॉन्टेक्स्ट में बड़े सुधार लाता है. कंपनी का दावा है कि यह मॉडल जटिल कामों को पूरा करने में 65% तक कम टोकन्स का इस्तेमाल करता है, जिससे लागत भी घटती है और प्रोसेसिंग भी तेज होती है. Opus 4.5 अब Claude ऐप, API और क्लाउड प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है और पुराने Opus 4.1 को रिप्लेस करता है.

कोडिंग और एफिशिएंसी में बड़ी छलांग

Anthropic के अनुसार, Claude Opus 4.5 पिछले वर्जन की तुलना में लंबे और जटिल कोडिंग टास्क को 65% तक कम टोकन्स में हल कर लेता है. इस सुधार के पीछे बेहतर प्लानिंग और अधिक स्मार्ट आंतरिक रीजनिंग स्टेप्स का योगदान बताया गया है. कम टोकन्स का मतलब है कि मॉडल कम कम्प्यूटेशनल कॉस्ट में वही काम कर सकता है, जिससे यूजर्स को तेज और किफायती आउटपुट मिलता है. यह सुधार लंबी प्रॉम्प्ट विंडो और बड़े कोड प्रोजेक्ट्स में बड़ा अंतर लाता है.

लॉन्ग-कॉन्टेक्स्ट और एजेंटिक क्षमताओं में अपग्रेड

कंपनी का कहना है कि Opus 4.5 को इस तरह ट्रेन किया गया है कि यह मल्टी-स्टेप वर्कफ्लो और कई एजेंट्स के साथ जटिल कामों को मैनेज कर सके. कंपनी का कहना है कि इंटरनल टेस्टिंग में मॉडल ने दो अलग कोडबेस को एक साथ रिफैक्टर किया और तीन एजेंट्स के काम को कोऑर्डिनेट किया. नया टूल-कॉलिंग सिस्टम केवल जरूरी टूल्स को ही लोड करता है, जिससे कॉन्टेक्स्ट यूज लगभग 85% तक घट जाता है. इसके अलावा मॉडल अब 10-15 पेज तक की लगातार नैरेटिव कंटेंट भी एक ही टोन और प्लॉट में बना सकता है.

बेंचमार्क परफॉर्मेंस और कीमत में बड़े बदलाव

Anthropic का दावा है कि Opus 4.5 कई इंटरनल बेंचमार्क में प्रतिस्पर्धी मॉडलों से आगे निकल गया है. SWE-Bench Verified टेस्ट में इसे 80.9% स्कोर मिला, जबकि Gemini 3 Pro को 76.2% और GPT-5.1 Codex Max को 77.9% मिले. कंपनी ने यह भी बताया कि यह मॉडल अधिकतर एंटरप्राइज वर्कलोड के लिए लगभग एक-तिहाई लागत में समान या बेहतर परफॉर्मेंस देता है. Claude ऐप, वेबसाइट, API और Google Vertex AI व Amazon Bedrock जैसे क्लाउड प्लेटफॉर्म पर यह मॉडल अब उपलब्ध है.

Tags: Claude Opus 4.5
Previous Post

OMG! ये कंपनी Missed Call Alerts के लिए भी लेती है पैसे

Next Post

लॉन्च हुआ 20GB RAM वाला यह फ्लैगशिप फोन, कैमरा भी लाजवाब!

Desk

Desk

Related Posts

Emergency Severe Alert
Main Slider

फोन पर बजा इमरजेंसी अलर्ट? घबराएं नहीं, सरकार का है टेस्ट मैसेज

02/05/2026
WhatsApp
Main Slider

WhatsApp का बड़ा एक्शन, 9400 से ज्यादा अकाउंट्स बैन; कंबोडिया से जुड़े तार

29/04/2026
Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
WhatsApp
Main Slider

WhatsApp का नया ‘जादू’: 15 मिनट में मैसेज गायब! अब चैट में नहीं बचेगा कोई भी ‘सबूत’

23/03/2026
Amazon
Tech/Gadgets

शुरू हो गई Amazon की बड़ी Electronics Sale, स्मार्टफोन, TV और लैपटॉप पर मिल रहे बंपर ऑफर

08/03/2026
Next Post
20GB रैम के साथ लॉन्च हुआ यह धमाकेदार फ्लैगशिप फोन, कैमरा भी टॉप क्लास!

लॉन्च हुआ 20GB RAM वाला यह फ्लैगशिप फोन, कैमरा भी लाजवाब!

यह भी पढ़ें

suicide

तहसीलदार के पेशकार की पत्नी ने गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

08/02/2021

लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन, औरैया में 40 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

25/07/2020
Basant Panchami

जानें कब है बसंत पंचमी, यहां देखें माघ महीने के व्रत त्योहार की पूरी सूची

26/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version