• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एंटीलिया केस: NIA का बड़ा खुलासा, वाजे के ड्राइवर ने खड़ी की थी अंबानी के घर के बाहर स्कोर्पियो

Writer D by Writer D
31/03/2021
in Main Slider, क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
sachin waje

sachin waje

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर विस्फोटक से भरी स्कॉर्पियो मिलने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ा खुलासा किया है। जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, मामले में गिरफ्तार API सचिन वझे के कहने पर ही उनके पर्सनल ड्राइवर ने जिलेटिन से भरी स्कॉर्पियो को 25 फरवरी की रात एंटीलिया के बाहर खड़ा किया था।

इस दौरान सचिन वझे उस इनोवा को चला रहा था, जो लगातार स्कॉर्पियो के पीछे थी। स्कॉर्पियो खड़ी करने के बाद ड्राइवर पीछे के गेट से बाहर निकला और इनोवा में बैठकर दोनों वहां से चले गए।

NIA के मुताबिक, स्कॉर्पियो कांड की शुरुआत 17 फरवरी से शुरू हुई, जब इसके मालिक मनसुख हिरेन ने इसके स्टेयरिंग में खराबी की बात कहते हुए इसे मुलुंड-ऐरोली रोड पर पार्क किया था। CCTV फुटेज में साफ हो गया है कि मनसुख ने इसी दिन पुलिस हेडक्वार्टर के पास स्कॉर्पियो की चाभी सचिन वझे को सौंपी थी। वझे ने यह चाभी अपने ड्राइवर (नाम का खुलासा नहीं) को दी और उसे ऐरोली से उठाकार ठाणे स्थित अपनी सोसायटी (साकेत) में ले जाने को कहा।

इंटर कॉलेज के बाहर 9वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरोपी छात्र फरार  

NIA सूत्र के मुताबिक, 19 फरवरी को वझे का ड्राइवर ही क्रॉफर्ड मार्केट में स्कॉर्पियो को लेकर गया और उसने पुलिस मुख्यालय में स्कॉर्पियो पार्क कर दी। जांच में यह सामने आया है कि स्कॉर्पियो वहां 21 तारीख तक खड़ी रही और उसी दिन ड्राइवर इसे वापस वझे की सोसायटी यानी ठाणे लेकर गया। जहां इसे 25 फरवरी तक छिपा कर रखा गया था। NIA का मानना है कि यही वजह है कि सचिन वझे ने अपनी सोसायटी और ऑफिस के CCTV फुटेज को नष्ट करने का प्रयास किया।

मंगलवार को स्पेशल कोर्ट में NIA ने बताया कि सचिन वझे और सजायाफ्ता सिपाही विनायक शिंदे ने एक मीटिंग में स्कॉर्पियो के मालिक मनसुख हिरेन को मारने की प्लानिंग की थी। यह गाड़ी मंगलवार को बरामद सचिन वझे की आउटलेंडर हो सकती है। हालांकि, इसकी पुष्टि फ़ॉरेंसिक की रिपोर्ट के बाद ही संभव है। NIA को जांच में अब तक कुल 7 कारें मिली हैं। 7वीं कार मुंबई के कमोठे इलाके से बरामद हुई है।

नजरबंद पीडीपी नेता सिरताज के घर पर छापा : महबूबा

सचिन वझे के नाम पर रजिस्टर्ड इस कार का उपयोग वझे का सहकर्मी API प्रकाश ओवल कर रहा था। ये पहली कार है, जो सचिन वझे के नाम पर रजिस्टर्ड है। मित्सुबिशी कंपनी की इस आउटलैंडर कार को 2011 में रजिस्टर्ड कराया गया था।

एक अंग्रेजी अखबार ने दावा किया है कि महाराष्ट्र ATS इस केस को बहुत पहले सुलझा लेता, लेकिन मुंबई पुलिस कमिश्नर ऑफिस की ओर से उन्हें CCTV फुटेज को एक्सेस करने की अनुमति नहीं दी गई। ATS ने इसके लिए चार पत्र तब के कमिश्नर परमबीर सिंह को लिखे थे, लेकिन उनकी ओर से कोई रिस्पांस नहीं मिला।

ATS एंटीलिया केस के दिन यानी 25 फरवरी से 45 दिन पहले और बाद के CCTV फुटेज की जांच करना चाहती थी। अखबार ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि एंटीलिया के बाहर से बरामद स्कॉर्पियो 19 से 21 फरवरी के बीच पुलिस मुख्यालय में भी आई थी।

Tags: Antilia Casecrime newsMaharashtra NewsNIAsachin waje
Previous Post

इंटर कॉलेज के बाहर 9वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरोपी छात्र फरार  

Next Post

गांव की बहू बनी निर्विरोध ग्राम प्रधान, पढ़ी-लिखी महिला बनी ग्रामीणों की पहली पसंद

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण

17/09/2026
Main Slider

उपराज्यपाल संधू से मिले यूपी अल्पसंख्यक आयोग के वरिष्ठ सदस्य परविंदर सिंह

17/09/2026
Main Slider

आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी है यूपी की 25 करोड़ जनता: मुख्यमंत्री योगी

17/09/2026
Main Slider

प्रेरणा स्थल पर जले आशीर्वाद के दीये, सीएम योगी ने शुरू किया सेवा संकल्प अभियान

17/09/2026
Main Slider

बीमारू यूपी नहीं था, उसे चलाने वाले राजनेताओं की मानसिकता थी बीमारू : मुख्यमंत्री योगी

17/09/2026
Next Post
UP Panchayat

गांव की बहू बनी निर्विरोध ग्राम प्रधान, पढ़ी-लिखी महिला बनी ग्रामीणों की पहली पसंद

यह भी पढ़ें

Gang Rape

‘दो हजार लो, गैंगरेप भूल जाओ…’, पंचायत ने सुनाया अजीबोगरीब फैसला

13/08/2024

CISCE ने जारी की 10वीं-12वीं की एग्जाम की नई डेटशीट, यहां से करें नोट

04/03/2022
hemp recovered

तीन दुकानों में हुई चोरी का खुलासा, 8.5 लाख रुपए बरामद, 3 गिरफ्तार

17/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version