• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Apple ने लॉन्च किया नया AirTag, अब फाटक से मिल जाएगा खोया हुआ सामान

Writer D by Writer D
27/01/2026
in Tech/Gadgets
0
Apple Airtag

Apple Airtag

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Apple ने भारत में अपने लोकप्रिय ट्रैकिंग डिवाइस AirTag का सेकंड जेनरेशन मॉडल लॉन्च कर दिया है। लगभग पांच साल बाद आए इस नए AirTag में हार्डवेयर लेवल पर कई अहम सुधार किए गए हैं। कंपनी ने इसमें नया Ultra Wideband चिप, ज्यादा तेज आवाज वाला स्पीकर और बेहतर Precision Finding रेंज दी है। खास बात यह है कि डिजाइन और साइज पहले जैसा ही रखा गया है, ताकि पुराने यूजर्स को कोई परेशानी न हो।

भारत में कीमत और उपलब्धता

Apple सेकंड जेनरेशन AirTag की भारत में कीमत 3,790 रुपये रखी गई है। वहीं चार AirTag का पैक 12,900 रुपये में उपलब्ध होगा। ग्राहक Apple की वेबसाइट और Apple Store ऐप से इसे खरीद सकते हैं। खास बात यह है कि Apple इस AirTag पर फ्री एन्ग्रेविंग की सुविधा भी दे रहा है, जिससे यूजर्स अपना नाम या इमोजी खुदवा सकते हैं।

नया UWB चिप और बेहतर Precision Finding

नए AirTag में सेकंड जेनरेशन Ultra Wideband चिप दी गई है। कंपनी के मुताबिक इससे Precision Finding की रेंज करीब 50 प्रतिशत तक बढ़ गई है। यानी अब यूजर्स अपने खोए हुए बैग, चाबी या अन्य सामान को ज्यादा दूर से और ज्यादा सटीक तरीके से ढूंढ पाएंगे। इसके अलावा Bluetooth कनेक्टिविटी रेंज में भी सुधार किया गया है, जिससे Find My नेटवर्क और ज्यादा भरोसेमंद बन गया है।

अब ज्यादा तेज बजेगा AirTag का स्पीकर

Apple ने नए AirTag के अंदरूनी डिजाइन में भी बदलाव किया है। इसमें नया स्पीकर लगाया गया है, जो पुराने मॉडल की तुलना में करीब 50 प्रतिशत ज्यादा तेज आवाज करता है। कंपनी का दावा है कि अब AirTag की आवाज पहले से दोगुनी दूरी तक सुनी जा सकती है। इससे भीड़भाड़ वाली जगहों या बड़े कमरों में खोया सामान ढूंढना आसान हो जाता है।

बैटरी, प्राइवेसी और फीचर्स

कंपनी का कहना है कि नया AirTag पहले की तरह CR2032 कॉइन सेल बैटरी पर चलता है और एक साल से ज्यादा का बैटरी बैकअप देता है। इसमें IP67 रेटिंग दी गई है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है। AirTag iOS 26 या उससे नए iPhone और iPadOS 26 वाले iPad के साथ काम करता है। एपल का कहना है कि लोकेशन डेटा पूरी तरह प्राइवेट रहता है और AirTag किसी भी तरह की लोकेशन हिस्ट्री अपने अंदर सेव नहीं करता।

Tags: AirTag DesignAirTag FeaturesAirTag PriceAppleApple Airtagultra widebanduwb chip
Previous Post

खुद आए थे… बरेली DM ने सिटी मजिस्ट्रेट के आरोपों को नकारा

Next Post

घबराइए मत, हर समस्या का होगा समाधान: मुख्यमंत्री योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
नए लुक में लॉन्च हुई Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 656 किमी है रेंज
Tech/Gadgets

नए अवतार में आई Mahindra की EV, एक चार्ज में चलेगी 656 किमी

03/07/2026
कार खरीदते समय न हों कंफ्यूज, आसान भाषा में समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4 का फर्क
Tech/Gadgets

नई कार लेने जा रहे हैं? पहले समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4

03/07/2026
क्या बड़े चार्जर से फोन चार्ज करने पर जल्दी होगा काम, यहां है आपके सवाल का जवाब
Tech/Gadgets

बड़े चार्जर से फोन होगा फास्ट चार्ज या नहीं? यहां दूर करें कन्फ्यूजन

03/07/2026
WhatsApp के बाद अब Telegram और Signal को नोटिस, यूजरनेम फीचर पर सरकार की ‘पैनी नजर’
Tech/Gadgets

WhatsApp के बाद Telegram-Signal की बढ़ीं मुश्किलें, यूजरनेम फीचर पर सरकार का शिकंजा

03/07/2026
Next Post
cm yogi

घबराइए मत, हर समस्या का होगा समाधान: मुख्यमंत्री योगी

यह भी पढ़ें

Partha Chatterjee

पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी की 48.22 करोड़ की संपत्ति कुर्क

19/09/2022
Sports

खेलों को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा और उत्तराखंड बनेंगे सहयोगी

19/07/2022
Sonia Gandhi

‘भारत जोड़ो’ यात्रा के बीच कांग्रेस में फिर लेटर बम, अध्यक्ष के चुनाव को लेकर लिखी ये बात

10/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version