• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गर्मियों में रखना हैं त्वचा का खास ख्याल, आजमाएं ये घरेलू फेस पैक

Writer D by Writer D
07/03/2025
in फैशन/शैली
0
Sandalwood Face Pack

Sandalwood Face Pack

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गर्मियों का मौसम आते ही स्किन को मुहांसे, त्वचा का रूखापन, ऑयली स्किन जैसी कई अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ जाता हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए गर्मियों के दिनों में आप चंदन (Sandalwood) का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्किन केयर के लिए सदियों से चंदन का इस्तेमाल किया जा रहा हैं। दादी-नानी भी अपने समय में चंदन का खूब इस्तेमाल किया करती थीं जिस चलते बुढ़ापे में भी उनकी त्वचा पर चमक बराबर दिखाई पड़ती है। अगर आप नेचुरल तरीके से स्किन को निखारना चाहती हैं तो चंदन एक बेहतरीन ऑप्शन साबित होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको चंदन से बने कुछ फेस पैक (Sandalwood Face Pack) के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर मुरझाए हुए बेजान चेहरे को भी निखार मिल जाएगा। आइये जानते हैं इन फेस पैक के बारे में…

चंदन और दूध का फेस पैक (Sandalwood Face Pack)

इस फेस पैक को चेहरे पर निखार और चमक पाने के लिए लगाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए एक चम्मच चंदन का पाउडर और जरुरतनुसार दूध लें। अब दूध और चंदन पाउडर को अच्छी तरह मिलाकर मुलायम पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और तकरीबन 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। फेस पैक को ठंडे पानी से छुड़ाएं। आपका चेहरा खिला-खिला दिखने लगेगा।

चंदन और हल्दी का फेस पैक (Sandalwood Face Pack)

हल्दी और चंदन का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें। अब इस बाउल में एक चम्मच चंदन पाउडर डालें। चंदन पाउडर में एक चुटकी हल्दी मिलाएं। अच्छे से मिक्स होने के बाद इसमें पानी डालकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे अपने चेहरे व गर्दन पर लगाएं। 10 से 15 मिनट लगा रहने के बाद इसे सादे पानी से धोएं।

चंदन और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक (Sandalwood Face Pack)

ऑयली स्किन के लिए चंदन पाउडर के साथ-साथ मुल्तानी मिट्टी को भी फेस पैक में मिलाना चाहिए। आपको 1 चम्मच चंदन पाउडर के साथ 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लेनी चाहिए और इसे गुलाब जल के साथ मिलाकर अपने चेहरे पर लगाना चाहिए। होंठों के आस-पास के एरिया को छोड़कर इस्तेमाल करें। इसे सूखने पर धो दें, लेकिन इसके बाद स्किन को अच्छे से मॉइश्चराइज करें।

चंदन और शहद का फेस पैक (Sandalwood Face Pack)

इस फेस पैक को बनाने के लिए 1 चम्मच चंदन पाउडर लें। इसमें आवश्यकता अनुसार शहद मिलाएं। इसे मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। त्वचा पर हल्के हाथों से मसाज करें। इसे 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद ताजे पानी का इस्तेमाल करके इसे धो लें। हफ्ते में 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

चंदन और टमाटर का फेस पैक (Sandalwood Face Pack)

इस फेस पैक से चेहरे पर जमी धूल-मिट्टी और गंदगी दूर हो जाएगी। इसे तैयार करने के लिए आपको चंदन, टमाटर और मुलतानी मिट्टी की जरूरत होगी। आधा चम्मच चंदन पाउडर में आधा चम्मच मुलतानी मिट्टी मिलाएं। अब इस मिश्रण में आधा चम्मच टमाटर का रस डाल दें। मिश्रण को मिक्स करने के लिए आप गुलाब जल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। गुलाब जल ना हो तो पानी से मिक्स करें। मिश्रण को अच्छे से मिलाने के बाद चेहरे पर लगाएं। तकरीबन 15 मिनट लगाए रखने के बाद चेहरा धो लें।

Tags: beauty benefits of chandanChandan Face Packchandan face packssandalwood benefitssandalwood skin benefitsSkin Care Tipsskin care tips in hindiSummer Skin Care Tips
Previous Post

होलिका दहन पर करें ये उपाय, दूर हो जाएगी नेगेटिविटी

Next Post

नाखूनों को खूबसूरत बनाता हैं नेलआर्ट, इन टूल से घर पर ही पाएं पार्लर जैसा लुक

Writer D

Writer D

Related Posts

रामबाण है मेथी
फैशन/शैली

बालों की समस्या में रामबाण है रसोई में मौजूद ये चीज

24/05/2026
Itching
फैशन/शैली

गर्मियों में खुजली की समस्या से है परेशान, इनसे पाए राहत

24/05/2026
Makeup
फैशन/शैली

गर्मियों में होती हैं मेकअप मेल्ट होने की समस्या, लें इन टिप्स की मदद

24/05/2026
besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Next Post
Nail Art

नाखूनों को खूबसूरत बनाता हैं नेलआर्ट, इन टूल से घर पर ही पाएं पार्लर जैसा लुक

यह भी पढ़ें

taigun

2021 Volkswagen Taigun का कंपनी ने जारी किया टीजर वीडिया

06/01/2021
किसान आंदोलन की पवित्रता पर सवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान आंदोलन की पवित्रता पर उठाया सवाल

10/02/2021
Sankashti Chaturthi

संकष्टी चतुर्थी पर बन रहे 6 शुभ संयोग, पूजा का मिलेगा कई गुना फल

27/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version