• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रूप चतुर्दशी पर लगाएं ये खास उबटन, निखर जाएगा आपका चेहरा

Writer D by Writer D
11/11/2023
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Face Pack

Face Pack

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को नरक चतुर्दशी और रूप चौदस (Roop Chaturdashi) कहते हैं। इस दिन सूर्योदय के पूर्व उठकर स्नान करके पूजा की जाती है। इस दिन को छोटी दिवाली भी कहते हैं जो दीपावली के एक दिन पूर्व मनाई जाती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन उबटन (Ubtan) लगाकर स्नान करने का विशेष महत्व है। माना जाता है कि इस दिन सूर्योदय से पहले उबटन लगाकर स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है और सुंदरता, रूप निखरता है। तो आइए इस रूप चौदस पर 10 प्रकार के या उबटन निखारेंगे आपका रूप-

10 खास उबटन (Ubtan) 

  1. नारंगी और चारोली के छिलकों को दूध के साथ पीस कर इसका लेप तैयार करके चेहरे पर लगाए। इसे अच्छी तरह सूखने दें और फिर खूब मसल कर धो लें। इससे आपका चेहरा चमकदार हो जाएगा।
  2. एक चम्मच चावल का आटा लेकर इसमें बराबर मात्रा में शहद और गुलाब जल डालें और अच्छी तरह मिलाकर लेप तैयार करें। इस लेप को लगाने से त्वचा मुलायम बनेगा और उस में कसाव भी आएगा।
  3. कच्चे दूध में बेसन और हल्दी मिलाकर लेप तैयार करें और इसे शरीर पर लगाएं। त्वचा के रूखेपन से बचने का यह एक बेहतर तरीका है। यह आपकी त्वचा को मॉश्चर देगा और रूप निखारेगा।
  4. नीम और तुलसी की पत्तियों को पीसकर लेप तैयार कर लें और इसे चेहरे व पूरे शरीर पर लगाएं। यह एंटीबायोटिक की तर‍ह काम करेगा और त्वचा के कीटाणुओं का नाश कर त्वचा को स्वस्थ बनाएगा।
  5. तिल को रातभर दूध या पानी में भिगोकर रखें और सुबह इसका पेस्ट तैयार करके उबटन की तरह प्रयोग करें। यह न केवल आपके निखार को बढ़ाएगा बल्कि ठंड से भी त्वचा की रक्षा करेगा।
  6. हल्दी, बेसन और चंदन पाउडर को मिलाकर इसमें गुलाबजल डालें और गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को उबटन की तरह चेहरे और शरीर के विभिन्न अंगों पर लगाएं और जब यह आधा सूख जाए, तो स्नान कर लें।
  7. यदि आप भी सुंदरता बढ़ाने के इच्छुक हैं तो आलू के रस को हल्के हाथों से डार्क सर्कल्स वाले हिस्सों पर लगाएं और कुछ देर मसाज करें, फिर ठंडे पानी से धोलें, यह उपाय रूप चतुर्दशी के कुछ ही दिनों पूर्व शुरू कर दें, इसका असर देख कर आप चकित रह जाएंगे।
  8. चेहरे की चमक दुगुनी करने के लिए 2 बड़े चम्मच मक्खन के साथ जैतून का तेल मिक्स करके इस मिश्रण को अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर अच्छी तरह धो लें, चेहरे की चमक बढ़ाने का यह आसान उपाय है।
  9. फेस्टिव सीजन में त्वचा में निखार लाना है तो चेहरे पर मक्खन लगाकर मालिश करें और आधे घंटे बाद गुनगुने गर्म पानी से धो लें। यह एक उबटन की तरह काम करेगा और त्वचा का रंग निखर आएगा।
  10. खीरे का फेस मास्क चेहरे की बारीक रेखाओं और झुर्रियों वाली त्वचा पर बेहतरीन काम करता है, क्योंकि इसमें विटामिन सी और फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है। अत: यह फेसपैक त्वचा में कसाव लाने तथा सुंदरता बढ़ाने का कार्य करता है।
Tags: Beauty tipsRoop ChaturdashiSkin Careubtan
Previous Post

नरक चतुर्दशी पर आज जरूर जलाएं आटे का चौमुखा दीपक

Next Post

जानिए क्यों किया जाता है तुलसी और शालीग्राम का विवाह

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Shardiya Navratri
धर्म

नवरात्रि में कलश स्थापना से पहले जुटा लें ये सामग्री, जानें पूरी लिस्ट

11/10/2026
Next Post
Tulsi vivah

जानिए क्यों किया जाता है तुलसी और शालीग्राम का विवाह

यह भी पढ़ें

yoga

थायरॅाइड के मरीजों स्वस्थ रहने के लिए करना चाहिए ये योगासन

11/11/2021
Coconut

किस्मत के ताले की कुंजी बनेगा नारियल, आजमाकर देखें ये चमत्कारी उपाय

31/05/2026
nepal communist party

Nepal: अब प्रचंड को मनाने में जुटी चीनी राजदूत, ओली ने दिया बड़ा झटका

24/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version