• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिन के अनुसार माथे पर लगाए तिलक, जीवन में आएगी खुशहाली

Writer D by Writer D
03/12/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, फैशन/शैली
0
tilak

tilak

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिन्दू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवी-देवता से जुड़ा होता हैं और उसी अनुसार इनकी पूजा की जाती हैं। पूजा से जुड़े कुछ नियम होते हैं जिनकी पालना की जाए तो शुभ फल प्राप्त होते हैं। इन्हीं में से एक हैं अपने माथे पर तिलक लगाने की जो कि दिन के अनुसार अलग-अलग चीजों से लगाया जाए तो अधिक प्रभावी होता हैं। माथे पर लगा तिलक आपको सकारात्मक बनाने का काम करता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस दिन किस चीज का तिलक लगाकर पूजन किया जाना चाहिए।

– सोमवार भोलेनाथ का द‍िन होता है और इस द‍िन का स्‍वामी ग्रह चंद्रमा होता है। इसल‍िए इस द‍िन सफेद चंदन,विभूति या फ‍िर भस्म का त‍िलक करना चाह‍िए। ऐसा करने से भोलेनाथ अत्‍यंत प्रसन्‍न होते हैं और उनकी कृपा से जीवन में खुशहाली और संपन्‍नता आती है।

– मंगलवार हनुमानजी का दिन होता है और इस दिन का स्वामी ग्रह मंगल है। इस दिन लाल चंदन या चमेली के तेल में घुला हुआ सिंदूर का तिलक लगाना चाह‍िए। ऐसा करने से जीवन में आने वाले सभी संकट दूर होते हैं और मनोवांछ‍ित कामनाओं की स‍िद्धि होती है।

– बुधवार का द‍िन गणपत‍ि बप्‍पा का होता है। इस दिन का ग्रह स्वामी है बुध है। इस दिन सूखे सिंदूर जिसमें कोई तेल न मिला हो उसका तिलक करना चाहिए। मान्‍यता है क‍ि इस त‍िलक से जातकों की कार्यक्षमता और बुद्धि-व‍िवेक में वृद्धि होती है।

– गुरुवार का द‍िन भगवान व‍िष्‍णु को समर्पित होता है। इस दिन का स्वामी ग्रह है बृहस्पति। इस दिन सफेद चंदन की लकड़ी को पत्थर पर घिसकर उसमें केसर मिलाकर त‍िलक लगाना चाहिए। मान्‍यता है क‍ि इससे द‍िन शुभ रहेगा और धन संबंधी द‍िक्‍कतें भी दूर होती हैं।

– शुक्रवार का द‍िन माता लक्ष्मीजी का है। इस दिन का ग्रह स्वामी शुक्र है। इस दिन लाल चंदन का त‍िलक लगाएं। इससे तनाव दूर रहता है। साथ ही भौतिक सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होती है। इस दिन सिंदूर का भी त‍िलक लगा सकते हैं। इससे माता लक्ष्‍मी की कृपा प्राप्‍त होती है।

– शनिवार का द‍िन भैरव, शनि और यमराज को समर्पित है। इस दिन के ग्रह स्वामी है शनि हैं। इस दिन विभूती, भस्म या लाल चंदन लगाना चाहिए। मान्‍यता है क‍ि इसके त‍िलक से भैरव महाराज प्रसन्न रहते हैं और जीवन में किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होने देते।

– रविवार सूर्यदेव का दिन रहता है। इस दिन के ग्रह स्वामी है सूर्य, जो ग्रहों के राजा हैं। मान्‍यता है क‍ि इस दिन लाल चंदन या फ‍िर रोली का त‍िलक लगाना चाह‍िए। मान्‍यता है क‍ि इस त‍िलक को लगाने से जहां मान-सम्मान बढ़ता है वहीं निर्भयता आती है। जीवन में धन लाभ के भी योग बनते हैं।

Tags: Astrology tipsastrology tips in hindipositivity in lifetilak on head
Previous Post

दबंग ने दरोगा को जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़, आरोपी गिरफ्तार

Next Post

टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, दूसरे टेस्ट से बाहर हुए ये बड़े खिलाड़ी

Writer D

Writer D

Related Posts

Mosquitoes
फैशन/शैली

मच्छरों की भिनभिनाहट से है परेशान, छुटकारा दिलाएगी ये चीजें

01/07/2026
धर्म

घर में तुलसी का पौधा लगाने से पहले जान लें ये बातें

01/07/2026
mole
धर्म

इस जगह तिल का है खास महत्व, लव लाइफ के मामले में होते है…

01/07/2026
blackness of Neck
फैशन/शैली

गर्दन का कालापन इन तरीकों से करें दूर

01/07/2026
Back
फैशन/शैली

सुन्दर पीठ पाने के लिए आज़माएं ये आसान नुस्खे

01/07/2026
Next Post

टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, दूसरे टेस्ट से बाहर हुए ये बड़े खिलाड़ी

यह भी पढ़ें

yogi-adityanath

योगी सरकार का पांच वर्षों में निर्यात को दोगुना करने का लक्ष्य

17/04/2022
himanshi khurana

कोरोना से लड़ रहीं हिमांशी खुराना ने फैन्स को दी अपनी हेल्थ की जानकारी

08/10/2020
CM Yogi

पूर्व मंत्री शिवबालक पासी के निधन पर सीएम योगी ने  व्यक्त किया गहरा शोक

16/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version