• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बांदा विश्वविद्यालय में 15 में से 11 ठाकुरों की नियुक्ति, BJP नेता ने PM को लिखा पत्र

Writer D by Writer D
10/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बांदा, राजनीति
0
Banda University

Banda University

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चुनाव के मुहाने पर खड़े उत्तर प्रदेश में एक नया विवाद सिर उठाने लगा है। बांदा कृषि विवि में नियुक्तियों को लेकर बीजेपी का एक धड़ा इस कदर खफा हुआ कि सीधे पीएम को खत लिख दखल की गुहार कर दी। मोदी क्या करते हैं ये तो वक्त बताएगा लेकिन इतना तय है कि इस बखेड़े के बाद तमाम वर्ग सरकार से नाराज तो होंगे ही। चुनाव सिर पर हैं तो बीजेपी को खामियाजा भी उठाना पड़ सकता है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने 20 प्रवक्ताओं की भर्तियां की गई हैं, जिसका रिजल्ट 1 जून को घोषित किया गया है। इसमें जिनमें 18 सामान्य वर्ग और दो ईडब्लूएस कोटे की थीं। विश्वविद्याय प्रशासन ने 15 पदों पर भर्तियां की हैं, जिनमें से 11 पदों पर सामान्य वर्ग में एक ही जाति विशेष यानी ठाकुर समुदाय लोगों का चयन किया गया है। इसके अलावा बाकी चार पदों में से एक ओबीसी, एक अनुसूचित जाति, एक भूमिहार और एक मराठी समुदाय से शामिल हैं। नियुक्त हुए कर्मचारी प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।

बांदा कृषि विश्वविद्यालय में सामान्य वर्ग से चयनित हुए 15 प्रवक्ताओं में 11 ठाकुर समुदाय के भर्ती किए जाने के लेकर विवाद छिड़ गया है। सत्ता पक्ष के ओबीसी विधायक से लेकर विपक्ष तक ने मोर्चा खोल दिया है। बांदा के तिंदवारी विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक बृजेश प्रजापति ने प्रधानमंत्री से लेकर सीएम योगी तक से शिकायत की है। वहीं, पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता उदित राज ने भी उनको अपने निशाने पर लिया है।

यूपी में तीन IAS अफसर व तीन CMO के हुए तबादलें, देखें पूरी लिस्ट

बीजेपी विधायक बृजेश प्रजापति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मामले की शिकायत की है। विधायक ने पत्र में कहा कि बांदा कृषि विश्वविद्यालय में जो प्रवक्ता के पद पर हुई नियुक्त की गई है, उसमें आरक्षण रोस्टर का नियमों का अनुपालन नहीं किया गया है।

बृजेश प्रजापति ने कहा कि संविधान कहता है कि सभी को बराबर का अवसर मिलना चाहिए, लेकिन विश्वविद्यालय की भर्ती में सामान्य अवसर सभी समुदाय को नहीं मिला है। एक विशेष जाति को लोगों को नियुक्त किया गया है। इतना ही नहीं बांदा कृषि विश्वविद्यालय की ओर से भर्ती के लिए जो विज्ञापन निकाले गए हैं, इसमें गंभीर अनियमितताएं हैं।

कपिल सिब्बल का जितिन पर तंज, कहा- समय बताएगा मिलेगा प्रसाद या…

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में हुई अनियमितताओं को लेकर हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री तक को लेटर लिखकर उनके संज्ञान में लाए हैं ताकि इसकी जांच हो सके। हालांकि, विधायक के पत्र का अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। उन्होंने कहा कि अगर मामले की जांच नहीं होती है तो वो दोबारा से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल को पत्र लिखेंगे।

विश्वविद्यालय में 11 पदों पर ठाकुर समुदाय के लोगों की भर्ती किए जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। इस मामले में उदित राज ने ट्वीट कर कहा कि हजारों साल से जाति ही मेरिट रही है और अभी चालू है। वहीं, समाजवादी पार्टी के नेता बृजेश यादव ने भी ट्वीट कर योगी सरकार आरक्षण विरोधी करार दिया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के द्वारा की गई भर्ती की लिस्ट भी लगाई है।

बांदा कृषि विश्वविद्यालय की भर्ती के मामले को तूल पकड़ते देख कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को पहले विश्वास ही नहीं हुआ और लेकिन बाद में उन्होंने पूरे मामले में जांच के आदेश भी दे दिए। कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक प्रशासन डॉ वीके सिंह हैं, उनकी प्रतिक्रिया का भी लोगों को इंतजार है।

Tags: appointment of professorsBanda Universityup newsup news in hindi
Previous Post

यूपी में तीन IAS अफसर व तीन CMO के हुए तबादलें, देखें पूरी लिस्ट

Next Post

गीताप्रेस पहली बार आर्ट पेपर पर छापेगी श्रीरामचरितमानस

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सपा-बसपा सरकारें भ्रष्टाचार में लिप्त रहीं, हमारी सरकार 9.5 लाख नौकरियां दे चुकी: हंसराज विश्वकर्मा

17/09/2026
Main Slider

उपराज्यपाल संधू से मिले यूपी अल्पसंख्यक आयोग के वरिष्ठ सदस्य परविंदर सिंह

17/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: ग्रेटर नोएडा में सजेगा मुरादाबाद का संसार, 78 स्टॉलों पर दिखेगी पीतल के उत्पादों की चमक और नए हुनर की धमक

17/09/2026
Main Slider

आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी है यूपी की 25 करोड़ जनता: मुख्यमंत्री योगी

17/09/2026
Main Slider

प्रेरणा स्थल पर जले आशीर्वाद के दीये, सीएम योगी ने शुरू किया सेवा संकल्प अभियान

17/09/2026
Next Post
Geeta Press

गीताप्रेस पहली बार आर्ट पेपर पर छापेगी श्रीरामचरितमानस

यह भी पढ़ें

Corona

देश में कोरोना के 67 हजार नए मामले, 1.03 लाख मरीज हुए रोगमुक्त

17/06/2021
Sakat Chauth

विनायक चतुर्थी पर बप्पा को अर्पित करें उनका प्रिय भोग, मिलेगा मनचाहा आशीर्वाद

28/01/2025
Ateek Ahmed

बाहुबली अतीक अहमद के करीबी मुबारक के बहुमंजिला मकान को पीडीए ने किया ध्वस्त

09/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version