• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अतीक अहमद और अशरफ एक ही कठघरे में हुए पेश, रिमांड पर कोर्ट में बहस जारी

Writer D by Writer D
13/04/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Atiq Ahmed

Atiq Ahmed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उसके भाई अशरफ (Ashraf) को लेकर यूपी पुलिस की टीम कोर्ट पहुंच गई है। दोनों को एक ही वैन में लेकर आया गया।  पुलिस ने अतीक और अशरफ को कोर्ट रूम में पहुंचाया है। सुनवाई शुरू हो गई है। अतीक और अशरफ को एक कठघरे में खड़ा किया गया है। कोर्ट के सामने उमेश पाल हत्या कांड में अब तक हुई जांच और जया पाल का बयान रखा गया है। पुलिस ने दोनों की 14 दिन की रिमांड मांगी है।

उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद (Atiq Ahmed)  और अशरफ की पुलिस रिमांड पर बहस चल ही रही है। इस दौरान कठघरे के अंदर खड़े माफिया अतीक अहमद का गला सूख गया। सुनवाई के दौरान ही अतीक ने पानी मांगा। फिलहाल अतीक और अशरफ दोनों एक ही कठघरे में खड़े हैं और दोनों पक्षों के वकील जिरह कर रहे हैं।

सीजेएम कोर्ट में पेशी से पहले अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के वकील निसार अहमद ने कहा कि वह पुलिस रिमांड का विरोध करेंगे, पुलिस को रिमांड क्यों चाहिए? जब वह जेल में हैं और वह भी हाई प्रोफाइल जेल में ऐसे में उनसे पूछताछ की क्या जरूरत है, हम इसका विरोध करेंगे, यह साजिश है और मीडिया कैसे दोषी ठहरा सकती है।

मुख्तार अंसारी पर अब IT ने कसा शिकंजा, 12.10 करोड़ की बेनामी संपत्ति जब्त

अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के कोर्ट पहुंचते ही वकीलों ने हंगामा शुरू कर दिया और उसे गंदी-गंदी गालियां देने लगे। माहौल बहुत तनावपूर्ण है। वकील लगातार नारेबाज़ी कर रहे हैं। अतीक को गालियां दी जा रही हैं। कोर्ट कैंपस के अंदर कहीं तिल रखने भर की जगह नहीं है। वकीलों और पुलिस के बीच नोकझोक भी हुई है। इस दौरान कई वकीलों ने मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट भी की।

किस आधार पर पुलिस मांगेगी रिमांड?

अतीक अहमद के दो नौकरों कैश अहमद और राकेश लाला के बयान के आधार पर पुलिस रिमांड मांगी जाएगी। अतीक के चकिया स्थित कार्यालय से मिली एक कोल्ट पिस्टल भी अतीक अहमद के पीसीआर की आधार बनेगी। उमेश पाल हत्याकांड में अतीक के बेटे असद ने कोल्ट पिस्टल से ही फायरिंग की थी।

Tags: Atiq Ahmedprayagraj mewsumesh pal shotout
Previous Post

यही आशीर्वाद मेरी अपार शक्ति के स्रोत हैं: पीएम मोदी

Next Post

अखिलेश यादव को झटका, इरफान सोलंकी की पत्नी ने मेयर का चुनाव लड़ने से किया इंकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सरकारी स्कूल के गार्ड रूम के पीछे मिली छात्रा, जली हालत में मिला शव

24/10/2026
Main Slider

UP Special TET की तारीख घोषित, जानें कब और कहां होगी परीक्षा

24/10/2026
Main Slider

‘उत्तराखंडियों का अपमान’, अखिलेश पर बरसे धामी

24/10/2026
Main Slider

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे: CM योगी

24/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव में रंगों और रील के जरिए दुनिया देखेगी ‘नव्य अयोध्या’

24/10/2026
Next Post
Irfan Solanki

अखिलेश यादव को झटका, इरफान सोलंकी की पत्नी ने मेयर का चुनाव लड़ने से किया इंकार

यह भी पढ़ें

Pot

मटके का पानी कई प्रॉब्लम्स को भगाता है दूर

05/05/2026
curd bhindi

आज खाने में लाएं ट्विस्ट, दही वाली भिंडी बनाकर लगाएं स्वाद का तड़का

09/05/2024
Mobile thief arrested

चोरी के आधा दर्जन मोबाइल समेत आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

03/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version