• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गैंगस्टर विकास दुबे समेत 200 लोगों की शस्त्र लाइसेंस की फाइलें गायब, मचा हड़कंप

Desk by Desk
14/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर के चर्चित बिकरू कांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे समेत उसके गुर्गों के शस्त्र लाइसेंस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। कानपुर के असलहा विभाग से विकास दुबे समेत 200 लोगों की शस्त्र लाइसेंस की फाइलें गायब हैं। इस बात का खुलासा होते ही वहां हड़कंप मचा हुआ है।

बताया जा रहा है कि यह सभी शस्त्र लाइसेंस की फाइलें असलहा विभाग से गायब हुई हैं। जिसके बाद जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन सहायक शस्त्र लिपिक विजय रावत के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

यूपी में कोरोना रिकवरी दर 90.24 फीसदी, चार लाख से अधिक लोग रोगमुक्त

बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे और उसके गुर्गों ने शस्त्र लाइसेंस बनवाए थे। इस चर्चित कांड के बाद प्रशासन ने गांव के एक-एक शस्त्र लाइसेंस धारक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके लाइसेंस निरस्त किए थे। जांच में पता चला कि विकास दुबे ने वर्ष 1997 में अपना पहला शस्त्र लाइसेंस बनवाया था। जब जांच अधिकारियों ने इसकी जानकारी असलहा विभाग से करनी चाही तो मालूम चला कि उसकी फाइल ही गायब है।

इसके बाद विकास दुबे गैंग से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी की गई तो पता चला कि शस्त्र लाइसेंस की 200 फाइलें गायब हो चुकी हैं। जांच में तत्कालीन शस्त्र लिपिक विजय रावत संदिग्ध पाए गए। वर्तमान क्लर्क वैभव अवस्थी की तहरीर पर कोतवाली थाने में रावत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई। खास बात यह है कि ऐसे 200 शस्त्र लाइसेंस की फाइलें गायब होना, वो भी विकास दुबे जैसे कुख्यात अपराधी की फाइलें गायब होना अपने आप में बहुत बड़ा सवाल है।

अब वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन दे सकेंगे विद्युत दुर्घटनाओं एवं अग्निकांड की सूचना

सवाल ये है कि असलहा विभाग में इतनी बड़ी चूक आखिर कैसे हुई। इतने बड़े खेल में अकेला लिपिक शामिल नहीं हो सकता। कहीं ना कहीं इसमें बड़े अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल, अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार ने इस पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उनका कहना है कि सत्यापन के दौरान शस्त्र कार्यालय से कुछ प्रतियां गायब पाई गई हैं। इसी आधार पर तत्कालीन सहायक क्लर्क के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Tags: arrrestgangsterGangster Vikas Dubeyhindi newshow much money he has with Vikas DubeyKanpur encounterkanpur encounter newsKanpur Imageskanpur kandkanpur newsKanpur Photoskanpur police attackLatest Kanpur PhotographsLatest Kanpur photosMadhya Pradesh policemahakaal templenews in hindiPolice personnelsurrenderup policevikas dubeyVikas Dubey bank balanceVikas Dubey earningsvikas dubey encountervikas dubey encounter newsvikas dubey encounter todayVikas Dubey Latest NewsVikas Dubey moneyvikas dubey newsVikas Dubey wealthVikas Dubey wifeकानपुर एनकाउंटरगिरफ्तारगैंगस्टरगैंगस्टर विकास दुबेपुलिसकर्मीविकास दुबेविकास दुबे का बैंक बैलेंसविकास दुबे की कमाईविकास दुबे की जायदातविकास दुबे के पास कितना पैसाविकास दुबे के पैसे
Previous Post

यूपी में कोरोना रिकवरी दर 90.24 फीसदी, चार लाख से अधिक लोग रोगमुक्त

Next Post

IPL 2020 : राजस्थान को 13 रनों से शिकस्त देकर दिल्ली पहुंची टॉप पर

Desk

Desk

Related Posts

IPS Transfer
उत्तर प्रदेश

उप्र में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 12 जिले के पुलिस कप्तान बदले

07/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

दीपोत्सव-2026 में दमकेगी रामनगरी, प्रमुख मार्गों से घाट तक दिखेगी आस्था की भव्य तस्वीर

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

एक लाख करोड़ के पार पहुंचा यूपी का आईटी एक्सपोर्ट!!

07/10/2026
Main Slider

भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ 7 अक्टूबर को, प्रदेश प्रभारी, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे नेतृत्व

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के 25 साल के राष्ट्रसेवा सफर पर CM धामी ने काशी विश्वनाथ में की पूजा

07/10/2026
Next Post
IPL 2020

IPL 2020 : राजस्थान को 13 रनों से शिकस्त देकर दिल्ली पहुंची टॉप पर

यह भी पढ़ें

Inzamam-ul-Haq

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर इंजमाम ने दिया इस्तीफा

30/10/2023

ओवैसी का योगी सरकार पर हमला, कहा- यूपी में 37 प्रतिशत मुसलमानों का एनकाउंटर

15/03/2021
Bhojpuri star Ritesh Pandey's song rocked as soon as it arrived, fans liked it

भोजपुरी स्टार रितेश पांडे के गाने ने आते ही मचाया धमाल, फैंस को आया पसंद

22/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version