• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सेना की जिप्सी पलटने से लगी आग, तीन सैनिकों की मौत, पांच घायल

Writer D by Writer D
25/03/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Army Gypsies overturned

Army Gypsies overturned

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में राजियासर थाना क्षेत्र में छतरगढ़ मार्ग पर सेना की एक जिप्सी पलट जाने एवं उसमें आग लग जाने से तीन जवानों की मौत हो गई जबकि पांच जवान घायल हो गए।

थाना प्रभारी विक्रम तिवारी ने बताया घायल जवानों को सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि राजियासर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे राजियासर छतरगढ़ मार्ग पर इंदिरा गांधी नहर की बुर्जी संख्या 330 के पास यह हादसा हुआ। सेना की 47 आर्मड रेजीमेंट (बठिंडा, पंजाब) के आठ जवान जिप्सी में जा रहे थे। अचानक जिप्सी अनियंत्रित होकर पलटते हुए सड़क किनारे झाड़ियों एवं पेड़ों में जा गिरी। इसके बाद जिप्सी में आग लग गई। जवानों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

पूरा विपक्ष पांच वर्ष तक सदन का बहिष्कार करेगा : तेजस्वी

उन्होंने बताया कि इसी दौरान आसपास के लोग जिप्सी पलटने की आवाज सुनकर और आग की लपटें उठती देख कर भाग कर आए।ग्रामीणों ने मशक्कत कर पांच जवानों को बाहर निकाला लेकिन तीन को नहीं निकाला जा सका। इन की मौके पर ही जल जाने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान सूबेदार ए मैमेजर, हेड कांस्टेबल देव कुमार और हवलदार एसके शुक्ला के रूप में हुई है। घायलों में एसके प्रजापति (35) ,अंकित बाजपाई (34) , उमेश यादव(27),अशोक ओझा (28) बबलू (27) शामिल हैं। आपातकाल सेवा 108 की एंबुलेंस से घायलों को सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने भीषण आग लगे देख कर सूरतगढ़ में दमकल सेवा को फोन किया।

सेना के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं और मामले जांच कर रहे हैं।

Tags: accidentArmy Gypsies overturnedrajasthan news
Previous Post

पूरा विपक्ष पांच वर्ष तक सदन का बहिष्कार करेगा : तेजस्वी

Next Post

लगातार दूसरे दिन भी सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहर में आज के रेट

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
Petrol

लगातार दूसरे दिन भी सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहर में आज के रेट

यह भी पढ़ें

Savin Bansal

जनता की बीच पहुंचे डीएमः ऋषिकेश में जन समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान

15/12/2025
Ethanol

एथनॉल उत्पादन से एकीकृत वार्षिक गन्ना अर्थव्यवस्था पहुंच गई है 50 हजार करोड़ रुपए तक

26/03/2025
Raksha Bandhan Gifts

वास्तु के अनुसार दें बहन को दें रक्षाबंधन का तोहफा, होगा खुशियों का आगमन

07/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version