• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सेना का जवान निकला अग्निपथ योजना के खिलाफ युवाओं को भड़काने वाला

Writer D by Writer D
29/06/2022
in आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा पुलिस ने सेना में भर्ती से जुड़ी केन्द्र सरकार की ‘अग्निपथ योजना’ (Agneepath Scheme) के खिलाफ युवाओं को भड़काने के आरोप में मंगलवार को सेना के जवान को पंजाब से गिरफ्तार (Arrested) किया है।

पुलिस गैर जमानती वारंट पर गिरफ्तार जवान को आगरा लेकर आ रही है। पुलिस के अनुसार, जवान गुमान सिंह ने अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं को भड़काने के लिए व्हाट्सएप पर ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नाम से एक ग्रुप बनाया था। वर्तमान में वह पंजाब में तैनात है और मूल रूप से राजस्थान के करौली जिले के मांड़ई गांव का रहने वाला है।

गुमान सिंह के खिलाफ कोर्ट से 26 जून को गैर जमानती वारंट जारी हुए। आगरा पुलिस की रिपोर्ट के बाद सेना ने भी जवान से पूछताछ की। आज आगरा पुलिस की टीम ने पंजाब से गुमान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आगरा के पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि गुमान का भाई सेना की परीक्षा दे चुका था। उसका सेना में चयन न होते देखकर गुमान ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर युवाओं को भड़काया था।

गौरतलब है कि मलपुरा क्षेत्र में ग्वालियर हाईवे पर 17 जून को अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं ने हंगामा किया था। इस दौरान उन्होंने हाईवे पर जाम लगाकर मलपुरा थाना प्रभारी की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने बलवा, पथराव, लोक व्यवस्था भंग करने व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इसमें 13 लोग नामजद और 35 अज्ञात थे। पुलिस ने आठ जवानों को मौके से गिरफ्तार किया था।

इसके बाद पुलिस ने सादाबाद निवासी अभिषेक को भी गिरफ्तार किया। उसके मोबाइल फोन से पुलिस को व्हाट्सएप ग्रुप की जानकारी हुई। इंकलाब जिंदाबाद नाम के व्हाट्सएप ग्रुप से करीब 300 लोग जुड़े हुए थे। इसमें 20 से 25 ग्रुप एडमिन भी थे। पूछताछ में पुलिस को जानकारी हुई कि इस ग्रुप का संचालन गुमान सिंह कर रहा है। गुमान सिंह सेना में पंजाब के फाजिल्का जनपद में सेना की यूनिट में लांस नायक पद पर तैनात है।

Tags: agra newscrime news
Previous Post

जन सेवा केंद्र के संचालक की हत्या

Next Post

20 हजार रुपये का इनामी गौ तस्कर मुठभेड़ में घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

डेयरी क्षेत्र में 22 कंपनियां करेंगी 695.18 करोड़ का निवेश

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर योगी ने किया गुरु को नमन

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘लाल टोपी वालों के कारनामे भूली नहीं है यूपी की जनता’, अखिलेश पर अनिल राजभर का तीखा हमला

30/09/2026
Electricity Bill
Main Slider

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
Next Post
encounter

20 हजार रुपये का इनामी गौ तस्कर मुठभेड़ में घायल

यह भी पढ़ें

kashi vishwanath dham

अंतरराष्ट्रीय फलक पर नए रूप में दिखेगी काशी की तस्वीर

10/12/2021
NIA

पुंछ हमला: NIA टीम ने 30 संदिग्धों को लिया हिरासत में

23/12/2023
chahal

गेंदबाजी छोड़ बल्लेबाजी में आजमाए युजवेंद्र चहल ने हाथ

20/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version