• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लश्कर के आतंकी के साथ दिखे अरशद नदीम, सामने आया होश उड़ाने वाला Video

Writer D by Writer D
13/08/2024
in खेल
0
Arshad Nadeem

Arshad Nadeem

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पेरिस ओलंपिक में मेंस जैवलिन थ्रो का गोल्ड मेडल जीतकर पाकिस्तान के अरशद नदीम (Arshad Nadeem) पूरी दुनिया में छा गए हैं। अरशद ने इस फाइनल में टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट और भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा को हराते हुए ये गोल्ड जीता। इसके साथ ही ओलंपिक के इतिहास में इंडिविजुअल इवेंट में गोल्ड जीतने वाले वो पहले पाकिस्तानी एथलीट बन गए। इसके बाद से ही हर जगह अरशद नदीम के चर्चे हैं और सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि भारत में भी उनकी तारीफ हो रही है। अरशद पर इनाम भी बरस रहे हैं लेकिन इन सबके बीच ही वो एक बड़े विवाद में भी फंस गए हैं। इसकी वजह है एक आतंकवादी से अरशद की मुलाकात। अरशद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें वो कुख्यात आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैय्यबा के आतंकवादी के साथ जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं।

लश्कर आतंकी के साथ अरशद नदीम (Arshad Nadeem) 

ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर पाकिस्तान लौटे अरशद नदीम (Arshad Nadeem)  का जोरदार स्वागत हुआ था। पाकिस्तान के नेताओं और अफसरों से लेकर अलग-अलग लोग और संस्थाएं उनका सम्मान कर रही हैं। पंजाब प्रांत के खानेवाल जिले के मियां चन्नु गांव में रहने वाले अरशद अपने घर भी पहुंच गए हैं और यहां भी उनसे मिलने के लिए लोगों की भीड़ जुटी हुई है। इन सबके बीच ऐसे ही एक इवेंट का वीडियो अब सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है। इस वीडियो में अरशद के ठीक बगल में लश्कर का आतंकी हारिस डार बैठा हुआ दिख रहा है और दोनों काफी देर तक बातें करते हुए दिख रहे हैं।

🚨🚨🚨Big Expose:

The sinister connection between Pak sportsman Arshad Nadeem & UN designated terrorist organisations fin sec Harris Dhar (Lashkar-e-Taiba)

📍It’s evident from their conversation that this video is very recent after Arshad Nadeem’s return from the Paris Olympics… pic.twitter.com/ko8OlJ81ct

— OsintTV 📺 (@OsintTV) August 12, 2024

सवाल ये है कि क्या ये वीडियो बिल्कुल ताजा है और ओलंपिक के बाद का है? वीडियो में जिस तरह की बातें हो रही हैं, उससे तो यही दावा किया जा रहा है कि ये अरशद के ओलंपिक चैंपियन बनकर पाकिस्तान लौटने के बाद का है। इसमें आतंकी हारिस डार लगातार अरशद को बधाई दे रहा है और बोल रहा है कि उन्होंने पाकिस्तान का नाम रोशन किया है। साथ ही वो अरशद से ये भी कह रहा है कि वो लोग खुद भी इस तरह के टूर्नामेंट करवाएंगे और पहले जिस तरह सिर्फ क्रिकेट या हॉकी खेली जाती थी, उसी तरह इस खेल को भी हिस्सा बनाएंगे। अरशद भी हारिस के इस ऐलान पर तालियां बजाते हुए दिखे।

कौन है हारिस डार?

इस वीडियो ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या अरशद नदीम को इस बात की जानकारी नहीं है कि उनके बगल में बैठा शख्स दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी संगठन में से एक लश्कर का हिस्सा है? क्या अरशद की तैयारी में इस संगठन ने भी कुछ हिस्सा दिया है?

ISI के पूर्व चीफ का होगा ‘कोर्ट मार्शल’, जानें पूरा मामला

हारिस डार की बात करें तो जानकारी के मुताबिक, वो लश्कर का फाइनेंस सेक्रेटरी है। इतना ही नहीं, हारिस डार को संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी कुख्यात आतंकवादियों की सूची में डाला है। वो पाकिस्तान के फैसलाबाद से ताल्लुक रखता है और पाकिस्तान के कई इलाकों में आतंकी ट्रेनिंग कैंप लगाता है।

Tags: Arshad Nadeeminternational NewsPakistan Newsparis olympics 2024sports newstrending newsviral video
Previous Post

शराब के शौकीनों को बड़ा झटका, यूपी में इस दिन बंद रहेंगी दुकानें

Next Post

यूपी के अफसर की शर्मनाक हरकत, मासूम का किया रेप, बकरी के साथ भी की दरिंदगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Virat Kohli
खेल

विराट कोहली के फैन का टूटा दिल! ऑटोग्राफ न मिलने पर रो पड़ा बच्चा

28/04/2026
Gurbux Singh Grewal
खेल

ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी गुरबक्स सिंह ग्रेवाल का निधन

25/04/2026
Yusuf Pathan
खेल

पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर गिरफ्तार, लगा ये बड़ा आरोप

21/04/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी ने राज्य का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया

24/03/2026
Rural Stadiums
उत्तर प्रदेश

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

06/03/2026
Next Post
rape

यूपी के अफसर की शर्मनाक हरकत, मासूम का किया रेप, बकरी के साथ भी की दरिंदगी

यह भी पढ़ें

cm yogi

CM योगी ने की घोषणा, सहारनपुर में लगेंगे 11 नए आक्सीजन प्लांट

18/05/2021
arrested

मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, 40 हजार के जाली नोट बरामद

04/01/2022

श्री राम का ननिहाल बनेगा विश्व पर्यटन केंद्र का आकर्षण, पग-पग पर होंगे प्रभु के दर्शन

08/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version