• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छात्र की मौत का मामला में ARTO व RI सस्पेंड

Writer D by Writer D
22/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजियाबाद
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद।  जिले के मोदीनगर में एक निजी स्कूल की बस की खिड़की से सिर निकालकर बैठे कक्षा तीन के एक छात्र की मौत (student’s death case) के मामले में गाजियाबाद के एआरटीओ (सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी) सतीश कुमार और विश्व प्रताप सिंह तथा आरआई प्रेम सिंह को निलंबित (Suspended) कर दिया गया है। शुक्रवार को एआरटीओ (प्रशासन) विश्वजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की।

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद के सड़क परिवहन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही को गंभीरता से लिया और अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त की थी। बृहस्पतिवार को अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री ने घटना के दोषियों को दंड देने के साथ ही परिवहन विभाग के अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए थे। सूत्रों के अनुसार, योगी के निर्देश के बाद शासन स्तर से दोनों एआरटीओ सतीश कुमार और विश्व प्रताप सिंह तथा आरआई प्रेम सिंह को निलंबित कर दिया गया।

आतंकियों ने फिर बनाया ‘बाहरी’ मजदूरों को निशाना, 2 घायल

गौरतलब है कि मोदीनगर स्थित एक निजी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाला 10 वर्षीय एक छात्र बुधवार को स्कूल बस की खिड़की से सिर निकालकर बैठा था। जब बस स्कूल में दाखिल हो रही थी तभी उसे मोड़ते वक्त बच्चे का सिर बिजली के खंभे से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गयी। बच्चे के परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का मामला दर्ज कराया है।

स्कूल बस अपनी क्षमता से अधिक छात्रों को ले जा रही थी, जिसके नवीनीकरण की अवधि पिछले वर्ष ही समाप्त हो गयी थी। कक्षा तीन के 10 वर्षीय छात्र की मौत से नाराज परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने बृहस्पतिवार को दिल्ली-मेरठ राजमार्ग को अवरुद्ध कर दो घंटे तक धरना दिया था। उन्होंने पुलिस पर स्कूल प्रबंधन के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया तथा कहा कि चालक एवं परिचालक को छोड़कर किसी और को गिरफ्तार नहीं किया गया।

Tags: crime newsghaziabad newsup news
Previous Post

अस्पतालों में अलर्ट जारी, सीएम ने कोविड नियमों के सख्ती से अनुपालन के दिए निर्देश

Next Post

नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गरीब कल्याण का मजबूत आधार बनी योगी सरकार की खाद्य सुरक्षा नीति

14/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

अयोध्या की आड़ में देश की अस्मिता व आस्था पर प्रहार: मुख्यमंत्री योगी

14/07/2026
Next Post

नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने अपने पद से दिया इस्तीफा

यह भी पढ़ें

मनोनीत CM धामी ने हनुमान मंदिर में की पूजा अर्चना, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

23/03/2022

दमदार बैटरी और HD+ डिस्प्ले के साथ कम कीमत में पाए बेहतरीन स्मार्टफोन

17/04/2021
murder

सपा नेता की बीच बाजार गोली मारकर हत्या, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

02/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version