• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली में ‘लॉ एंड आर्डर’ को लेकर केंद्र पर बरसे केजरीवाल, बोले- लॉरेंस बिश्नोई को जेल में BJP का संरक्षण है क्या?

Writer D by Writer D
29/11/2024
in राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राजनीति
0
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एक बार फिर दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर सवाल उठाए हैं। केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा में आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए लॉरेंस बिश्नोई का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि साबरमती जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने हंगामा मचा रखा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या लॉरेंस बिश्नोई को भाजपा का संरक्षण प्राप्त है कि वह जेल में रहकर भी पूरी दुनिया में अपना काम चला रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री (Arvind Kejriwal) ने विधानसभा में एक अखबार से पढ़ते हुए दिल्ली में हाल के दिनों में हुईं आपराधिक घटनाओं का जिक्र किया। इनमें से कई में उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लिया। कई बार लॉरेंस बिश्नोई का नाम आने के बाद केजरीवाल ने कहा, ‘ये लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हंगामा मचा रखा है। यह लॉरेंस बिश्नोई साबरमती जेल में बंद है, जो गुजरात के अंदर है जो कि बीजेपी के अंदर आता है। समझ नहीं आ रहा कि यह लॉरेंस बिश्नोई वहां से दिल्ली के अंदर कैसे वसूली रैकेट चला रहा है।’

केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आगे कहा, ‘केजरीवाल ने कहा कि यह लॉरेंस बिश्नोई कौन है, यह अमित शाह जी को बताना होगा। यह बताना होगा कि क्या लॉरेंस बिश्नोई को भारतीय जनता पार्टी ने खुलेआम संरक्षण दे रखा है। वह सिर्फ भारत नहीं पूरी दुनिया में के अंदर साबरमती जेल से अपना सारा काम चला रहा है। कैसे चला रहा है, उसे क्या-क्या सुविधाएं दी जा रही हैं साबरमती जेल में। दिल्ली के अंदर वह कर रहा है, अमेरिका में कर रहा है, कनाडा में कर रहा है, पूरी दुनिया में वह कारोबार चला रहा है, कैसे कर रहा है, क्या उसे भाजपा का संरक्षण मिला हुआ है। अमित शाह जी को बताना होगा कि अपराधी इतना बेखौफ कैसे हो गए हैं।’

कौन बनेगा महाराष्ट्र का सीएम? महायुति की मीटिंग कैंसल, एकनाथ शिंदे अचानक गांव रवाना

केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि दिल्ली को आज पूरी दुनिया में गैंगस्टर कैपिटल के नाम से जाना जाता है, कौन आएगा दिल्ली के अंदर, अगर इस तरह से गैंगस्टर खुलेआम घूमेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अमित शाह के घर से कुछ किलोमीटर की दूरी के भीतर कई घटनाएं हुईं हैं। केजरीवाल ने कहा कि गोविंदपुरी में 13 नवंबर को दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई, अमित शाह जी के घर से 13 किलोमीटर की दूरी पर। 14 किलोमीटर दूर फर्श बाजार में शूटिंग में दो लोगों की हत्या कर दी गई।

केजरीवाल ने कहा कि करीब दर्जनभर गैंग दिल्ली में है। बताया जाता है कि इन्होंने एरिया बांट रखा है। पूरी दुनिया को पता है, सिर्फ अमित शाह जी को नहीं पता। वे खुलेआम चुनौती दे रहे हैं दिल्ली पुलिस को और वे चुपचाप बैठे हैं। दिल्ली की जनता किसके पास जाए और किससे सुरक्षा मांगे।

Tags: Arvind Kejriwaldelhi newsNational New
Previous Post

न दाल पतली होगी, न तेल उबलेगा

Next Post

1068 करोड़ रुपये के निवेश का मार्ग प्रशस्त करेंगे मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Kakoli Ghosh
राजनीति

बंगाल की राजनीति में हलचल, हार के बाद TMC सांसद काकोली घोष ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में विजेताओं को किया सम्मानित

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

अल्मोड़ा को सीएम की सौगात, विवि भवन समेत 26 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

27/05/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

‘महा विद्युत आपदा’ पर अखिलेश का तंज, बोले- गनीमत है CM ने दिल्ली के दूत पर साजिश का आरोप नहीं लगाया

27/05/2026
FIR
उत्तर प्रदेश

BJP नेता पर FIR, महिला डॉक्टर ने लगाए गंभीर आरोप

27/05/2026
Next Post
GIDA

1068 करोड़ रुपये के निवेश का मार्ग प्रशस्त करेंगे मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

CM Yogi

मुसहर और वनटांगिया जाति के लोगों को योजनाओं से वंचित रखने वाले अपराधी: सीएम योगी

15/11/2022
डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह

डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रही एनएसएस

25/09/2020

हमेशा पुलिस होती है सपा का पहला निशाना : बृजलाल

06/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version