• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अभिभावक के रूप में सीएम योगी ने दिया आशीर्वाद, दोस्त बन गिफ्ट की चॉकलेट

Writer D by Writer D
29/05/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर का एक दृश्य बहुत से श्रद्धालुओं, उनके पाल्यों के लिए आजीवन स्मरणीय बन गया। देश के सबसे प्रभावशाली मुख्यमंत्री माने जाने वाले, गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का आत्मीय सानिध्य, उनका स्नेहाशीष पाकर स्थानीय, बिहार व अन्य राज्यों से आए बच्चों की खुशी छिपाए नहीं छिप रही थी। बच्चों को अपने पास बुलाकर बात करते हुए मुख्यमंत्री (CM Yogi) कभी अभिभावक की भूमिका में नजर आए तो कभी ‘मासूम मन’ के दोस्त की। सीएम ने अभिभावक के रूप में जहां बच्चों के सिर पर हाथ फेरकर उनके उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया तो वहीं दोस्त की भूमिका में उन्हें अपने हाथों से चॉकलेट गिफ्ट की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  का बाल प्रेम जगजाहिर है। ऐसे समय में जब लोकसभा चुनाव प्रचार के चलते उन्हें प्रतिदिन तकरीबन आधा दर्जन कार्यक्रमों में सम्मिलित होना पड़ता है, उनकी प्रातःकालीन दिनचर्या और स्वाभाविक बाल प्रेम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सारे प्रोटोकॉल परे कर बच्चों से मिलना, उनसे ठिठोली करना, उन्हें दुलारना, खूब पढ़ने का आशीर्वाद देना और चॉकलेट गिफ्ट करना न भूलना उनकी खासियत बन चुकी है। बच्चों के साथ उनकी ऐसी ही आत्मीयता का दृश्य बुधवार सुबह भी गोरखनाथ मंदिर में देखने को मिला।

मंगलवार को दिनभर यूपी और बिहार में अपनी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने के बाद मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  रात में गोरखनाथ मंदिर पहुंचे थे। मंदिर परिसर स्थित अपने आवास में रात्र विश्राम करने के बाद बुधवार सुबह उनकी दिनचर्या परंपरागत रही। महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद उन्होंने अपने ब्रह्मलीन गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर जाकर मत्था टेका और उनका आशीर्वाद लिया। हर बार की तरह वह मंदिर परिसर के भ्रमण पर निकले। इस दौरान श्रीनाथ जी के मुख्य मंदिर के पास उनकी नजर बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं पर गई तो वह उनका कुशलक्षेम जानने उनके पास पहुंच गए। कई श्रद्धालुओं के साथ उनके बच्चे भी महायोगी गोरखनाथ का दर्शन करने आए थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बच्चों को अपने पास बुला लिया। एक-एक करके सबसे उनका नाम पूछा, कहां से आए हैं और किस क्लास में पढ़ते हैं, इसकी जानकारी ली। कुछ बच्चे स्थानीय थे जबकि कई बिहार के बेतिया और पूर्णिया जिले से आए थे। मुख्यमंत्री ने बच्चों से बेहद अपनेपन से बातचीत की। पवन, आशुतोष व अन्य बच्चों से उन्होंने ठिठोली भी की। यही नहीं, सबके माथे पर हाथ फेरकर प्यार-दुलार और आशीर्वाद दिया कि खूब मन लगाकर पढ़िए और खूब आगे बढिए। बच्चों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमेशा उन्हें चॉकलेट गिफ्ट करते हैं और बुधवार को भी उन्होंने सभी बच्चों को चॉकलेट देकर विदा किया। एक मासूम बच्चे को उन्होंने खुद अपने हाथों से रैपर हटाकर चॉकलेट खिलाई।

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान सीएम योगी (CM Yogi)  बुधवार सुबह भी मंदिर की गोशाला में पहुंचे। यहां गोवंश को उनके नाम से आवाज देकर अपने पास बुलाया। उन्हें रोटी-गुड खिलाकर उनकी सेवा की। मुख्यमंत्री ने गोशाला के स्वयंसेवकों को भीषण गर्मी में गोवंश की देखभाल के लिए उठाए जाने वाले जरूरी कदमों को लेकर भी निर्देशित किया।

Tags: cm yogigorakhnath mandirgorakhpur newsup newsYogi News
Previous Post

प्रदेश बन रहा है इलेक्ट्रिक वाहनों का हब : मुख्य सचिव

Next Post

प्रदेश सरकार ने दिया बिजली आपूर्ति अनवरत बनाए रखने का निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

Premananda Maharaj
Main Slider

संत प्रेमानंद की सुरक्षा को लेकर उठी चिंता, सीएम को पत्र

05/10/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने लिखी पाती, बोले- पितृपक्ष को केवल परंपरा नहीं, जीवन में उतारने का संदेश

05/10/2026
Main Slider

उचित समस्या को लेकर दूसरी बार फरियादी आए तो जवाबदेही तय: मुख्यमंत्री

05/10/2026
Main Slider

सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे CM धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

05/10/2026
Main Slider

सीएम योगी के निर्देश पर लखनऊ में बाढ़ राहत अभियान तेज, डीएम ने संभाली कमान

05/10/2026
Next Post
Power

प्रदेश सरकार ने दिया बिजली आपूर्ति अनवरत बनाए रखने का निर्देश

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

CM योगी गोरखपुर को देंगे 356 करोड़ की सौगात

22/10/2021
Sanyukta Bhatia

संयुक्ता भाटिया की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन

02/09/2022
गाबा में रचा इतिहास rishabh pant

गाबा में रचा इतिहास : मैन ऑफ द मैच ऋषभ पंत बोले- मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा पल

19/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version