• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गुणों से भरपूर हैं हींग, कई समस्याओं का होता हैं समाधान

Writer D by Writer D
20/07/2025
in फैशन/शैली
0
Asafoetida

Asafoetida

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमारे किचन में कई तरह के मसाले प्रयोग में लिए जाते हैं जिनमें से एक है हींग (Asafoetida) । खाने का स्वाद बढ़ाने से लेकर शरीर को हेल्दी रखने के लिए हींग का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण अपच, पेट में गैस और कब्ज की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं। हींग कई प्राचीन चिकित्सा प्रणालियों का हिस्सा भी रहा है। हींग ईरान, अफगानिस्तान, तुर्केमिस्तान, बलूचिस्तान, काबुल औैर खुरासान के पहाड़ी क्षेत्रों में होती हैं। वहां से हींग (Asafoetida)  पंजाब और मुंबई लाई जाती है। कई लोग इसकी गंध और स्वाद के चलते सब्जियों में नहीं डालते हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको हींग के चमत्कारी गुणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कई छोटी-बड़ी कई समस्याओं का समाधान करती हैं। इन फायदों को जान आप भी रोजाना हींग का सेवन करने लगेंगे। आइये जानते हैं इन फायदों के बारे में…

पाचन में लाती है सुधार

हींग (Asafoetida) का नियमित सेवन डाइजेशन सिस्टम को बेहतर करने में मदद करता है। हींग खाने से अपच, पेट में मरोड़, गैस जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। इसके साथ ही हींग पेट की ओवरऑल हेल्थ को बेहतर रखने में मदद करती है। इसका नियमित इस्तेमाल इरिटेबल बाउल सिंड्रोम को भी कम करने में मदद कर सकता है।

पेट दर्द में फायदेमंद

खाली पेट हींग (Asafoetida) खाने से पेट दर्द की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। हींग में मौजूद गुण ब्लोटिंग और पेट में गैस की समस्या दूर करने में भी फायदेमंद होते हैं। कई बार पेट में दर्द गैस या ब्लोटिंग की वजह से होता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोजाना चुटकी भर हींग का सेवन खाली पेट करना फायदेमंद माना जाता है।

ब्लड प्रेशर में फायदेमंद

ब्लड प्रेशर की समस्या में हींग (Asafoetida) का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसका सेवन सिर्फ डॉक्टर की सलाह के आधार पर ही करना चाहिए। हींग में मौजूद गुण शरीर में ब्लड क्लॉट होने से रोकते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में फायदेमंद होते हैं। रोजाना सुबह के समय हींग का पानी पीने से ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करने में फायदा मिलता है।

पुरुषों की नपुंसकता का इलाज

जिन पुरुषों को नपुंसकता और शीघ्रपतन की समस्या होती है, उन्हें हींग (Asafoetida)  का सेवन जरूर करना चाहिए। एक गिलास गर्म पानी में हींग पाउडर मिलाकर इसे पी लें। इससे खून का प्रवाह तेज होता है। हींग पाउडर में आधा चम्मच शहद और अदरक का रस मिलाएं। इसे खाने से खांसी और ब्रोंकाइटिस की समस्या दूर होती है।

दर्द निवारक के तौर पर

हींग (Asafoetida)  का इस्तेमाल कई तरह के दर्द दूर करने के लिए किया जाता है। पेट दर्द और सिर दर्द में इसे हल्का गर्म करके लेप करने से लाभ होता है और अगर आपके दांतों में दर्द है तो आप इसे नींबू की कुछ बूंदों के साथ मिलकार प्रभावित दांत पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से फायदा होता है।

ब्लड शुगर करती है कंट्रोल

हींग (Asafoetida)  का नियमित इस्तेमाल ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकता है। इसके साथ ही इसे खाने से ब्रेन की नसें डैमेज होने से बच सकती हैं और मेमोरी लॉस भी कम हो सकता है।

पिंपल्स का इलाज

यह पिंपल्स, मुंहासों और निशानों के इलाज में कारगर है। इस वजह से कई कॉस्मेटिक निर्माता ब्यूटी प्रोडक्ट्स में हींग का उपयोग करते हैं। हींग (Asafoetida)  का पानी के साथ घोल बनाएं। घोल को पिंपल्स पर ही लगाएं। इसे हफ्ते में दो या तीन बार एक महीने तक जारी रखें। दमकता हुआ चेहरा मिलेगा।

सांस से जुड़ी परेशानियों में फायदेमंद

सांस से जुड़ी परेशानियों में हींग (Asafoetida)  का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। हींग में एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो खांसी, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं। सांस लेने में परेशानी और जकड़न की समस्या में खाली पेट हींग का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

Tags: asafoetida benefitsdengue health tipshealth benefits of hingHealthy living
Previous Post

बढ़ते बच्चों को खिलाना शुरू करें ये आहार, हाइट बढ़ाने में मिलेगी मदद

Next Post

जीवन में चाहिए सच्चा प्यार, तो आज़माएं ये टिप्स

Writer D

Writer D

Related Posts

Lord Vishnu
धर्म

गुरुवार को ना करें कोई गलती, वरना सुख-समृद्धि का हो जाएगा नाश

13/08/2026
Shivling
Main Slider

Sawan: महादेव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

13/08/2026
Sawan
Main Slider

नहीं रख पा रहे सावन के सोमवार के व्रत, तो पुण्य पाने के लिए करें ये काम

13/08/2026
Sawan
धर्म

सावन में करें इन मंत्रो का जाप, भोले बाबा करेंगे हर संकट का अंत

12/08/2026
Waxing
फैशन/शैली

वैक्सिंग के बाद भी पैर नहीं दिखते खूबसूरत, तो ट्राई करें ये टिप्स

12/08/2026
Next Post
Money

जीवन में चाहिए सच्चा प्यार, तो आज़माएं ये टिप्स

यह भी पढ़ें

‘टप्पू’ का हाथ थामे दिखी ‘बबीता जी’, फोटो वायरल

24/10/2021
Nirmala Sitharaman

Budget: वित्त मंत्री ने पढ़ा अपना अबतक का सबसे छोटा ‘बजट भाषण, जानिए कितनी देर चली स्पीच

01/02/2023

योगी सरकार पर फोन टैपिंग का आरोप, सीएम योगी ने अखिलेश को दिया ये जवाब

19/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version