• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुष्कर्म की सजा काट रहे आसाराम बापू को एम्स से छुट्टी, जेल भेजा

Writer D by Writer D
24/06/2021
in Main Slider, क्राइम, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Asaram Bapu

Asaram Bapu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अपने ही आश्रम की नाबालिग छात्रा से यौन शोषण के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम की तबीयत अब पूरी तरह से ठीक है। पोस्ट कोरोना दिक्कतों के बाद जोधपुर एम्स में भर्ती आसाराम को अब वापस जेल भेज दिया गया है।

उसे आज ही एम्स से डिस्चार्ज कर जेल भेजा गया है। इस संबंध में एम्स की तरफ से जेल प्रशासन को सूचना भेजी गई। पुलिस ने समर्थकों को डंडे से फटकार कर भगाया। सुरक्षा गार्डों ने अस्पताल परिसर को पूरी तरह घेर लिया।

एम्स सूत्रों का कहना है कि आसाराम को अब अस्पताल में भर्ती रहने की आवश्यकता नहीं है। उसका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उसे पूर्ण स्वस्थ घोषित कर डिस्चार्ज करने लायक बता दिया है। आसाराम का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि आसाराम के शरीर के सारे अंग सामान्य तरीके से काम कर रहे हैं। अब उसे कोई विशेष बीमारी नहीं है। इससे पहले एम्स में भर्ती कराए जाने के बाद आसाराम ने इलाज लेने से मना कर दिया था। वह आयुर्वेद से ही अपना इलाज कराने की मांग करता रहा। बाद में डॉक्टरों के समझाने पर वह इलाज में सहयोग देने को तैयार हो गया। उसे सांस लेने में दिक्कत के साथ ही यूरिन इंफेक्शन बढ़ने की समस्या थी। अब इन दोनों का इलाज हो चुका है।

नई नवेली दुल्हन को दूल्हे के भाई ने सरेराह पीटा, जानें पूरा मामला

उल्लेखनीय है कि गत माह के पहले सप्ताह में आसाराम कोरोना संक्रमित पाया गया था। इसके बाद उसे पहले महात्मा गांधी व बाद में एम्स में भर्ती करवा कर इलाज कराया गया। इस दौरान उसने हाईकोर्ट में अपनी बीमारी का इलाज आयुर्वेद्ध पद्धति से कराने के लिए जमानत याचिका दाखिल की।

हाईकोर्ट के आदेश पर एम्स के मेडिकल बोर्ड ने उसकी मेडिकल रिपोर्ट पेश की। इसके आधार पर उसकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया। हाईकोर्ट के इस आदेश को आसाराम ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे रखी है। वहां भी सुनवाई कुछ दिनों के लिए टल गई है।

बता दें कि अगस्त 2013 में जोधपुर के एक आश्रम में अपने गुरुकुल की एक नाबालिग छात्रा के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था। इसके बाद आसाराम को गिरफ्तार कर लिया गया था। तब से वह जोधपुर जेल में बंद है। अप्रैल 2018 में उसे मरते दम तक जेल में रहने की सजा सुनाई गई थी।

Jio ने Google के साथ लॉन्च किया ‘जियोफोन नेक्स्ट’, इस दिन से शुरू होगी सेल

आसाराम अब तक 15 से अधिक बार जमानत हासिल करने का प्रयास कर चुका है। देश के नामी वकील उसकी तरफ से पैरवी कर चुके है, लेकिन हर बार उसकी याचिका खारिज होती रही है। उसकी एक जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित चल रही है।

Tags: asaram bapuNational newsrajasthan news
Previous Post

नई नवेली दुल्हन को दूल्हे के भाई ने सरेराह पीटा, जानें पूरा मामला

Next Post

वैक्सीन न लगवाने वाले विधायकों की विधानसभा में ‘नो एंट्री’, स्पीकर का फरमान

Writer D

Writer D

Related Posts

Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
AN Pramod
नई दिल्ली

वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने संभाली भारतीय नौसेना के उप प्रमुख की कमान

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Massive fire at a candle factory
उत्तर प्रदेश

मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, 16 से अधिक फायर टेंडर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

01/08/2026
Next Post
bihar vidhansabha

वैक्सीन न लगवाने वाले विधायकों की विधानसभा में 'नो एंट्री', स्पीकर का फरमान

यह भी पढ़ें

ICC

Asian Games: बेटियों ने चीन में रचा इतिहास, क्रिकेट में भारत ने किया गोल्ड मेडल फतेह

25/09/2023
Munawar, Nazila

मुनव्वर ने शेयर की फोटो, गर्लफ्रेंड को लेकर किया ये बड़ा खुलासा

12/05/2022
Chardham Yatra-Amarnath Yatra

चारधाम और अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जानें कब खुलेंगे कपाट

15/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version