• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जेल में फिर बिगड़ी आसाराम की तबीयत, AIIMS जाने से किया इंकार

Writer D by Writer D
24/05/2021
in Main Slider, क्राइम, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Asaram Bapu

Asaram Bapu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना महामारी को मात दे चुके जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद नाबालिग से यौन शोषण के अभियुक्त आसाराम का ऑक्सीजन लेवल रविवार को एक बार फिर अचानक कम हो गया। इस पर उन्हें फिर से जेल से एम्स भेजने की तैयारी की गई, लेकिन आसाराम ने वहां इलाज कराने से मना कर दिया। उसके बाद आयुर्वेद यूनिवर्सिटी से डॉक्टर को बुलाया गया। जांच करने के बाद आसाराम को अब जेल में ऑक्सीजन दी जा रही है।

आसाराम पिछले दिनों कोरोना संक्रमित हो गये थे। बाद में उनका एम्स में इलाज चला था। एम्स में ठीक होने के बाद आसाराम को वहां से डिस्चार्ज कर वापस सेंट्रल जेल भेज दिया गया था। जेल में रविवार की सुबह आसाराम की तबीयत फिर बिगड़ना शुरू हो गई। उनका ऑक्सीजन लेवल घट कर 92 तक पहुंच गया।

देश में कोरोना के 2.22 लाख से ज्यादा नए मामले, 3.02 लाख मरीज रोगमुक्त

जेल अधिकारी उन्हें वापस एम्स ले जाने के जाने का मन बना चुके थे, लेकिन आसाराम जिद पर अड़ गए कि उन्हें सिर्फ आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से ही इलाज करवाना है। इसके बाद जेल प्रशासन ने करवड़ स्थित आयुर्वेद यूनिवर्सिटी के डॉ. अरुण त्यागी को बुलाया। उन्होंने आसाराम की जांच की और कुछ दवा दी। इसके बाद जेल में ही उन्हें ऑक्सीजन पर रखा गया है। फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर बनी हुई है।

कोविड के कारण उनको कुछ दिक्कतें

डॉ. त्यागी ने बताया कि कोविड के कारण उनको कुछ दिक्कतें हैं. उनको समझाया है कि इलाज के लिए जरूरी है कि कुछ जांचें करवाई जाए। ये जांच अस्पताल में ही हो सकती हैं। ऐसे में वे एम्स या एमडीएम अस्पताल में अपनी जांचें करवा लें। इसके बाद यदि वे चाहेंगे तो हम आयुर्वेद से उनका इलाज शुरू कर देंगे, उनको प्रोस्टेट की समस्या पहले थी। वह अब और बढ़ गई है।

गौरतलब है कि दो दिन पूर्व आसाराम की जेल से बाहर आने की उम्मीदों पर उस समय पानी फिर गया था जब हाईकोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। हाईकोर्ट के आदेश पर जोधपुर एम्स में गठित मेडिकल बोर्ड ने आसाराम की तबीयत को एकदम सही करार दिया था। रिपोर्ट में कुछ मामलों में इलाज की आवश्यकता बताई थी। इस रिपोर्ट के आधार पर राजस्थान हाईकोर्ट ने उसकी दो माह की अंतरिम जमानत देने की याचिका को खारिज कर दिया।

Tags: AIIMSasaram bapurahasthan news
Previous Post

देश में कोरोना के 2.22 लाख से ज्यादा नए मामले, 3.02 लाख मरीज रोगमुक्त

Next Post

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें अपने शहर के रेट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
petrol

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें अपने शहर के रेट

यह भी पढ़ें

skin problem

प्रदूषण की वजह से बढ़ सकती हैं स्किन प्रॉब्लम्ज़

02/07/2021
pm kisan nidhi 2020

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की फिर से आएगी किस्त

26/09/2020
144-storey building demolished

पलक झपकते ही जमींदोज़ हुई 144 मंज़िला इमारत, देखें वीडियो

10/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version