• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाए ये तरीके

Writer D by Writer D
12/01/2025
in फैशन/शैली
0
Dark Elbows

dark elbows

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महिलाएं अपने चहरे की सुंदरता पर ध्यान देती हैं जो कि स्वाभाविक हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता हैं कि चहरे का ख्याल रखने के चक्कर में लोग कोहनी (Elbow) को अनदेखा कर देते हैं और इसका सही ख्याल ना रख पाने की वजह से कोहनी का कालापन गहरा होता जाता हैं।

कई बार कोहनी (Elbow)  का कालापन शर्मिंदगी का भी कारण बन जाता हैं। हर दूसरी महिला कोहनियों के कालेपन की समस्या का सामना कर रही हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से कोहनी का कालापन दूर करते हुए सुंदरता को बढ़ाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में।

नींबू

नींबू को प्राकृतिक ब्लीचिंग के रूप में देखा जाता है। यह त्वचा के कालेपन को दूर करने का बेस्ट उपाय है। नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो डेड स्किन को सही करता है। साथ ही यह त्वचा को अपने पुरानी रंगत में भी लाता है। इसके अलावा वो नई कोशिकाओं का भी निर्माण करता है।

ऐसे करें प्रयोग

– नींबू को अपनी कोहनी पर कुछ मिनटों तक रगड़ने से भी कोहनी का कालापन दूर हो जाता है। इसके बाद इसे 15 मिनट बाद धो ले। धोने के बाद इस जगह पर मॉइश्चराइजर का प्रयोग करें।

– नींबू के साथ शहद का भी प्रयोग किया जा सकता है। इसमें एक चम्मच शहद के साथ एक नींबू को मिलाकर प्रभावित स्थान पर लगाना चाहिए। इसके बाद इसे 20 मिनट बाद साफ पानी से धो ले।

– आपको इस तरह का उपाय सप्ताह में हर दिन करना होगा। कुछ ही सप्ताह में आपको परिणाम देखने को मिल जाएगा।

एलोवेरा

एलोवेरा त्वचा की कई समस्याओं को ठीक करने में कारगर होता है। यह एक अच्छा मॉश्चराइजर है। साथ ही यह त्वचा को डैमेज होने से बचाता है।

ऐसे करें प्रयोग

– इसके लिए आपको एलोवेरा का ताजा जेल लेना होगा।

– इसके जेल को सीधे कोहनियों पर लगाएं।

– करीब 30 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।

– इस प्रक्रिया को हर दिन करें।

– कुछ सप्ताह बाद ही आपको इसके परिणाम देखने को मिल जाएंगे।

दही

दही में लैक्टिक एसिड होता हैं जिसके कारण इसमें ब्लीचिंग तत्व होते है। यह त्वचा को साफ करने के लिए भी प्रयोग किया जाता है।

ऐसे करें प्रयोग

– एक चम्मच सिरका और थोड़ा सा दही लें। इस पेस्ट को अपनी कोहनी पर लगाएं और कुछ समय के लिए सुखने के लिए छोड़ दे। इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद मॉश्चराइजर का प्रयोग करें। इस प्रयोग को रोज तीन से चार सप्ताह करें।

– बेसन और दही का प्रयोग भी किया जा सकता है। इसके लिए दो चम्मच बेसन और एक चम्मच दही को लेकर पेस्ट तैयार करें।

– इसके बाद इससे अपनी कोहनियों पर लगा ले।

– सूख जाने पर इसकी मसाज कर लें।

– इसको सप्ताह में तीन बार लगाना होगा।

नारियल का तेल

नारियल के तेल में विटामिन ई की भूरपर मात्रा होती है। विटामिन ई हमारी त्वचा की रंगत को निखारने में सहायता प्रदान करता है। साथ ही हमारी त्वचा को स्वस्थ भी बनाता है। इसके अलावा यह आपकी त्वचा की गहराईयों में पहुंचकर आपकी क्षतिग्रस्त त्वचा को ठीक करने का भी काम करता है।

ऐसे करें प्रयोग

– बेहतर परिणाम पाने के लिए आपको नारियल के तेल को अपनी कोहनियों पर लगाकर कुछ मिनटों तक मसाज करनी होगा। इस तरह का प्रयोग दिन में दो बार करने से बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे है।

– नारियल का तेल में नींबू के रस को मिला कर इस्तेमाल करने से कोहनी का कालापन तेजी से दूर होता है। इस मिक्सर में एक चम्मच नारियल तेल और आधा चम्मच नींबू को जूस मिलाना चाहिए। साथ ही इसे लगाने के बाद करीब 20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर धो ले।

– इसके अलावा आप अपने लिए एक स्क्रब भी तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको नारियल का तेल और अखरोट लेने होंगे और इसका मिश्रण तैयार कर आप अपनी कोहनियों की डेड स्किन को दोबारा से सही कर सकती हैं।

चीनी

कोहनियों के कालेपन को दूर करने के लिए चीनी का भी प्रयोग कर सकते है। चीनी तो सभी के घरों में आसानी से पाई जाती है। चीनी न सिर्फ त्वचा को साफ करती है, बल्कि उसे मुलायम भी बनाती है।

ऐसे करें प्रयोग

– ऑलिव ऑयल और चीनी को पेस्ट तैयार करके इसे कोहनियों पर लगाना चाहिए।

– इसे कोहनी पर कुछ मिनटों तक मसाज करनी चाहिए।

– इसके बाद इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें। इसे रोज लगाना चाहिए।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा भी डेड सेल्स को हटाते हुए कोहनियों को साफ करने के काम आता है।

ऐसे करें प्रयोग

– एक चम्मच बेकिंग सोडा और दूध को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।

– इससे पेस्ट से कोहनियों को साफ करें।

– कुछ मिनटों तक इस प्रक्रिया को करने के बाद इसको गुनगुने पानी से धो लें।

– इस प्रक्रिया को हर दूसरे दिन अपनाएं।

Tags: beauty careBeauty tipsbeauty tips in hindiblack elbowblack elbowsdark elbowHOME REMEDIEShow to reduce darkness of elbowSkin Carewinter care
Previous Post

आप भी डाइट में शामिल कर रहे है चुकंदर, तो जान लें इसके नुकसान

Next Post

अरबी के ये फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

Writer D

Writer D

Related Posts

Nail Art
फैशन/शैली

पैरों के नाखूनों के लिए खास नेल आर्ट

16/07/2026
Tame Hair Flyaways
फैशन/शैली

स्टाइलिश हेयर स्टाइल के लिए ट्राई करें ये तरीके

16/07/2026
Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Next Post
arabi

अरबी के ये फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

यह भी पढ़ें

CM Vishnu Dev Sai

CM साय ने मोबाइल मेडिकल यूनिट व प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

07/12/2024
AIIMS

एक और भर्ती घोटाला! AIIMS भर्ती को लेकर CID एक्टिव, BJP विधायक की बेटी से की पूछताछ

01/08/2022
प्यार

अनोखी प्रेमकहानी : गोलगप्पे खिलाने वाले से हुआ युवती को हुआ प्यार, दोनों घर से भागे

08/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version