• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘मैं कभी हाईकमान को नहीं दूंगा चुनौती’, सियासी उठापटक के बाद पहली बार गहलोत ने सोनिया से की बात

Writer D by Writer D
27/09/2022
in राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Ashok Gehlot

Ashok Gehlot

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान/ नई दिल्ली। राजस्थान को लेकर अभी तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है। सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से बात की है। रविवार को हुए घटनाक्रम के बाद पहली बार दोनों के बीच बातचीत हुई है। गहलोत ने कहा है कि हमने कभी आलाकमान को चुनौती नहीं दी। रविवार को जिस तरह से राजस्थान कांग्रेस में सियासी उठापटक मची उसके बाद से ही आलाकमान के नाराज होने की खबरें आ रहीं थीं। इससे पहले भी एक बार खबर आई थी कि सीएम गहलोत (Ashok Gehlot) बात सोनिया गांधी से हुई है मगर पार्टी सूत्रों ने बताया था कि उनकी कोई बात नहीं हुई थी।

राजस्थान पहुंचे कांग्रेस पर्यवेक्षक अजय माकन से गहलोत गुट के विधायकों ने मुलाकात नहीं दी थी। 102 विधायकों ने सीपी जोशी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इसके अलावा गहलोत गुट के विधायकों ने आलाकमान के सामने कुछ शर्तें रख दीं थीं। पार्टी आलाकमान इस हरकत से नाराज हो गया था। भारत जोड़ो यात्रा में मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने भी इस अनुशासनहीनता को कतई बर्दाश्त न किए जाने की बात कही थी। इसके साथ ही पार्टी नेताओं ने कहा था कि अब गहलोत को पार्टी चीफ नहीं बनाना चाहिए। गहलोत पूरी तरह से अलग-थलग भी पड़ गए थे। बताया जा रहा था कि गहलोत गुट के कई विधायक भी नाराज हुए थे।

परोक्ष रूप से सचिन पायलट खेमे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा,’ हम अपनी वफादारी सिद्ध कर चुके हैं, सिद्ध तो उनको करना है जिन पर सवाल उठाए जा रहे हैं। कांग्रेस विधायक दल की बैठक कराने यहां आए कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी माकन ने सोमवार को कहा था कि (गहलोत के वफादार विधायकों द्वारा) विधायक दल की आधिकारिक बैठक में न आकर उसके समानांतर बैठक करना अनुशासनहीनता है।

रविवार को हुआ था विवाद

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार रात को मुख्यमंत्री के निवास पर होनी थी, लेकिन गहलोत के वफादार विधायक इसमें नहीं आए। इन विधायकों ने संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल के बंगले पर बैठक की और फिर वहां से विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी से मिलने गए और अपने इस्तीफे उन्हें सौंपे। इन विधायकों की ओर से धारीवाल, जोशी व प्रताप सिंह खाचरियावास जाकर माकन व मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले।

आलाकमान के सामने रख दी थीं शर्तें

माकन ने कहा था कि इन लोगों ने विधायक दल में लिए जाने वाले प्रस्ताव के लिए तीन शर्तें रखी। इस पर महेश जोशी ने कहा, ‘हमने कभी नहीं कहा कि हमारी ये तीन बातें प्रस्ताव का हिस्सा बनें। हमने ये कहा कि हमारी ये तीनों बातें आप आलाकमान तक पहुंचा दीजिए उसके बाद आलाकमान जो फैसला करेगा उसके अनुसार हम एक लाइन का प्रस्ताव पारित करेंगे। जोशी ने कहा,’ या तो हम अपनी बात (प्रभारी व पर्यवेक्षक) अजय माकन को समझा नहीं पाए या अजय माकन हमारी बात को समझ नहीं पाए। मैं नहीं जानता कि यह असंमजस कैसे हुआ।

Tags: Ashok Gehlotrajasthan newsSonia Gandhi
Previous Post

दीपिका पादुकोण की अचानक बिगड़ी तबीयत, सामने आई ये हेल्थ रिपोर्ट

Next Post

एक अक्टूबर को पीएम मोदी करेंगे 5जी मोबाइल सर्विस की शुरुआत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

29/09/2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय

28/09/2026
पंजाब

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अमृतसर में श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

28/09/2026
Main Slider

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

28/09/2026
Next Post
5G

एक अक्टूबर को पीएम मोदी करेंगे 5जी मोबाइल सर्विस की शुरुआत

यह भी पढ़ें

Oxygen tanker reached Medanta hospital

मेदांता अस्पताल पहुंचा कांग्रेस का ऑक्सीजन टैंकर, मरीजों के परिजन खुश

28/04/2021
goonga pehalwaan

कुश्ती खिलड़ी गूंगा पहलवान को आखिरकार मिलेगा पद्मश्री सम्मान

26/01/2021
Saree

सर्दियों में साड़ी जैकेट बनाती हैं महिलाओं को फैशनेबल, यहां से ले आईडिया

23/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version