• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अशरफ के बेगम की मिली लोकेशन, जेल जाते-जाते विजय मिश्रा ने दिया ये संकेत

Writer D by Writer D
31/07/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
Zainab

Zainab

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और अशरफ (Ashraf) के काले साम्राज्य को चला रही उनकी बेगम जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगी। ऐसा प्रयागराज पुलिस दावा कर रही है, क्योंकि माफिया ब्रदर्स का केस लड़ रहे वकील विजय मिश्रा (Vijay Mishra) की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बहुत से क्लू हाथ लगे हैं। जेल जाते-जाते माफिया ब्रदर्स के वकील ने इशारा कर दिया है।

पुलिस सूत्रों की मानें तो जेल जाते-जाते विजय मिश्रा ने इशारा किया है कि माफिया अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा ( Zainab Fatima) कहीं और नहीं बल्कि हटवा गांव में ही छिपी हो सकती है। पुलिस किसी भी वक्त जैनब फातिमा तक पहुंच सकती है। अगर जैनब फातिमा ( Zainab Fatima) पकड़ी गई तो माफिया के काले साम्राज्य के कई काले चिट्ठे खुल सकते हैं। यही नहीं जैनब के जरिए पुलिस शाइस्ता परवीन तक भी पहुंच सकती है।

लखनऊ के जिस होटल से माफिया के वकील विजय मिश्रा को गिरफ्तार किया गया था, वहां उसके अलावा एक महिला और एक पुरुष के होने की बात सामने आ रही है। नाम न छापने की शर्त पर पुलिस विभाग के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि वहां विजय मिश्रा के अलावा बुर्का पहने एक महिला और उसके साथ एक पुरुष भी मौजूद था, लेकिन जब विजय मिश्रा को होटल से लेकर इनोवा गाड़ी तक ले जाया गया, तब तक वह लोग लंबे-लंबे कदम चलते हुए धीरे से बाहर निकल गए थे।

कब, कहां और किधर गायब हो गए, यह पता नहीं चल पाया। काफी देर तक विजय मिश्रा एवं अन्य लोगों से जानकारी जुटाने पर यह प्राप्त हुआ कि वह बुर्का पहने महिला कोई और नहीं बल्कि माफिया अतीक अहमद के घर की ही कोई महिला थी, जिसकी मौजूदगी में एक किसी बड़े प्रॉपर्टी के सेल आउट एवं ट्रांजैक्शन की बात चल रही थी। हालांकि पुलिस ने उस प्रॉपर्टी और ट्रांजैक्शन करने वाले शख्स का पता लगा लिया है।

दुष्कर्मी को मिली मौत की सजा, नाबालिग पीड़िता के परिजनों ने उतारा मौत के घाट

माफिया ब्रदर्स के पास प्रयागराज में ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के कई बड़े जिलों में बेशकीमती प्रॉपर्टी हैं। दोनों के मर्डर के बाद उनकी बेगम और गुर्गे उस बेशकीमती प्रॉपर्टी को ठिकाने लगाने में जुट गए हैं। उन्हें डर है कि किसी वक्त भी पुलिस प्रशासन की नजर उनके काले साम्राज्य और बेशकीमती प्रॉपर्टी पर पड़ सकती है। इसीलिए वक्त से पहले इन बेशकीमती प्रॉपर्टी को ठिकाने लगाया जा रहा है।

अतीक-अशरफ हत्याकांड को बीते 100 दिन से अधिक का समय हो चुका है। ऐसे में उनकी बेगमों को लग रहा है कि मामला ठंडा हो गया है। अब इन प्रॉपर्टी को ठिकाना लगाना ही उचित है। माफिया ब्रदर्स के पास ज्यादातर जिलों में लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में बेशकीमती जमीने मौजूद हैं।

सूत्र बताते हैं कि माफिया ब्रदर्स के पास यूपी के लखनऊ, प्रयागराज, आगरा, वाराणसी, मेरठ, अलीगढ़, कौशांबी और प्रतापगढ़ समेत तमाम अन्य जिलों में बेशकीमती प्रॉपर्टी मौजूद हैं।

Tags: ashraf ahmedatif ahmedcrime newsmafia brothersPrayagraj NewsShaista Parveenup newsVijay MishraZainab Fatima
Previous Post

आज ITR फाइल करने की आखिरी तारीख, घर बैठे 10 मिनट में ऐसे भरें रिटर्न

Next Post

सीएम योगी की अधिकारियों को दो टूक, किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस को बड़ी सौगात, वर्दी भत्ता ₹15 हजार और सिम भत्ता ₹2,500 होगा

21/10/2026
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी की अधिकारियों को दो टूक, किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए

यह भी पढ़ें

Sita Navami

सीता नवमी 5 मई को मनाई जाएगी, जानें पूजा-विधि

20/04/2025
बीएचयू

BHU में असाइनमेंट आधारित होगी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा

06/08/2020
Mahindra Sharma

ITI पण्डोगा का निर्माणाधीन कार्य समय से पहले पूरा किया जाएगा : महिन्द्र शर्मा

31/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version