• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ASI ने सर्विस पिस्टल से की आत्महत्या, बैरक में मिला शव; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
02/11/2024
in क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
Suicide

Suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना से सहायक दारोगा के आत्महत्या (Suicide) का मामला सामने आया है। वहीं, मृतक के पिता ने कहा हमारा लड़का आत्महत्या नहीं कर सकता है । एएसआई का शव राजधानी के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में स्थित ट्रैफिक संचालन कार्यालय के एकता भवन के कमरे में मिला है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई। वहीं, आत्महत्या (Suicide) की सूचना मिलने के बाद से ही पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

शनिवार की सुबह सहायक दरोगा का शव एकता भवन के बैरक में मिला है। मृतक ASI की पहचान अजीत सिंह के रूप में की गई है। अजीत मूल रूप से आरा जिले के बड़कागांव के निवासी थे। अजीत सिंह ने अपने सिर में गोली मारी है। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद ही गांधी मैदान थाना पुलिस मौके पर पहुंची साथ ही साथ पटना की सेंट्रल एसपी सिटी शेरावत भी पहुंची। बताया जा रहा है कि एएसआई अजीत सिंह पुलिस लाइन में तैनात थे।

बैरक में मिला ASI का शव

मौके पर जांच के लिए पटना पुलिस ने एफएसएल की टीम को भी बुलाया। बताया जा रहा है कि जिस एकता भवन के बैरक कक्ष में ASI का शव मिला है, वहां पर एक ही छत के नीचे बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी रहते हैं। अजीत सिंह का शव जहां पर पड़ा मिला, वहां पर बहुत सारे बेड भी लगे हुए हैं। फिलहाल अभी खुदकुशी (Suicide) के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि पुलिस को सुबह चार से पांच बजे के करीब इस बात की जानकारी मिली। एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची है। परिवार को इसकी सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। सिर में गोली का निशान है। सर्विस पिस्टल मिली है। एक खोखा भी बरामद हुआ है। 90 एमएम पिस्टल से फायर किया गया है। एफएसएल मौके का निरीक्षण कर चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या (Suicide) का मामला सामने आ रहा है।

पिता नहीं मानते आत्महत्या (Suicide)

हालांकि सेंट्रल एसपी ने इस बात से इनकार किया कि वह दबाव में थे। उन्होंने कहा कि ऐसी बातें अभी हमारे सामने नहीं आई है। उनके भतीजे सुबह से ही हमारे साथ थे। वहीं मृतक ASI के पिता विनोद सिंह ने बताया कि वह इस घटना को आत्महत्या नहीं मानते है। हमने बेटे से कहा था कि दीपावली में घर आ जाना, तब उसने कहा था कि छुट्टी नहीं मिलती है तो कैसे घर आएंगे? फिर मैंने कहा था कि छठ पूजा में दो-चार दिन में आ जाना, तब उसने कहा था कि छुट्टी मिलेगी तब आएंगे।

रेलवे स्टेशन की छत गिरने से 11 लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

लगभग एक महीने से वह घर नहीं गए थे। विनोद सिंह ने यह भी कहा कि हमारा लड़का ऐसा नहीं था। हम नहीं मानते हैं कि यह आत्महत्या है। हमारा लड़का आत्महत्या नहीं कर सकता।

Tags: bihar newscrime newsNational newspatna news
Previous Post

रेलवे स्टेशन की छत गिरने से 11 लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Next Post

‘कौन जाने ये सरकार है या गुनाह में हिस्सेदार है…’, पत्रकार दिलीप सैनी की हत्या पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

Writer D

Writer D

Related Posts

Chhattisgarh cabinet meeting on August 5
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मंत्रिपरिषद की बैठक पांच अगस्त काे

04/08/2026
CM Dhami
Main Slider

प्रदेश सरकार बिना रुके, बिना थके अपने हर वादे को कर रही है पूरा: सीएम धामी

04/08/2026
CM Vishnu Dev Sai congratulated Gyaneshwari on her achievement.
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटियों के लिए प्रेरणा है ज्ञानेश्वरी: CM साय

04/08/2026
Arvind Kejriwal
Main Slider

E-20 पेट्रोल के मुद्दे पर केजरीवाल का प्रदर्शन, पीएम आवास मार्च से पहले पुलिस ने रोका

04/08/2026
Assam Flood
Main Slider

असम में बाढ़ से हाहाकार: मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 87, 1.28 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

04/08/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

'कौन जाने ये सरकार है या गुनाह में हिस्सेदार है...', पत्रकार दिलीप सैनी की हत्या पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

यह भी पढ़ें

Sambhal violence: Now DIG jail suspended

थाना प्रभारी व सिपाही निलंबित, एक लाख रुपए लेने का लगा आरोप

08/04/2021
cylinder explosion

रिसोर्ट में गैस सिलेंडर विस्फोट में युवक की मौत, दूसरा झुलसा

07/10/2021
शिवपाल सिंह यादव

सरकार की गौशाला योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : शिवपाल

12/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version