Main Sliderउत्तराखंडराष्ट्रीय

सीएम धामी से विधानसभा अध्यक्ष ने की भेंट, विभिन्न मुद्दों पर हुई वार्ता

देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण (Ritu Khandudi) ने आज मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर चंपावत उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान विधानसभा सत्र को लेकर बातचीत की।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री (cm dhami) को पौधा भी भेंट किया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच प्रदेश के विकास को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

उन्होंने 14 जून से आहूत होने वाले विधानसभा के बजट सत्र की तैयारियों को लेकर लंबी बातचीत हुई। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने अपनी विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी वार्ता की।

पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या की अफवाह पर प्रशासन अलर्ट, बढ़ाई गई घर की सुरक्षा

राजधानी देहरादून में पंचम विधानसभा के द्वितीय सत्र 14 जून से 20 जून तक चलने वाली है। पहले 07 जून से गैरसैंण में सत्र प्रस्तावित था। लेकिन चार धाम यात्रा और राज्यसभा निर्वाचन को लेकर समय और स्थान में बदलाव कर देहरादून में सत्र आयोजित हो रहा है।

Related Articles

Back to top button