• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Smart TV का प्लग हमेशा लगा रखते हैं? ये आदत पड़ सकती है भारी

Desk by Desk
08/12/2025
in Tech/Gadgets
0
क्या आप भी सोने से पहले नहीं निकालते SmartTV का प्लग? कर रहे हैं बड़ा नुकसान
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अक्सर लोग रात को सोने से पहले टीवी (Smart TV ) रिमोट से बंद करके छोड़ देते हैं. यदि आप भी ऐसा ही करते हैं तो इस आदत को आज से ही बदल देना चाहिए. क्योंकि इससे टीवी बंद नहीं होता बल्कि टीवी स्टैंडबाय मोड पर चलता रहता है. इसके कई और नुकसान भी हैं.

बिजली की होती है अनावश्यक खपत

जब टीवी (Smart TV ) को सिर्फ रिमोट से बंद किया जाता है, तब वह पूरी तरह ऑफ नहीं होता बल्कि स्टैंडबाय मोड में बिजली इस्तेमाल करता रहता है. छोटे टीवी भी सालाना 100 से 150 रुपये तक और बड़े टीवी 300 रुपये तक का अतिरिक्त बिल जोड़ सकते हैं. प्लग निकालने से इस बेवजह की बिजली खपत तुरंत रुक जाती है और हर महीने थोड़ा-बहुत बचत होने लगती है. बिजली बचाने के के लिहाज से टीवी को अनप्लग करने की आदत स्मार्ट और फायदेमंद मानी जाती है.

इलेक्ट्रिक फॉल्ट और वोल्टेज समस्या से सुरक्षा

अधिकतर लोग टीवी (Smart TV ) के साथ स्टेबलाइजर का उपयोग नहीं करते, जिसकी वजह से वोल्टेज फ्लक्चुएशन से टीवी को नुकसान पहुंच सकता है. रात में वोल्टेज अचानक कम या ज्यादा होने से सर्किट में फॉल्ट हो सकता है, और टीवी खराब होने का जोखिम बढ़ जाता है. अगर प्लग सॉकेट से निकाल दिया जाए तो किसी भी इलेक्ट्रिक फॉल्ट की स्थिति में टीवी पूरी तरह सुरक्षित रहता है. यह खासकर मॉनसून और सर्दियों में बेहद जरूरी हो जाता है.

टीवी (Smart TV ) की लाइफ हो सकती है कम

इस गलती से टीवी (Smart TV ) की लाइफ भी कम हो सकती है. दरअसल स्टैंडबाय मोड के दौरान भी टीवी के भीतर करंट दौड़ता रहता है, जिससे इसके आंतरिक पुर्जों पर असर पड़ता है. लंबे समय में यह पुर्जे कमजोर होकर टीवी की लाइफ घटा देते हैं. हर रात सॉकेट से प्लग निकालने से टीवी पूरी तरह बंद रहता है और उसके कंपोनेंट्स पर अनावश्यक लोड नहीं पड़ता. इससे टीवी की लाइफ पर कोई असर नहीं पड़ता और लंबे समय तक बिना दिक्कत के चलने की संभावना बढ़ जाती है.

परफॉर्मेंस और पिक्चर क्वालिटी हो सकती है खराब

मोबाइल की तरह स्मार्ट टीवी (Smart TV ) को भी समय-समय पर पूरी तरह बंद करने से उसका सॉफ्टवेयर रीफ्रेश होता है और कैशे मेमोरी क्लियर होती है. इससे चैनल स्विचिंग और ऐप ओपनिंग जैसी प्रोसेस तेज होती हैं और टीवी धीमा नहीं पड़ता. लगातार बिजली जुड़े रहने से ट्रांजिस्टर और पिक्सल पर असर होता है, जिससे समय के साथ ब्राइटनेस फीकी पड़ सकती है. रातभर पूरी तरह बंद रखने से स्क्रीन लॉन्ग-टर्म तक क्रिस्प और क्लियर बनी रहती है.

Tags: smart tv
Previous Post

फोन कब बदलें? ये 4 संकेत मिलते ही नया स्मार्टफोन ले लें

Next Post

विक्की कौशल ने खरीदी अल्ट्रा लग्जरी कार, अंदर मसाज की सुविधा

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू, Apple स्टोर के बाहर लगी लंबी कतारें

18/09/2026
ISRO successfully launches EOS-05 satellite.
Tech/Gadgets

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

04/09/2026
Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
Next Post
विक्की कौशल ने खुद के लिए खरीदी अल्ट्रा लग्जरी कार, अंदर मसाज की सुविधा

विक्की कौशल ने खरीदी अल्ट्रा लग्जरी कार, अंदर मसाज की सुविधा

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

आदमकद बकरा

8 फीट लंबा और 160 किलो वजन वाला ‘आदमकद’ बकरा, कीमत सुनकर रह जाएंगे दंग

01/08/2020
CM Nayab Saini

हरियाणा स्टार्टअप्स के मामले में सातवां सबसे बड़ा राज्य : नायब सैनी

11/04/2026
pm modi at quad meeting

क्वाड का एजेंडा वैश्विक भलाई की ताकत बनेगा : पीएम मोदी

13/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version