• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अतीक अहमद का वकील विजय मिश्रा अरेस्ट, असद को दी थी उमेश पाल की लोकेशन

Writer D by Writer D
30/07/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
Vijay Mishra

Vijay Mishra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के वकील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विजय मिश्रा की ये गिरफ्तारी उमेश पाल हत्याकांड में की गई है। इससे पहले ये खबर आई थी कि विजय मिश्रा ( Vijay Mishra) को एक कारोबारी से रंगदारी और धमकाने के मामले में उठाया गया है। लेकिन बाद में पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि अतीक के वकील विजय को उमेश पाल हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि उम्र कैद की सज़ा मिलने के बाद अतीक के वकील सौलत के बयान पर विजय मिश्रा की गिरफ्तारी हुई है।

रेकी करने, फोटो और लोकेशन भेजने का आरोप

बता दें कि माफिया अतीक अहमद का केस लड़ रहे वकील विजय मिश्रा ( Vijay Mishra) को भी प्रयागराज पुलिस ने लखनऊ के एक होटल से गिरफ्तार किया है। विजय मिश्रा पर उमेश पाल हत्या कांड में रेकी करने का आरोप था। उमेश पाल हत्याकांड की विवेचना के दौरान पुलिस को जानकरी मिली थी कि कचेहरी से निकलने के बाद विजय ने उमेश पाल की फोटो अतीक के बेटे असद को भेजी थी और कचेहरी से निकलने पर आगे जानकारी दी थी। पुलिस ने विवेचना में आये तथ्यों और अतीक के वकील सौलत, जिसको कोर्ट ने उम्र कैद की सज़ा सुनाई है, उसके बयान के आधार पर विजय मिश्रा का नाम उमेश पाल हत्याकांड के मुकदमे में शामिल किया गया जिस पर विजय की गिरफ्तारी की गई।

अतीक के करीबी शूटर आबिद पर रंगदारी मांगने का मुकदमा

माफिया अतीक के वकील खान सौलत हनीफ को कोर्ट ने उमेश पाल के अपहरण के मामले में उम्र कैद की सज़ा सुनाई थी। सौलत ने पुलिस को बताया था कि हत्याकांड से पहले उमेश के निकलने की जानकारी विजय ने ही आगे असद को दी थी और कुछ फोटो भेजे थे। सौलत के इसी बयान के आधार पर उमेश पाल हत्या कांड के मुक़दमें में विजय मिश्रा का नाम शामिल किया गया था। धूमनगंज पुलिस ने विजय पर धारा 147,148,149,302,307,506,35 और 120 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

थाना धूमनगंज पुलिस ने आधिकारिक बयान में बताया कि अधिवक्ता उमेश पाल हत्याकांड में वांछित अभियुक्त विजय कुमार मिश्रा पुत्र संतोष मिश्रा निवासी ककरा थाना सराय इनायत गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज संबंधित मु0अ0सं0 114/23 धारा 147/148/149/302/307/506/34/120बी आईपीसी और 3 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम व 7 सीएलए एक्ट व 3(2)V एससी/एसटी एक्ट को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में आगे की कार्यवाई की जा रही है।

प्रयागराज और लखनऊ पुलिस ने किया ज्वाइंट ऑपरेशन

बता दें कि अतीक अहमद और उसके परिवार के अन्य सदस्यों का केस हाईकोर्ट और जिला न्यायालय में लड़ने वाले अधिवक्ता विजय मिश्रा को देर रात प्रयागराज और लखनऊ पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन के बाद उठा लिया। जानकारी मिली है कि अधिवक्ता विजय मिश्रा ( Vijay Mishra) को लखनऊ के विभूति खंड में होटल हयात रीजेंसी के पास से उठाया गया।

बताया जा रहा है कि विजय मिश्रा ( Vijay Mishra) अपने दोस्तों के साथ लखनऊ में एक होटल के बाहर खड़े थे, तभी प्रयागराज पुलिस इनोवा से पहुंची और हिरासत में लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गई। विजय के साथ खड़े दोस्तों ने 112 पर पुलिस को अपहरण की सूचना दी लेकिन बाद में पता चला कि पुलिस ही उन्हें ले गई है।

बता दें कि विजय मिश्रा पर प्रयागराज के अतर सुईया थाने में दो करोड़ की रंगदारी फर्नीचर कारोबारी से मांगने का मुकदमा कुछ दिन पहले ही दर्ज हुआ था, जिसमे एक ऑडियो भी सामने आया था। जिसमे विजय फर्नीचर कारोबारी से अतीक के दो करोड़ का हिसाब करने को कहता है।

Tags: Atiq Ahmedcrime newsPrayagraj Newsumesh pal murder case
Previous Post

आज से खुल गया श्री रामजन्म भूमि पथ, रामभक्तों का उमड़ा सैलाब

Next Post

देहरादून-दिल्ली हाईवे पर यूपी रोडवेज की बस पलटी, मची चीख-पुकार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi congratulated on the commencement of Jagannath Rath Yatra
उत्तर प्रदेश

सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो : योगी आदित्यनाथ

16/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Ravi Kishan
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा मामला: रवि किशन बोले- दोषियों को मिले सबसे कड़ी सजा

15/07/2026
Next Post
Bus Overturned

देहरादून-दिल्ली हाईवे पर यूपी रोडवेज की बस पलटी, मची चीख-पुकार

यह भी पढ़ें

सिविल सेवाओं चयन की मनमानी प्रक्रिया नहीं हो सकती : दिल्ली हाई कोर्ट

29/10/2020
Challan

अभी 2021 से पहले के गाड़ी का चालान स्वत: नहीं होगा माफ, अफसर दे रहे ये दलील

20/04/2024
Prakashan Group

स्कूल टीचर के घर सोना ही सोना, खजाना देखकर IT अफसरों के भी उड़ गए होश

26/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version