• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अतीक अहमद की रिमांड अर्जी से सामने आया माफिया का ‘ना’पाक कनेक्शन

Writer D by Writer D
13/04/2023
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Atiq Ahmed

Atiq Ahmed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिये प्रयागराज लाये गये अतीक अहमद (Atiq Ahmed) को रिमांड पर लेने की जो अर्जी पुलिस ने न्यायालय में दी है, उसमें माफिया के पाकिस्तान से संपर्क की बात सामने आयी है।

अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उसके भाई अशरफ (Ashraf) को गुरूवार को प्रयागराज के सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने दोनों की 14 दिन की कस्टडी रिमांड मांगी लेकिन कोर्ट ने उन्हें 13 अप्रैल शाम पांच बजे से 17 अप्रैल शाम पांच बजे तक के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड दी है।

पुलिस रिमांड पेपर की कॉपी से चौकाने वाला खुलासा हुआ है। रिमांड पेपर की कॉपी में इस बात का जिक्र है कि अतीक और उसका गैंग पकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब के रास्ते आने वाले हथियारों को खरीदकर अपना खौफ का साम्राज्य मजबूत करता था। रिमांड में लेकर पुलिस अतीक और अशरफ से उसके इस पाकिस्तान कनेक्शन पर भी पूछताछ करेगी जिससे इस माफिया के अपराध तंत्र की और परतें खुलेगी और उससे उसके अपराध तंत्र पर पुलिस और शिकंजा कस सकेगी।

इस बीच अतीक (Atiq Ahmed) के बेटे असद (Asad) और शूटर गुलाम के एनकाउंटर पर उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने मुख्यमंत्री योगी ने के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा “ मेरे लिए योगी पिता समान हैं। उन्होंने जो किया अच्छा किया। उन्होंने हमें अच्छे से न्याय दिलाया है। पुलिस कर्मियों के सहयोग के लिए आभार, प्रशासन मुझे न्याय दिला रहा है।”

ढेर हुआ अतीक अहमद का बेटा असद, लोग बोले- ये है योगी का नया UP

उमेश पाल की मां शांति पाल ने कहा “ मुख्यमंत्री और प्रदेश के पुलिस विभाग पर मुझे पहले से भरोसा था। अतीक के बेटे असद और गुलाम का एनकाउंटर उनके बेटे उमेश के लिए शुरुआती श्रद्धांजलि हैं।

Tags: Atiq AhmedPrayagraj News
Previous Post

Nikay Chunav: आप ने 143 प्रत्यशियों की पहली सूची जारी की

Next Post

सपा ने निकाय चुनाव में परिवारवाद और जातिवाद को किया दरकिनार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल जनहित में हो’, CM योगी ने साइबर सुरक्षा और फॉरेंसिक पर दिया जोर

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

सपा ने निकाय चुनाव में परिवारवाद और जातिवाद को किया दरकिनार

यह भी पढ़ें

These rules will change from April 1

कल से देश में लागू होंगे ये बड़े बदलाव, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

31/03/2025
CM Vishnudev Sai

नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री साय

20/07/2026
Mahindra XEV 9S - XUV 7XO

लॉन्च होते ही इन 2 गाड़ियों ने मचाया धमाल, बुकिंग के लिए टूट पड़े लोग

15/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version