• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अतीक-अशरफ की हत्या में हो सकता है उनके ही किसी साथी का हाथ

Writer D by Writer D
17/04/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
Atiq-Ashraf

Atiq Ahmed, Ashraf

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। अतीक और अशरफ (Atiq-Ashraf Murder) के हत्यारों द्वारा पुलिस के सामने की किए गये कबूलनामा, “अतीक गैंग को खत्म कर हम अपना नाम बनाना चाहते थे।” लोगों के गले नहीं उतर रहा। घटना के समय की आ रही फुटेज से देखकर यह भी लगता है कि वे घटना को अंजाम देकर भागना भी नहीं चाहते थे। घटनाक्रम की गतिविधियों को देखकर ऐसा भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि अतीक और अशरफ के साथ पर्दे के पीछे से काम करने वाले किसी बड़े आदमी का भी हाथ हो सकता है।

बांदा का रहने वाला लवलेश तिवारी पहले भी डेढ़ साल जेल रह चुका है। हमीरपुर के अरूण मौर्य पर हत्या के मामले में पहले से एफआईआर दर्ज थी। वहीं कासगंज के रहने वाले सनी पर 12 से अधिक मुकदमें दर्ज थे। पूछताछ में उन तीनों ने कहा है कि जब से अतीक और अशरफ को पुलिस कस्टडी में लिया गया था, तभी से हम लोग मारने के फिराक में थे। लेकिन मौका नहीं मिल पा रहा था।।

हत्या (Atiq-Ashraf Murder) के एक दिन पहले ही धूमनगंज थाने में पूछताछ में माफिया ने कई बिल्डरों और बड़े लोगों से अपने रिश्तों का खुलासा किया था। ऐसी उम्मीद भी जताई जा रही है कि राज खुलने के डर से माफिया और उसके भाई की जान ली जा सकती है। फिलहाल पुलिस इस पहलू पर पैनी नजर रखे हुए है। अतीक अहमद ने रिमांड के दौरान कई सनसनीखेज खुलासे किए और प्रयागराज समेत यूपी भर में अपनी काली कमाई के बल पर खड़े किए गए आर्थिक साम्राज्य में पार्टनर के तौर पर कई गणमान्यों के नाम गिनाए थे।

हत्या (Atiq-Ashraf Murder) के समय की फुटेज में इन अपराधियों ने अतीक और अशरफ की हत्या के बाद अपने गन को फेंककर हाथ खड़ा कर दिये और सभी मीडिया कर्मियों के सामने ही सरेंडर के मूड में आ गये। एक अपराधी को गिराकर तीन-चार पुलिस कर्मियों द्वारा उसे दबोचने की तस्वीर सामने आ रही है। इस पूरे घटनाक्रम को देखने के बाद यह लगता है कि इसके पीछे किसी बड़े आदमी का हाथ था। पुलिस इस एंगल को लेकर भी जांच कर रही है।

वहीं, एक पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कुछ लोगों को यह भय सता रहा था कि वह उनके काली कमाई और काले कारनामों का भंडाफोड़ कर सकता है, क्योंकि अशरफ तो अभी ठीक स्थिति में था, लेकिन अतीक बिल्कुल टूट चुका था। वह अब क्राइम की दुनिया को अलविदा करने की रणनीति पर चल रहा था। एक कारण यह भी हो सकता है कि उसके साथ जरायम की दुनिया में या ब्लैक मनी का काम करने वाले इस हत्या में शामिल हो सकते हैं।

Tags: atiq ahmed murderatiq ahmed shootoutAtiq-Ashraf MurderPrayagraj News
Previous Post

जान की हिफाजत में माफिया अतीक ने मीडिया को कहा था ‘शुक्रिया’

Next Post

जहरीली शराब से अब तक 32 की मौत, पांच थानेदार समेत 11 पुलिसकर्मी निलंबित

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

योगी कैबिनेट की मंजूरी, रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 250 ई-बसें

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

उप्र कैबिनेट: मेधावी छात्राओं को मिलेगी ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी’, एसओपी मंजूर

21/07/2026
Next Post
Poisonous Liquor

जहरीली शराब से अब तक 32 की मौत, पांच थानेदार समेत 11 पुलिसकर्मी निलंबित

यह भी पढ़ें

horoscope

25 सितंबर राशिफल: इन राशिवालों के पास होगा माता लक्ष्मी का आगमन

25/09/2021
nawab malik

नवाब मलिक अब नहीं कर पाएंगे वानखेडे के खिलाफ बयानबाजी, जानें पूरा मामला

10/12/2021
Elon Musk

Elon Musk का हुआ Twitter, 44 अरब डॉलर में हुआ ये सौदा

26/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version