• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जहरीली शराब से अब तक 32 की मौत, पांच थानेदार समेत 11 पुलिसकर्मी निलंबित

Writer D by Writer D
17/04/2023
in Main Slider, क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
Poisonous Liquor

poisonous liquor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में जहरीला पेय (Poisonous Liquor) पदार्थ पीने से अब तक 32 मौत हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक रविवार को देर रात तक 11 लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं 15 लोगो का इलाज सदर अस्पताल में और 14 लोगो का इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है, जिसमे 4 की स्थिति गंभीर है।

रविवार को जिन 11 लोगो की मौत हुई, उनमे तुरकौलिया के चार, हरसिद्धि के पांच, और सुगौली के दो व्यक्ति शामिल हैं। इस प्रकार देखा जाय तो जिले में हुई कुल 32 मौतों में तुरकौलिया के 14, सुगौली के 7, हरसिद्धि के 7 और पहाड़पुर के 4 लोग शामिल हैं। जिसमे छह शवों का पोस्टमार्टम हो चुका है। मृतको में ज्यादातर पिछड़े और दलित समुदाय के है।

पीड़ित क्षेत्रों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। वही कार्रवाई की बात की जाय तो एसपी कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर चार थानों में पांच एफआईआर दर्ज की गयी है। इनमें 20 नामजद व 15 अज्ञात शराब तस्करों को आरोपित किया गया है। वही प्रभावित क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर शराब से जुड़े 80 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी ने बताया कि डीएसपी की जांच रिपोर्ट के बाद पर तुरकौलिया एसएचओ मिथिलेश कुमार, हरसिद्धि एसएचओ ज्वाला सिंह, पहाड़पुर एसएचओ अभिनव दुबे, सुगौली एसएचओ अखिलेश्वर मिश्र व रघुनाथपुर एसएचओ मुकेश कुमार को निलंबित (Suspended) कर दिया गया है। निलंबन के बाद उन्हें लाइन हाजिर किया गया है।साथ ही लापरवाही के आरोप में एंटी लीकर टॉस्क फोर्स के दो जमादार व नौ चौकीदारों को भी निलंबित किया गया है।

जान की हिफाजत में माफिया अतीक ने मीडिया को कहा था ‘शुक्रिया’

उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर से एफएसएल की टीम बुलायी गयी थी।जिसने नमूना संग्रह किया है। उसकी रिपोर्ट के बाद सबकुछ स्पष्ट हो जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रभावित गांवों में डीआईजी व डीएम के साथ पुलिस व जिला प्रशासन की टीम लगातार भ्रमण कर रही है। लोगों को अफवाह से बचने की सलाह दी जा रही है। शराब के बड़े तस्करों को चिन्हित कर एफआईआर दर्ज की गयी है कुछ की गिरफ्तारी भी हुई है।

इस बीच यह जानकारी भी सामने आयी है,कि उक्त जहरीली स्प्रिट की खेप दो शराब तस्करो के द्धारा कोटवा के रास्ते भाया शंकर सरैया कस्बा टोला होते लक्ष्मीपुर परसौना लाया गया। जहां से विभिन्न गांवों के छोटे परचुनिया तक पहुंचाया गया।पुलिस इन लोगो का शिनाख्त कर लगातार उन तक पहुंचने में जुटी है।

Tags: bihar newsmotihari newsNational newspoisonous liquor
Previous Post

अतीक-अशरफ की हत्या में हो सकता है उनके ही किसी साथी का हाथ

Next Post

Nikay Chunav: पहले चरण के नामांकन पत्र दाखिल करने का आज अंतिम दिन, इस दिन आवंटित होंगे चुनाव चिह्न

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 108\.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

24/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
Next Post
Nikay Chunav

Nikay Chunav: पहले चरण के नामांकन पत्र दाखिल करने का आज अंतिम दिन, इस दिन आवंटित होंगे चुनाव चिह्न

यह भी पढ़ें

Mulayam Singh

सपा संस्थापक मुलायम सिंह की बिगड़ी तबीयत, गुरुग्राम के मेंदाता में भर्ती

01/07/2021
akhilesh yadav

घरों और गाड़ियों से झंडे उतारने लगे भाजपाई : अखिलेश यादव

28/02/2022
AI

यूपी बन रहा है AI‑स्किल्ड प्रदेश

25/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version