• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता से उत्तराखंड की विंटर और आइस स्पोर्ट्स पहचान को मिलेगी मजबूती: धामी

Writer D by Writer D
17/08/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में सोमवार को एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए देश-विदेश से पहुंचे खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों का उत्तराखंड में स्वागत किया और सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के लिए यह गौरव की बात है कि प्रदेश को एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन उत्तराखंड की पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विंटर स्पोर्ट्स और आइस स्पोर्ट्स के अनुकूल गंतव्य के रूप में मजबूत करने में मदद करेंगे।

उन्होंने कहा कि खेल दुनिया को जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन से विभिन्न देशों के खिलाड़ियों के बीच मित्रता, सद्भाव और खेल भावना को बढ़ावा मिलता है।

जीत-हार से ज्यादा महत्वपूर्ण खेल भावना

मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जीत और हार खेल के दो पहलू हैं, लेकिन वास्तविक सफलता खेल भावना, अनुशासन, समर्पण और कभी हार न मानने वाली दृढ़ इच्छाशक्ति में निहित है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करने के साथ खेल भावना की भी मिसाल कायम करेंगे और उत्तराखंड से अच्छे अनुभव लेकर लौटेंगे।

उन्होंने आयोजन से जुड़े आयोजकों, प्रशिक्षकों, तकनीकी अधिकारियों और सहयोगियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ उत्तराखंड में स्पोर्ट्स टूरिज्म की संभावनाओं को भी बढ़ावा देते हैं।

खेलों के लिए बदला देश का माहौल: धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को लेकर सोच और वातावरण में व्यापक बदलाव आया है। ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ जैसे अभियानों ने देश में खेल संस्कृति को मजबूत किया है। भारतीय खिलाड़ी आज ओलंपिक, एशियन गेम्स और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार भी प्रदेश को खेलों के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। पिछले वर्ष प्रदेश में 38वें राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन किया गया, जिससे राज्य में आधुनिक और विश्वस्तरीय खेल अवस्थापना के विकास को गति मिली। इसी आधार पर उत्तराखंड अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की मेजबानी के लिए भी अपनी क्षमता मजबूत कर रहा है।

आठ शहरों में 23 खेल अकादमियां स्थापित करने की तैयारी

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान लागू करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। इसके तहत आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियां स्थापित की जाएंगी, जहां खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय की स्थापना पर भी कार्य चल रहा है, जबकि लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज शुरू हो चुका है।

खिलाड़ियों को सरकारी सेवा से लेकर छात्रवृत्ति तक सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की नई खेल नीति के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में अवसर दिए जा रहे हैं। प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल छात्रवृत्ति के साथ आवासीय स्पोर्ट्स कॉलेजों में निःशुल्क शिक्षा और प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खेल विकास निधि, मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना और खेल किट योजना जैसी पहलों के माध्यम से भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

विंटर और आइस स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पारंपरिक खेलों के साथ-साथ वॉटर स्पोर्ट्स, एडवेंचर स्पोर्ट्स, विंटर स्पोर्ट्स और आइस स्पोर्ट्स को भी बढ़ावा दे रही है। सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के खिलाड़ियों के लिए एक पसंदीदा खेल प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित करना है।

17 से 20 अगस्त तक चलेगी प्रतियोगिता

एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 का आयोजन 17 से 20 अगस्त 2026 तक महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में किया जा रहा है।

कार्यक्रम में विधायक उमेश शर्मा काऊ, एशियन स्केटिंग यूनियन के अध्यक्ष म्योंग ही चांग, आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, निदेशक खेल दीप्ति सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Tags: cm dhami
Previous Post

वर्ष 2017 में जनता दर्शन में 1000 में से 300 शिकायतें राशन से जुड़ी आती थीं, अब एक भी नहीं आतीः मुख्यमंत्री

Next Post

आलू किसानों के लिए उप्र सरकार ने किया पोर्टल लांच

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
Portal launched for potato farmers

आलू किसानों के लिए उप्र सरकार ने किया पोर्टल लांच

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Chhatrapati Shivaji Maharaj Hospital

इस अस्पताल में 24 घंटे में 18 मौतों से कोहराम, सीएम ने दिए जांच के आदेश

13/08/2023
CM Yogi

पहले माफिया दौड़ाता था, पुलिस भागती थी, माफिया को पुलिस सैल्यूट करती थी: मुख्यमंत्री

04/03/2025
Murder

कर्मचारी को नौकरी से निकालना व्यवसायी को पड़ा भारी, दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

14/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version