• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चुनावी दावत को रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, छह पुलिसकर्मी घायल

Writer D by Writer D
21/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
Attack on police team

Attack on police team

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र स्थित मुड़िलिया ग्राम में मंगलवार दोपहर चुनावी दावत रोकने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पत्थरबाजी में छह पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

सूचना के बाद एसएसपी, एसपी और पीएसी के साथ कई थानों की फोर्स को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए कई हमलावरों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। गांव में तनावपूर्ण की स्थिति को देखते हुए फोर्स को तैनात कर दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिले में आचार संहिता लागू है। बावजूद इसके नौहझील ब्लॉक ग्राम मुडिलिया में मंगलवार दोपहर जिला पंचायत के वार्ड नम्बर 5 से रालोद समर्थित उम्मीदवार सोनू चौधरी प्रधान ने ग्रामीणों को दावत दी थी। इसमें भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हुए थे।

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 18 साल से ऊपर वालों को लगेगा मुफ्त कोरोना का टीका

इसकी सूचना मिलने पर थाना प्रभारी लोकेश भाटी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे, उन्होंने सैंकड़ों लोगों की मौजूदगी पर कोविड-19 व आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने को लेकर आपत्ति जताई तो थाना प्रभारी के साथ धक्का-मुक्की, हाथापाई की गई। जब विरोध किया तो लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। कई पुलिसकर्मी पीटे गए। पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की गई।

इस हमले में थाना प्रभारी समेत छह पुलिस कर्मी घायल हुए है। पुलिस टीम पर हमले की जानकारी होने पर एसएसपी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो कई हमलावर फरार हो गये थे। इस दौरान पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। दावत स्थल से गैस सिलेंडर समेत खाद्य सामग्री जब्त कर ली है।

तीसरे मैच में चला अमित मिश्रा का जादू, दिल्ली की ‘चाट’ पड़ी ‘बड़ा पाव’ पर भारी

एसएसपी ने बताया कि आचार संहिसा का उल्लंघन करते हुए सोनू प्रधान ने दावत का आयोजन किया था, जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस से अभद्रता एवं मारपीट की गई। इसमें छह लोग घायल है जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल के लिए भेजा गया। कुछ हमलवारों को गिरफ्तार कर पुलिस अन्य लोगों के बारे में पता लगा रही है। इन सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लायी जायेगी।

Tags: attack on police teamcrime newsup news
Previous Post

कोरोना की चपेट में पोस्टमॉर्टम हाउस प्रभारी, KGMU में रुका लाशों का पोस्टमॉर्टम

Next Post

फिरौती के लिये मासूम का अपहरण कर हत्या करने के पांच आरोपी पहुचे जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
Next Post
arrested

फिरौती के लिये मासूम का अपहरण कर हत्या करने के पांच आरोपी पहुचे जेल

यह भी पढ़ें

Surya Dev

पौष माह में करें सूर्य चालीसा का पाठ, ऐश्वर्य की होगी प्राप्ति

30/12/2023
petrol

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक कर लें अपने शहर के रेट

24/06/2021
CM Yogi

एक राष्ट्र, एक चुनाव से ही देश में आएगी राजनीतिक स्थिरता, विकास को मिलेगी गति- सीएम योगी

07/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version