• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BJP के पूर्व नेता नवीन जिंदल की सुरक्षा में तैनात PCR वैन पर हमला, परिवार की जान को बताया खतरा

Writer D by Writer D
17/07/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
naveen jindal

naveen jindal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा (BJP) के पूर्व नेता नवीन जिंदल (Naveen Jindal) की सुरक्षा में तैनात पीसीआर वैन पर शनिवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इस बात की जानकारी नवीन जिंदल ने रविवार सुबह ट्वीट कर दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि इस्लामिक जिहादियों से मेरे परिवार की जान को खतरा है।

बता दें कि पैगंबर मोहम्मद पर बयान देकर नवीन जिंदल विवादों में रहे थे। इसके बाद भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

मेरे परिवार की जान को इस्लामिक जिहादियो से ख़तरा है मैं एक माह मे @DelhiPolice को कई बार सबूत सहित लिखित मे दे चुका हूँ मेरे निवास पर एक PCR एक सिपाही के साथ तैनात है
रात मे जिहादियो ने PCR के शीशे तोड़कर संदेश दिया है@CPDelhi मेरी व मेरे परिवार की सुरक्षा का पुख़्ता प्रबंध करे pic.twitter.com/nEwGTN4TYA

— Naveen Kumar Jindal 🇮🇳 (@naveenjindalbjp) July 17, 2022

लक्ष्मी नगर पुलिस पर लगाए आरोप

नवीन जिंदल ने लक्ष्मी नगर थाना प्रभारी पर भी आरोप लगाए हैं उन्होंने कहा कि वो अक्सर अपने तीन-चार पुलिस कर्मियों के साथ आते हैं और फोटो खिंचवाकर चले जाते हैं। कई बार मैंने जान की खतरे को लेकर उनसे बात कि तो लक्ष्मी नगर थाना प्रभारी ने कहा कि थाने में स्टाफ की कमी है, हम कहां से और कैसे पुलिस कर्मी तैनात करें। बता दें कि नवीन जिंदल ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को इस मामले में सूचना देते हुए अपने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

यूपी में 11 IPS का ट्रांसफर, कन्नौज SP के बाद DM भी हटाए गए

उधर, पुलिस का कहना है कि नवीन कुमार के घर के बाहर सुरक्षा के लिए तैनात पीसीआर की गाड़ी पर हमले की हमें जानकारी मिली है, इंक्वायरी की जा रही है कि घटना कैसे हुई और इसे किसने अंजाम दिया।

29 जून को भी हमले की धमकी की दी थी जानकारी

इससे पहले नवीन जिंदल ने 29 जून को ट्वीट कर कहा था कि मुझे तीन ईमेल आयी है, जिसमें उदयपुर में भाई कन्हैयालाल की गर्दन काटने का वीडियो अटैच करते हुए मेरी और मेरे परिवार की भी ऐसी गर्दन काटने की धमकी दी गई है मैंने PCR को सूचना दे दी है।

भाजपा से निकाले जाने के बाद की थी ये अपील

पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान के बाद पार्टी की ओर से नवीन जिंदल पर कार्रवाई की गई थी। कार्रवाई के बाद नवीन कुमार जिंदल ने कहा था कि मेरा सभी से विशेष आग्रह है कि मेरा पता सार्वजनिक न करें। सोशल मीडिया पर मुझे और मेरे परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

Tags: delhi newslakshminagar newsnatonal newsNaveen Jindalpcr van
Previous Post

महाधिवक्ता कार्यालय में लगी भीषण आग, अहम दस्तावेज़ जलकर खाक

Next Post

उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को मिला JDU का समर्थन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
जम्मू कश्मीर

‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

31/10/2026
राष्ट्रीय

राष्ट्र सेवा के लिए समर्पण की मिसाल PM मोदी का सफर: मुख्यमंत्री नायब सैनी

31/10/2026
राष्ट्रीय

वरिष्ठ पत्रकार ओपी शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री सैनी ने दी श्रद्धांजलि

31/10/2026
Next Post
Jagdeep Dhankhar

उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को मिला JDU का समर्थन

यह भी पढ़ें

black marketing of Remdesivir

रेमडेसिविर इंजेक्शन की पर्दाफाश, चार लोग गिरफ्तार

30/04/2021
heat wave

योगी सरकार ने हीट वेव से बचाव को जारी की गाइडलाइन, प्रदेशवासी रहें अलर्ट

17/05/2025
Rhea Chakraborty

रिया चक्रवर्ती का थ्रोबैक डांस वीडियो हो रहा है वायरल

15/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version