• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानिए क्या है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, देश में है होली की मस्ती की धूम

Desk by Desk
28/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, मनोरंजन, राष्ट्रीय, वाराणसी
0
Holi
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में रंगों के पर्व होली की मस्ती युवाओं के सिर चढ़कर बोल रही है। महापर्व के पूर्व संन्ध्या पर रविवार को युवा होलिका दहन की तैयारी में लगे रहे।

अपने मोहल्ले और कालानियों के होलिका का आकार बढ़ाने के लिए पूर्वांह 09 बजे से पूरे दिन युवा और किशोरों की टोली दुकानों,प्रतिष्ठानों के साथ घर-घर चंदा उगाहने में जुटी रही। ढ़ोल नगाड़े की थाप पर रंग गुलाल उड़ाते युवा लम्बे सुनहरे बाल के विंग तथा तरह-तरह के वस्त्र पहन कर मस्ती भी करते रहे।

10वीं शताब्दी में चंद शासनकाल से खेली जा रही है कुमाउंनी शास्त्रीय होली

शहर और ग्रामीण अंचल में युवा राहगीर , सवारी व निजी वाहनों को रोक कर चंदा लेते रहे। गलियों में छोटे-छोटे बच्चे रस्सी और बांस की बैरिकेडिंग कर होलिका के नाम पर चंदा उगाहते र​हे। लोग अपने घरों में रखे पुराने लकड़ियों,पुराने टूटे-फूटे फर्नीचरों को भी होलिका में रखते रहे।

घरों में महिलाओं ने बच्चों और बुजुर्गो को तेल और उपटन से मालिश कर उसके अवशेष को होलिका में समर्पित कर घर परिवार में सुख शान्ति की कामना की। कई मोहल्लों में युवाओं ने पर्यावरण को ध्यान में रख गोहरी (गोबर के उपले) से होलिका सजाया।

पूरे दिन चन्दा उगाही के बाद युवा चौकाघाट लकड़ी मण्डी में पहुंचे। यहां से लकड़िया खरीदने के बाद ट्राली से होलिका स्थल पर उसे ले आये और होलिका में रख विशाल आकार दिया।

दहन का शुभ मुहूर्त शाम सात बजे से रात 12.39 तक, रंगों का पर्व सोमवार को

गोधूलि बेला के बाद होलिका दहन युवा करेंगे। होलिका दहन का मुहुर्त शाम सात बजे  से लेकर रात 12:39 बजे तक है। नगर ​के ज्योतिषविद मनोज उपाध्याय के अनुसार दिन में और भद्रा काल में होलिका दहन नहीं करना चाहिए।

होलिका दहन के मुहूर्त के समय सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग भी मिल रहा है। शाम छह बजे तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और उसके बाद हस्त नक्षत्र होगा। इसके साथ ही वृद्धि नाम का योग अत्यंत शुभकारक है।

मनोज उपाध्याय ने बताया ये शुभ संयोग देश और समाज के लिए मंगलकारी है। होलिका दहन के बाद सोमवार को होली मनाई जायेगी।

 

Tags: #happy HoliHoliholi 2021Holika Dahan
Previous Post

उत्तर प्रदेश के अस्पतालों की FIRE NOC की होगी जांच, निदेशक को दी जाएगी नोटिस

Next Post

हृदय रोग संस्थान में शिफ्टिंग के दौरान दो मरीजों की मौत पर सीएम योगी ने दिये यह निर्देश

Desk

Desk

Related Posts

UP Police SI Exam
Main Slider

UP पुलिस SI एडमिट कार्ड 2026 जल्द होगा जारी, जानें एग्जाम पैटर्न

02/03/2026
Under-construction flyover collapses in GopalganjUnder-construction flyover collapses in Gopalganj
क्राइम

बिहार में फिर गिरा फ्लाईओवर! घोघारी नदी पर बन रहा था 29 मीटर लंबा पुल

02/03/2026
Iran targeted Kuwait today
Main Slider

दुबई के बाद ईरान का कुवैत में तांडव, अमेरिका के कई फाइटर जेट मार गिराए

02/03/2026
Jagdeep Dhankhar released the book 'Seeking The Infinite'
राजनीति

‘Seeking The Infinite’ पुस्तक का जगदीप धनखड़ ने किया विमोचन

02/03/2026
Lucknow's Bara Imambara closed in honour of Khamenei
Main Slider

खामेनेई के सम्मान में बड़ा इमामबाड़ा बंद, शहर में तीन दिन का शोक

02/03/2026
Next Post
yogi

हृदय रोग संस्थान में शिफ्टिंग के दौरान दो मरीजों की मौत पर सीएम योगी ने दिये यह निर्देश

यह भी पढ़ें

aditya narayan shweta

आदित्य नारायण ने मंगेतर श्वेता के साथ शेयर की फोटो

01/12/2020
CM Dhami

धामी मंत्रिमंडल ने पन्द्रह विभिन्न बिन्दुओं पर लगाई सहमति की मोहर

11/01/2024
Hairstyle

ये तीन हेयरस्टाइल होती हैं मिनटों में तैयार, हर ड्रेस के साथ करेगी मैच

11/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version