Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमहापुड़
दो युवकों पर किशोरी से गैंगरेप करने का लगा आरोप, FIR दर्ज
एक किशोरी के पिता ने एक मोहल्ले में रहने वाले दो युवकों पर अपनी 15 वर्षीय पुत्री से गैंग रेप करने का आरोप लगाया हैं। पीड़ित ने थाना पिलखुवा में आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी डा. तेजवीर सिंह ने बताया कि थाना पिलखुवा क्षेत्र के एक मोहल्ले के निवासी एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री बुधवार शाम अपने घर के बाहर खड़ी थी।
इस दौरान मयंक तथा हिमांशु वहां आए और उसकी पुत्री को जबरन घर के अन्दर धकेल कर ले गए। उस समय उसकी पुत्री घर पर अकेली थी।
दोनों आरोपित उसकी नाबालिग पुत्री से सामूहिक दुष्कर्म कर फरार हो गए। जाते समय आरोपित किसी से जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दे गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।




