• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

350 साल में पहली बार बाबा को लगेगी अयोध्या की हल्दी, मंगल गीतों के साथ शुरू हो जाएंगे विवाह के उत्सव

Writer D by Writer D
05/03/2024
in उत्तर प्रदेश, धर्म, वाराणसी
0
Baba Vishwanath

Baba Vishwanath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। काशीपुराधिपति ( Baba Vishwanath) को अयोध्या की हल्दी लगेगी। 350 वर्षों से चली आ रही विवाह की परंपरा का यह पहला मौका होगा जब बाबा विश्वनाथ ( Baba Vishwanath) को अयोध्या से हल्दी भेजी गई है। अयोध्या के रामायणी पं. वैद्यनाथ पांडेय के पुत्र पं. राघवेश पांडेय ने सोमवार को हल्दी भेजी।

काशी विश्वनाथ ( Baba Vishwanath) की हल्दी की रस्म के लिए अयोध्या से हल्दी आई है। टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास पर होने वाले विवाह के लोकाचार में यही हल्दी बाबा को लगाई जाएगी। यह पहला अवसर है जब अयोध्या से बाबा के लिए हल्दी भेजी गई है। इससे पहले रंगभरी एकादशी के दिन गौरा के गौना के अवसर पर मथुरा की अबीर पिछले वर्ष भेजी गई थी।

पं. राघवेश पांडेय ने कहा कि यह मेरा परम सौभाग्य है कि काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ के विवाह के लिए मुझे अयोध्या से हल्दी भेजने का अवसर मिला है। अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद जो शुरुआत हुई है इसका निर्वाह मैं आजीवन करूंगा। मेरी कोशिश होगी कि अगले वर्ष से मैं स्वयं बाबा के लिए हल्दी लेकर काशी आऊं।

हल्दी के साथ शुरू हो जाएंगे शिव-पार्वती विवाह के उत्सव

बाबा विश्वनाथ को हल्दी लगने के साथ ही शिव-पार्वती विवाह के उत्सव आरंभ हो जाएंगे। फाल्गुन मास के कृष्णपक्ष की चतुर्दशी पर आठ मार्च को महाशिवरात्रि के दिन शिव-पार्वती विवाह होगा। महंत आवास पर विवाह उत्सव की शुरुआत छह मार्च से होगी। टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास पर बाबा के रजत विग्रह के समक्ष हल्दी तेल का लोकाचार पूर्ण किया जाएगा। संध्या बेला में भगवान शिव को हल्दी लगाई जाएगी।

वसंत पंचमी पर बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ के तिलकोत्सव के बाद हल्दी की रस्म निभाई जाएगी। छह मार्च को गवनहरियों की टोली संध्या बेला में महंत आवास पर जमा होगी। मंगल गीतों के बीच बाबा को हल्दी लगाई जाएगी। यह रस्म विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डाॅ. कुलपति तिवारी के सानिध्य में होगी।

महाशिवरात्रि की पूजा से शनि और कालसर्प दोष से मिलेगी मुक्ति, करें ये उपाय

मांगलिक गीतों से महंत आवास गुंजायमान होगा। ढोलक की थाप और मंजीरे की खनक के बीच शिव-पार्वती के मंगल दांपत्य की कामना के गीत मुखर होंगे। हल्दी के पारंपरिक शिव गीतों में दूल्हे की खूबियों का बखान कर शिवांजलि प्रस्तुत की जाएगी।

शिवाजंली के संयोजक संजीव रत्न मिश्र ने बताया कि शिवांजलि में मथुरा से आमंत्रित नृत्य मंजरी दास का कथक नृत्य होगा। अन्य स्थानीय कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। शिवांजली के ट्रस्टी व अंक शास्त्री पं. वाचस्पति तिवारी ने बताया कि महाशिवरात्रि की महानिशा के चारों प्रहर महंत परिवार की ओर से की जाने वाली बाबा विश्वनाथ की आरती के विधान पूर्ण करने की तैयारी कर ली गई है। महंत परिवार के सदस्यों के मार्गदर्शन में बाबा विश्वनाथ और माता पार्वती के विवाह के उत्सव पूरे किए जाएंगे।

Tags: AstrologyAstrology tipsbaba vishwanathhaldi rasmhaldi utsavvaranasi news
Previous Post

DU के पूर्व प्रोफेसर साईबाबा को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने उम्रकैद पर लगाई रोक

Next Post

UP Board: इस दिन से शुरू होगा कॉपी चेंकिग का काम, जानें कब घोषित हो सकता है रिजल्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस को बड़ी सौगात, वर्दी भत्ता ₹15 हजार और सिम भत्ता ₹2,500 होगा

21/10/2026
Next Post
UP Board

UP Board: इस दिन से शुरू होगा कॉपी चेंकिग का काम, जानें कब घोषित हो सकता है रिजल्ट

यह भी पढ़ें

Satish Kaushik

पंचतत्व में विलीन हुए सतीश कौशिक, अंतिम विदाई पर फूटफूटकर रोए अनुपम खेर

09/03/2023
High Tension Wire

हाईटेंशन तार गिरने से बाइक सवार दो लोगों की मौत, एक बच्चा झुलसा

22/08/2022
AK Sharma

शहरवासियों को हरहाल में मिले पीने को साफ पानी: एके शर्मा

31/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version