• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘राजीव गांधी के शव का एक टुकड़ा भी नहीं मिला’, आजम खान का विवादित बयान

Writer D by Writer D
01/05/2023
in उत्तर प्रदेश, रामपुर
0
Azam Khan

Azam Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर। सपा नेता आजम खान (Azam Khan) ने एक बार फिर विवादित बयानबाजी कर डाली। आजम खान (Azam Khan) ने कहा कि भगवान का बदला बहुत क्रूर है, कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए आजम ने कहा, राजीव गांधी का एक टुकड़ा भी नहीं मिला, जिसमें कभी सबसे अधिक सांसद थे। आजम खान रामपुर नगर पालिका की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी फातिमा जबी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे। चुनाव प्रचार के दौरान आजम खान ने कहा, मैंने इंदिरा गांधी का जमाना देखा है। राजीव गांधी की सरकार में सबसे ज्यादा सांसद थे, लेकिन देखिए कैसे उनके शरीर का एक टुकड़ा भी नहीं मिला।

संजय गांधी जैसे लोग आसमान में उड़ते हैं लेकिन टुकड़ों में मिलते हैं, इसलिए एक बार सरकार बदलने के बाद एक बड़ी लाइन चिह्नित की जाएगी। चुनाव प्रचार के दौरान आजम खान ने भाजपा पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के अनुभव और प्रशासन के समूचे तंत्र का जिक्र करते हुए कहा, 40-42 साल के राजनीतिक जीवन का यह अनुभव है, पता नहीं कब तवे से रोटी पलट जाए। सत्ता और पुलिस बदलेगी। जिन पुलिसवालों ने तुम्हारे घर के दरवाजे तोड़े हैं, और जिन्होंने तुम्हें ठोकरे मारी हैं, वे यहां खड़े होकर तुम्हे इस बूट से सलाम करेंगे।

अचानक भड़क गए आजम खान (Azam Khan)

यूपी निकाय चुनाव को लेकर आजम खान (Azam Khan) इन दिनों सपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। शनिवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां रामपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। आजम ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए सीएम योगी पर जमकर निशाना साधा था। अस्सी फीट का चाकू लगाए जाने पर आजम ने कहा कि रामपुर की पहचान चाकू से थी, इस बदनामी की कालिख को उन्होंने चालीस साल की मेहनत से मिटाया था। अब फिर बहुत बड़ा चाकू देकर कलम छीन ली गई है।

ट्रस्ट ने जारी की राम मंदिर निर्माण की प्रगति की खूबसूरत तस्वीर

जनसभा में बोलते समय आजम खान (Azam Khan)अचानक भीड़ पर ही भड़क गए। आजम खान ने कहा, दूसरे को सुनने का सलीका नहीं रख सकते। भेड़ों की तरह कब तक जिओगे। इस मौके पर पूर्व विधायक विजय सिंह, राधेश्याम राही आदि रहे।

Tags: azam khanRampur News
Previous Post

ट्रस्ट ने जारी की राम मंदिर निर्माण की प्रगति की खूबसूरत तस्वीर

Next Post

अयोध्या तो झांकी है… काशी, मथुरा बाकी है, जय श्री कृष्ण: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

CM योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस के शहजादे विरासत से आए, मोदी जनादेश से प्रधानमंत्री बने: नितिन नवीन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में ‘नमो बुक फेस्ट’ का शुभारंभ, पीएम मोदी पर 500 से अधिक किताबों की लगी प्रदर्शनी

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

कभी यूपी में अराजकता के तांडव की दिखती थी डरावनी तस्वीर, अब माफिया मिट्टी में मिल गएः सीएम योगी

07/10/2026
Next Post
AK Sharma

अयोध्या तो झांकी है... काशी, मथुरा बाकी है, जय श्री कृष्ण: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

BB 14: weekend ka war

BB14: ‘वीकेंड का वॉर’ में रुबीना, अभिनव और राखी पर फूटा सलमान का गुस्सा

31/01/2021
Money

जीवन में चाहिए सच्चा प्यार, तो आज़माएं ये टिप्स

20/07/2025
Uttarakhand Board

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा : सौ प्रतिशत अंक लाकर गाड़े सफलता के झंडे

30/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version