• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बड़प्पन है उनका एक बकरी-भैंस चोर से मिलने आ रहे… अखिलेश के आने से पहले आजम खां का तंज

Writer D by Writer D
07/10/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, रामपुर
0
azam khan

azam khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को आजम खां (Azam Khan) से मिलने रामपुर आ रहे हैं। इससे पहले आजम खां ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सुना है आ रहे हैं, आप लोगों से ही सुना है…। आ रहे हैं, अच्छी बात है। मुझसे मिलने आ रहे हैं। मेरी सेहत के बारे में हालचाल लेंगे। मुझसे ही मिलेंगे और सिर्फ मुझसे ही। कहा कि यह उनका बड़प्पन है एक बकरी चोर-भैंस चोर से मिलने आ रहे हैं।

इतना हल्का समझा है मुझे

अखिलेश से गिले-शिकवे दूर होने के सवाल पर आजम (Azam Khan) ने कहा कि यह बात मैं आपको बताऊंगा, इतना हल्का समझा है मुझे। आजम ने कहा कि मेरी दरख्वास्त है कि कोई मेरा ये घर खरीद ले। मैं मुर्गी चोर..बकरी चोर..कहां से भरूंगा 34 लाख जुर्माना। मुझ पर 114 मुकदमें हैं, मेरे परिवार पर साढ़े तीन सौ केस हैं, मुझसे जो भी मिलने आ रहा है, उसका बड़प्पन है।

कोई मेरा घर खरीद ले

आजम खां (Azam Khan) ने अपने ऊपर चल रहे मामलों और जुर्मानों को लेकर भी तीखी टिप्पणी की। कहा, कोई मेरा घर खरीद ले, क्योंकि एक मुर्गी चोर कितना जुर्माना देगा? एक मुकदमे में ही 35 लाख रुपए का जुर्माना है, 21 साल की सजा है और अभी 114 मुकदमे बाकी हैं। पूरे परिवार पर 350 मुकदमे हैं।

मैंने किताबें चुराकर विश्वविद्यालय बनाया है आजम खान ने कहा कि मुझे खुद से नाराजगी है। मैं अपराधी हूं जिस पर कई मुकदमे हैं। मैंने किताबें चुराकर विश्वविद्यालय बनाया है। मगर अपना घर नहीं बनाया है। मुझ पर डकैती की दफाएं लगी हैं। 1 मुकदमे में 21 साल की सजा और 34 लाख रुपए का जुर्माना लगा है। अभी 113 मुकदमों का फैसला बाकी है।

एक घंटा आजम (Azam Khan) के घर रहेंगे अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव बुधवार को मो. आजम खान (Azam Khan) से मिलने उनसे आवास रामपुर जाएंगे। वह एक घंटे तक आजम के घर रहेंगे।

समाजवादी पार्टी द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक अखिलेश 10.30 बजे अमौसी एयरपोर्ट से निजी विमान से बरेली जाएंगे। वहां से वह कार से रामपुर जाएंगे और 12.30 बजे उनकी आजम खान से मुलाकत होगी। यह मुलाकात करीब एक घंटे के लिए प्रस्तावित है। इसके बाद वह 1.30 बजे वहां से निकल कर बरेली एयरपोर्ट 2.30 बजे पहुंचेंगे और निजी हेलीकाप्टर से 3.30 बजे लखनऊ पहुंचेंगे। इन दोनों नेताओं की मुलाकात पर सभी की नजरें लगी हुई हैं। आजम खान 23 महीने सीतापुर जेल में रहने के बाद 23 सितंबर को रिहा हुए थे।

Tags: azam khan
Previous Post

बिलासपुर हादसे में अब तक 18 लोग कालकवलित, पीएम मोदी ने जताया दुख

Next Post

सफाई कर्मचारी के साथ अप्रिय घटना पर 35-40 लाख देने की करेंगे व्यवस्था: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Champat Rai
अयोध्या

टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी… राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले

01/07/2026
IAS Promotion
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के अफसरों को बड़ी सौगात, 29 PCS अधिकारी बने IAS

01/07/2026
Mahant Nritya Gopal Das
अयोध्या

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

01/07/2026
CM Yogi congratulated Akhilesh on his birthday
Main Slider

CM योगी ने अखिलेश को जन्मदिन पर दी बधाई, आरोग्य और दीर्घायु की कामना की

01/07/2026
Next Post
CM Yogi

सफाई कर्मचारी के साथ अप्रिय घटना पर 35-40 लाख देने की करेंगे व्यवस्था: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

श्रमिकों के आश्रित शिशुओं के लिए प्रदेश में बने 168 पालन केंद्र, मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ

29/11/2024
Karwa Chauth

समलैंगिक जोड़ा मना रहा करवा चौथ, डाबर के विज्ञापन पर मचा हंगामा

24/10/2021
arrested

 खाद्यान्न वितरण धांधली, पांच कोटेदारों और पूर्व प्रधानों समेत 23 पर मुकदमा दर्ज

03/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version