• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिन दहाड़े बीए की छात्रा की गोली मारकर हत्या

Writer D by Writer D
18/04/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, जालौन
0
Shot

Shot

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जालौन। सोमवार को एट थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया। जब थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर दिन दहाड़े बीच चौराहे पर बीए की छात्रा की गोली मारकर हत्या (Shot) कर दी गई। बताया जा रहा है कि छात्रा परीक्षा देकर घर लौट रही थी।

पुलिस ने बताया कि जिस छात्रा को गोली मारी गयी उसका नाम रोशनी अहिरवार (20) है। वह ऐंधा गांव की रहने वाली थी। राम लखन पटेल महाविद्यालय में बीए दूसरे साल की छात्रा थी। आज कॉलेज में परीक्षा देने के बाद वह घर लौट रही थी। तभी कोटरा तिराहे पर पल्सर बाइक पर सवार दो युवक पीछे से आए। बिना कुछ कहे पीछे बैठे युवक ने छात्रा के सिर पर गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी तमंचा फेंककर फरार हो गए। घटना स्थल से कोतवाली एट की सिर्फ 200 मीटर दूरी है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और जांच में जुट गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ लोग युवकों को पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन दोनों युवक भागने में सफल रहे। इसी हड़बड़ाहट में तमंचा उनके हाथ से छूटकर जमीन पर गिर गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

छात्रा के पिता मानसिंह अहिरवार ने बताया कि रोशनी सोमवार (आज) सुबह आठ बजे बेटे के साथ बाइक से राम लखन पटेल महाविद्यालय में परीक्षा देने गई थी। बेटा उसे कॉलेज के गेट पर छोड़कर लौट आया था। सुबह आठ से 11 बजे तक उसने अपनी परीक्षा दी। उसके बाद कॉलेज से निकलकर घर पर फोन कर बोली थी कि कॉलेज से घर के लिये निकल चुकी हूं। कोटरा तिराहे पर घात लगाकर दो युवक पीछे से आए और बीच सड़क पर बेटी को रोककर तमंचे से सिर पर गोली मार दी। गोली लगने से बेटी का सिर फट गया है। बड़ी बेटी भी इसी कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा है। छुट्टी के चलते वह कॉलेज नहीं गई थी। घटना स्थल से छात्रा का मोबाइल और प्रवेश पत्र भी मिला है। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है।

आरोपित जल्द होंगे गिरफ्त

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि छात्रा की परीक्षा देकर लौटते समय गोली (Shot) मारकर हत्या की गई है। मामले में पुलिस को आरोपितों के पुख्ता सबूत हाथ लगे हैं। जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा। फिलहाल परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज किया जा रहा है।

Tags: crime newsjalaun news
Previous Post

कचहरी परिसर में युवक ने आत्मदाह का किया प्रयास

Next Post

पैसों को लेकर किया था युवक का अपहरण, दो अभियुक्त गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कट्टरपंथ के विरोधी संत कबीर को हिंदुओं ने पूजा, मुसलमान उन्हें दूर से छूना भी नहीं चाहतेः मुख्यमंत्री

11/08/2026
100% resolution of electricity supply-related complaints
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान

11/08/2026
CM Yogi
Main Slider

युवाओं पर किसी तरह का लांछन लगाना उचित नहीं: मुख्यमंत्री योगी

11/08/2026
CM Yogi performs Rudrabhishek
उत्तर प्रदेश

रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने की लोक मंगल की कामना

11/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

कचरे को समस्या नहीं, ऊर्जा, रोजगार और आर्थिक विकास के अवसर में बदलने की जरूरत : ए के शर्मा

11/08/2026
Next Post
Four arrested in cashier murder case

पैसों को लेकर किया था युवक का अपहरण, दो अभियुक्त गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

जब अमिताभ ने इवेंट में जया बच्चन को था ‘KISS’, देखती रह गईं रेखा 

09/04/2022
Five people burnt alive in a fire at a furniture shop

हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से बाइक सवार जिंदा जला

06/05/2023
Rahul Vaidya

BB14 फेम राहुल वैद्य को मिल रही जान से मारने की धमकियां, जानें पूरा मामला

15/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version