• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मकोका कोर्ट ने 8 आरोपियों को 16 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा

Writer D by Writer D
08/12/2024
in क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Baba Siddiqui

Baba Siddiqui

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई की एक विशेष मकोका अदालत ने शनिवार को बाबा सिद्दीकी हत्याकांड (Baba Siddiqui Murder Case) के आठ आरोपियों को 16 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मुंबई पुलिस ने इस मामले में अब तक 26 लोगों को गिरफ्तार किया है। 30 नवंबर को सभी के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत कठोर कार्रवाई की गई। आरोपियों की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद मकोका अदालत के विशेष न्यायाधीश ए एम पाटिल के समक्ष पेश किया गया।

इस मामले में मुंबई पुलिस ने 26 आरोपियों पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण (मकोका) के तहत कठोर धाराएं लगाई हैं। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड (Baba Siddiqui Murder Case) में मकोका के तहत कठोर धाराएं लगाई गई हैं। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि मकोका के तहत पुलिस के समक्ष दिए गए बयान अदालत में सबूत के तौर पर स्वीकार्य हैं। मकोका के तहत किसी आरोपी के लिए जमानत लेना भी मुश्किल होता है।

इस मामले तीन आरोपी शुभम रामेश्वर लोनकर, जीशान मोहम्मद अख्तर और अनमोल बिश्नोई वांछित आरोपी हैं। हालांकि, अनमोल को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय एजेंसियों उसके प्रत्यर्पण की कोशिश कर रही है। अनमोल ने जीशान अख्तर के जरिए हत्या की इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया है। बाबा सिद्दीकी को मुंबई के बांद्रा ईस्ट में उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर 3 हमलावरों ने हत्या कर दी थी।

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आठ आरोपियों को 16 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

इस हत्याकांड (Baba Siddiqui Murder Case) के बाद दो शूटरों धर्मराज कश्यप और गुरमसिंह को क्राइम सीन से ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन मुख्य शूटर शिव कुमार गौतम (20) भागने में कामयाब रहा था। उसे यूपी एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने बहराइच जिले के नानपारा से गिरफ्तार किया था। मुख्य शूटर शिव कुमार ने पुलिस हिरासत में कई बड़े खुलासे किए हैं। उसने बताया कि वो और धर्मराज कश्यप एक ही गांव के रहने वाले हैं।

वो पुणे में स्क्रैप का काम करता था। शुभम लोनकर और उसकी दुकान आसपास थी। शुभम लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता है। उसने स्नैप चैट के जरिए अनमोल से बात कराई थी। अनमोल बिश्नोई ने बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए उसे 10 लाख के साथ हर महीने पैसे देने का वादा किया था। हत्या के लिए हथियार, मोबाइल और सिम शुभम लोनकर और यासीन अख्तर ने दिया था। तीनों शूटरों को नए सिम और मोबाइल भी दिए गए थे।

दिल्ली-NCR में बारिश ने बढ़ाई सर्दी, अब बढ़ेगा ठंड का कहर

तीनों ने कई दिनों तक मुंबई में बाबा की रेकी करने के बाद 12 अक्टूबर की रात उनकी हत्या कर दी। उस रोज त्योहार होने के कारण पुलिस और भीड़ थी, जिसके कारण दो शूटर मौके पर पकड़ लिए गए। लेकिन शिवकुमार वहां से फरार हो गया। उसने अपना फोन रास्ते में फेंक दिया और पुणे चला गया। वहां से झांसी और लखनऊ के रास्ते बहराइच पहुंच गया था। रास्ते में वो लोगों के फोन मांगकर साथियों और हैंडलर से बातें करता रहा।

Tags: Baba Siddiqui murderbaba siddiqui shot dead
Previous Post

दिल्ली-NCR में बारिश ने बढ़ाई सर्दी, अब बढ़ेगा ठंड का कहर

Next Post

सपा विधायक हाशमी मुश्किलों में घिरे, गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ 7 अक्टूबर को, प्रदेश प्रभारी, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे नेतृत्व

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के 25 साल के राष्ट्रसेवा सफर पर CM धामी ने काशी विश्वनाथ में की पूजा

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर CM धामी ने दी बधाई

07/10/2026
Main Slider

25 वर्ष की सेवा पर प्रधानमंत्री मोदी ने दिया नया नारा- विकसित भारत का संकल्प, वी विल डू इट

07/10/2026
Main Slider

दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार ने बजट में किए विशेष प्रावधान : मुख्यमंत्री

06/10/2026
Next Post
Arif Hashmi

सपा विधायक हाशमी मुश्किलों में घिरे, गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज

यह भी पढ़ें

IIFA

IIFA 2022: विकी कौशल बने बेस्ट एक्टर, कृति बनीं बेस्ट एक्ट्रेस

05/06/2022
Threat Mail

फिर मिली स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को भेजा घर

09/12/2024
CM Dhami

सोमवार तक सभी साइट्स का संचालन शुरू हो : मुख्यमंत्री धामी

05/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version