• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Badaun Double Murder: साजिद के एनकाउंटर की होगी मजिस्ट्रियल जांच, डीएम ने दिया आदेश

Writer D by Writer D
20/03/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बदायूं
0
Badaun Double Murder

Badaun Double Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बदायूं। जनपद में मंगलवार देरशाम दो सगे भाइयों के हत्या (Badaun Double Murder) के बाद आरोपित साजिद (Sajid) की मुठभेड़ में हुई मौत के मामले की जिलाधिकारी मनोज कुमार ने बुधवार को मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट से जांच कर 15 दिन में जांच आख्या मांगी है। उधर, इस हत्याकांड (Badaun Double Murder) में नामजद साजिद के भाई जावेद का अब तक कोई पता नहीं चला है। उसकी तलाश में पुलिस की चार टीमें लगी हुई हैं।

पुलिस मुठभेड़ में मारे गए साजिद (Sajid) के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया गया। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में साजिद को तीन गोलियां लगी थी। दो गोली उसके सीने में लगी हैं और एक गोली उसके पेट में साइड में लगी है। मुख्य हत्यारोपी के पोस्टमार्टम के दौरान पुलिस पीएससी मौजूद रही। उसके शव को पुलिस की सुरक्षा में ही गांव सखानू ले जाया गया। बताया जा रहा है कि सखानू के कब्रिस्तान में उसकी कब्र खोदी गई। वहीं उसके शव को दफन किया गया।

यह थी पूरी वारदात

आरोपी साजिद अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा सखानू का रहने वाला था। उसकी दुकान बाबा कॉलोनी निवासी ठेकेदार विनोद ठाकुर के घर के सामने सड़क के दूसरी ओर है। वह करीब दो साल से बाबा कॉलोनी में अपनी बाल काटने की दुकान चलाता था। विनोद की पत्नी संगीता अपने मकान के निचले हिस्से में ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। इसके चलते साजिद का उनके घर आना जाना भी था।

मंगलवार रात संगीता तीन बच्चों आयुष (13), अहान (6) और पीयूष (8) के साथ घर पर थीं, जबकि विनोद लखीमपुर खीरी गए हुए थे। साजिद शाम चार बजे दुकान बंद करके चला गया था। इसके बाद वह वापस आया। उसने संगीता से पत्नी की डिलीवरी के लिए रुपयों की जरूरत बताकर पांच हजार रुपये मांगे।

नाई ने घर में घुसकर दो बच्चों की गला रेतकर की हत्या, एनकाउंटर में आरोपी ढेर

इसके बाद वह आयुष और अहान को लेकर छत पर चला गया, जहां चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर बच्चों की हत्या कर दी। भागते समय उसके हाथ में चाकू था। वारदात के तीन घंटे बाद पुलिस मुठभेड़ में वह मारा गया। पुलिस के मुताबिक उसने तमंचे से गोली चलाई थी। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।

Tags: Badaun Double MurderBadaun newscrime newsencountersajid encounterup news
Previous Post

जवाहर भवन के पाचवें तल में लगी आग

Next Post

Lok Sabha Election: सपा ने जारी की छठी लिस्ट, पीलीभीत से इस दिग्गज को बनाया प्रत्याशी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

एक लाख नौकरियों के लक्ष्य को मिली रफ्तार, शिक्षा में 17 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने 17 हजार करोड़ से बदली यूपी की जेलों की सूरत

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

राज्यसभा के बाद विधान परिषद और विधानसभा में भी भाजपा की जीत तय : केशव प्रसाद मौर्य

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवानः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

Lok Sabha Election: सपा ने जारी की छठी लिस्ट, पीलीभीत से इस दिग्गज को बनाया प्रत्याशी

यह भी पढ़ें

Arrested

दम्पति समेत पांच चोर गिरफ्तार, पांच लाख का माल बरामद

18/05/2023

मासूम से हैवानियत के दोषी को आखरी सांस तक सजा, कोर्ट ने कहा- राक्षस….

17/10/2020
Four arrested in cashier murder case

पुलिस ने किए तीन शातिर चोर गिरफ्तार

13/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version