• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बदायूं गैंगरेप केस: मुख्यारोपी महंत पर 50 हजार का इनाम घोषित, लगेगा NSA

Writer D by Writer D
06/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बदायूं
0
Badaun gang rape case

Badaun gang rape case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के बदायूं में अधेड़ महिला के साथ गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने STF को आदेशित किया है। जिला पुलिस के साथ एसटीएफ भी मामले की जांच करेगी। साथ ही आरोपियों पर NSA के तहत कार्रवाई का आदेश दिया गया है।

सीएम योगी ने कहा कि बदायूं की घटना अत्यंत निंदनीय है। अभियुक्तों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले के मुख्य आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। मुख्य आरोपी महंत सत्यनारायण फरार है।

जनपद बदायूं की घटना अत्यंत निंदनीय है।

अभियुक्तों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।@adgzonebareilly को घटना के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा UP-STF को विवेचना में सहयोग करने हेतु निर्देशित किया है।

इस घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 6, 2021

बुधवार को बदायूं जिले से हैवानियत की हदें पार करने वाली खबर सामने आई। दरअसल, उघैती इलाके में रविवार रात 50 वर्षीय महिला अपने गांव के मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी। जिसके बाद महिला का शव संदिग्ध हालात में मिला था। पुलिस ने जब इस मामले की जांच की और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई तो गैंगरेप की पुष्टि हुई।

किसान आंदोलन के समर्थन में कविता गाने वाली बच्ची कौन है?

पोस्टमार्ट्म रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के गुप्तांग पर चोटें आई हैं और महिला का पैर भी फैक्चर पाया गया है। पुलिस ने इस मामले में गैंगरेप, हत्या का मामला दर्ज किया है और तीन लोगों को नामजद किया है। पुलिस की ओर से इस मामले में एक्शन के लिए चार टीमें बनाई गई हैं।

एक 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु के संदर्भ में IPC की धारा 302 और 376D के अंतर्गत मुकदमा दर्ज़ किया गया। एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही बरतने के दोषी पाए जाने के कारण तत्कालीन थाना प्रभारी को निलंबित किया जा रहा है:SSP,बदायूं pic.twitter.com/urxaGe3LOg

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 6, 2021

इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में उघैती के थाना प्रभारी राघवेंद्र को सस्पेंड कर दिया गया है। अब तक कुल दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस को मुख्य आरोपी महंत सत्यनारायण की तलाश है। वहीं, डीएम ने कहा है कि मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा।

केरल : बढ़ रही है संक्रमितों की संख्या, भेजी जाएगी एक उच्च-स्तरीय टीम

जानकारी के मुताबिक, महिला रविवार को शाम 6 बजे पूजा के लिए गई थी. जब 2-3 घंटे बाद वापस नहीं लौटी तो परिवार वाले थाने गए. लेकिन उन्हें पुलिस ने रात 11 बजे तक अटेंड नहीं किया. परिवार का कहना है कि आरोपियों ने दरवाजे की कुंडी खटखटा के डेडेबॉडी फेंकी और भाग गए. परिवार का ये भी आरोप है कि पुलिस ने सुबह मामले को देखने की बात कही थी. इस वारदात के बाद से विपक्ष योगी सरकार पर हमलावर है.

Tags: Badaun gang rape casecm yogicrime newscrime news in hindigangrape caseSTFup crime newsup news
Previous Post

किसान आंदोलन के समर्थन में कविता गाने वाली बच्ची कौन है?

Next Post

Ind vs Aus : पुरुष टेस्ट मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला बनेंगी पोलोसाक

Writer D

Writer D

Related Posts

Fever
Main Slider

मौसमी बुखार से तुरंत निजात दिलाएंगे ये उपचार

06/09/2026
Dandruff
Main Slider

डैंड्रफ हो जाएगी गायब, करें इस फल का इस्तेमाल

06/09/2026
Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

06/09/2026
Digital Liabrary
उत्तर प्रदेश

गांवों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ रही योगी सरकार, डिजिटल लाइब्रेरी से लेकर पंचायत उत्सव भवन तक पर जोर

05/09/2026
Sports Science and Injury Management Centre being built in Lucknow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का खेल प्रतिभाओं को बड़ा तोहफा, लखनऊ में बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

05/09/2026
Next Post
polosakap

Ind vs Aus : पुरुष टेस्ट मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला बनेंगी पोलोसाक

यह भी पढ़ें

LG Manoj Sinha

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बांके बिहारी के दरबार में टेका माथा

05/12/2022
petrol

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, चेक करें अपने शहर के रेट

10/05/2022
massive fire in ferry

हरिजन बस्ती में भीषण अग्नि कांड में दस घर जल कर खाक, लाखों का हुआ नुकसान

25/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version