• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बागपत : सीमेंट कारोबारी की हत्या में एक आरोपी गिरफ्तार

Desk by Desk
24/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, बागपत
0
सीमेंट व्यापारी की मौत

सीमेंट कारोबारी हत्याकांड

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में बागपत के बड़ौत कस्बे में हुई सीमेंट कारोबारी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने शनिवार काे यहां बताया कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के तहत बडौत कोतवाली पुलिस ने गत नौ अक्टूबर को सीमेन्ट कारोबारी प्रदीप आत्रेय से हुई लूट व हत्या की घटना का खुलासा किया है।

पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी कमल पँवार को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक तमंचा, खोखा व जिंदा कारतूस और लूटी हुई रकम मे से 25 हजार रूपये बरामद किये है।

बागपत : बदमाशों के हमले में घायल सीमेंट व्यापारी की उपचार के दौरान मौत

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि गत नौ अक्टूबर की शाम करीब 7.30 बजे सीमेन्ट व्यापारी प्रदीप आत्रेय अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्ति दुकान पर आये और प्रदीप आत्रेय व अज्ञात बदमाशो के बीच हाथापाई हो गयी। उसमें अज्ञात बदमाश दुकान से निकलकर भागे। प्रदीप आत्रेय उनका पीछा कर रहे थे। पकडे जाने के डर से बदमाशों ने प्रदीप आत्रेय को गोली मार दी। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गये। उनको गम्भीर हालत होने की वजह से मेरठ रैफर कर दिया गया। जहां पर प्रदीप आत्रेय की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी।

सरेशाम सीमेंट व्यापारी को बदमशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

इस घटना के सम्बन्ध में परिजनों की ओर से दी गयी तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या व लूट का मुकदमा पंजीकृत किया गया। घटना के खुलासे के लिए क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार के नेतृत्व मे चार टीमो का गठन किया गया। मुखबिर की सूचना व सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त महत्वपूर्ण फुटेज व फोटो के आधार पर फुटेज फोटो मे आये व्यक्ति की पहचान कमल पंवार के रुप मे हुई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कमल शातिर व अन्तर्जनपदीय अपराधी है। जो कुख्यात सरगना उधम सिंह करनावल का शूटर है। उधम के कहने पर हत्या एवं अन्य अपराध करता रहा है। कमल की गिरफ्तारी के लिए सभी टीमें कार्य कर रही थी। आज बडौत पुलिस ने कमल को गिरफ्तार कर लिया।

Tags: 24ghante online.comBagpat NewsCement merchant shot deadcrime news in hindifatal attack on cement traderसीमेंट व्यापारी को मारी गोली
Previous Post

कौशांबी : नकली सैनिटाइजर फैक्ट्री का भंडाभोड़, भारी मात्रा में हैंडवाश बरामद

Next Post

IPL 2020: धोनी ने पांड्या ब्रदर्स को दिया स्पेशल गिफ्ट

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi served food to the children with his own hands.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को परोसा भोजन

01/07/2026
CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Champat Rai
अयोध्या

टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी… राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले

01/07/2026
Next Post

IPL 2020: धोनी ने पांड्या ब्रदर्स को दिया स्पेशल गिफ्ट

यह भी पढ़ें

छठ पूजा की तैयारी

छठ महापर्व की तैयारियों में जुटे लोग, बाज़ारों में बढ़ी रौनक

17/11/2020
New Year

इन घरों में नहीं ठहरती मां लक्ष्मी, बनी रहती है दरिद्रता

07/03/2025
Ashutosh Tandon

यूपी में लॉकडाउन के दिन हर गली और मोहल्ले में होगा सैनिटाइजेशन : टंडन

24/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version