• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम नायब सैनी से मिले बहादुरगढ़ के उद्यमी, मांगा समस्याओं का समाधान

Writer D by Writer D
02/07/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Saini

CM Nayab Saini

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झज्जर। बहादुरगढ़ के उद्योगपतियों के सबसे बड़े संगठन बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) व फुटवियर पार्क एसोसिएशन बहादुरगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini)  और शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा से मिलकर उद्यमियों की कई समस्याएं रखी और उनके समाधान की मांग की।

बीसीसीआई व फुटवियर पार्क एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैन (CM Nayab Saini) व शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा के अलावा एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक टीएल सत्यप्रकाश के साथ भी महत्वपूर्ण बैठक की। इस मौके पर व्यापारियों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बीसीसीआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरिंदर छिकारा ने उद्यमियों की मुख्यमंत्री से हुई बातचीत की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री और राज्यमंत्री के साथ एमआईई बहादुरगढ़ के फ्री होल्ड प्लॉट्स और शामलात प्लॉट्स से संबंधित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

साथ ही फुटवियर पर जीएसटी को 12% से घटाकर 5% करवाने के लिए हरियाणा सरकार से केंद्र सरकार तक बात पहुँचाने और कम करवाने का अनुरोध किया। बहादुरगढ़ में दमकल गाड़ियों व कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर अग्निशमन सेवाओं में सुधार की मांग भी की गई, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा बढ़े और आग लगने के कारण होने वाले नुक़सान से बचा जा सके।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Saini)  से बैठक के दौरान उद्यमियों ने बताया कि बहादुरगढ़ क्षेत्र में उद्यमियों व व्यापारियों को जबरन वसूली और ब्लैकमेलिंग के कॉल मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे को प्राथमिकता पर देखने और कानून व्यवस्था को ठीक व इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

राज्य में विद्युत उत्पादन बढ़ाने की दिशा में तेजी से कार्य करें : मुख्यमंत्री

अपनी समस्याओं पर चर्चा के दौरान उद्यमियों ने मुख्यमंत्री को बहादुरगढ़ आने का निमंत्रण दिया। छिकारा ने बताया की निमंत्रण को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini)  ने सहर्ष स्वीकार कर लिया और आश्वासन दिया कि वह जल्द से जल्द बहादुरगढ़ का दौरा करेंगे। बैठक में सुभाष जग्गा, सतनारायण बंसल, संजय नारंग और सिद्धार्थ दुबे शामिल रहे। नरिंदर छिकारा ने विश्वास व्यक्त किया कि इस बैठक के परिणामस्वरूप उनके मुद्दों का समाधान तेजी से होगा।

Tags: CM Nayab Singh Sainiharayana newsNational news
Previous Post

राज्य में विद्युत उत्पादन बढ़ाने की दिशा में तेजी से कार्य करें : मुख्यमंत्री

Next Post

सीएम योगी से मिले पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र सिंह गौर व महानगर अध्यक्ष

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
Next Post
Former minister Dr. Narendra Singh Gaur met CM Yogi

सीएम योगी से मिले पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र सिंह गौर व महानगर अध्यक्ष

यह भी पढ़ें

Maa Kamla

गुप्त नवरात्रि का अंतिम दिन: धन लाभ के लिए करें महाविद्या मां कमला की पूजा, जानें मंत्र एवं कमला कवच

21/02/2021
T.V.S.N. Prasad

मतदाता जागरुकता के लिए मुख्य सचिव ने वोटर्स पार्क का किया शुभारंभ

27/04/2024
glowing skin

ऑयली स्किन पर आएगा निखार, बस आज से ही शुरू कर दें ये काम

11/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version