Main Sliderउत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच : आग से 30 घर जल कर राख, 25 मवेशियों की भी जलकर मौत

बहराइच । उत्तर प्रदेश के बहराइच ज़िले के जरवल विकासखण्ड क्षेत्र के तपेसिपाह गांव निवासी एक ग्रामीण के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और 30 मकान जलकर राख हो गए जबकि 25 मवेशियों के भी जलकर मौत हो गई है।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को तड़के एक घर में आग लगी जिसको देखते देखते विकराल रूप ले लिया । अग्निकांड की सूचना पाकर उप जिलाधिकारी समेत अन्य राजस्व कर्मी आज मौके पर पहुंचे । ग्रामीणों के मुताबिक आग लगने की सूचना के 2 घंटे बाद दमकल पहुंचा। आग बुझाने में कम से कम 5 घंटे लग गए। पीड़ित परिवार खुले आसमान तले रहने को मजबूर हैं।

ब्रिटिश स्ट्रेन से पंजाब में फैला कोरोना, अब दूसरे स्थान पर आया

पुलिस सूत्रों के अनुसार जरवल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तपे सिपाह में डाक बंगला के पीछे बाढ़ व कटान पीड़ित रहते हैं। ग्रामीणों के अनुसार जीरा के घर बुधवार की सुबह बैटरी से शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ग्रामीण जब तक आग बुझाने की कोशिश करते, तब तक लपटों ने पड़ोस के अन्य मकानों को आगोश में ले लिया। अग्निकांड में गांव निवासी तीन ग्रामीणों के मकान जलकर राख हो गए।

वही आग में झुलस कर 25 मवेशियों की भी जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक अग्निकांड में तीस लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। उप जिला अधिकारी महेश कुमार कैथल का कहना है कि राजस्व कर्मियों की रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ितों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। तत्कालीन सहायता के रूप में त्रिपाल और कोटेदार द्वारा खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया है। वही आग लगने से 30 परिवार के डेढ़ सौ से अधिक लोग खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है।

Related Articles

Back to top button