• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जेल में रहकर चुनाव में ताल ठोकेंगे बाहुबली मुख्तार अंसारी

Writer D by Writer D
11/02/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, बांदा
0
Mukhtar Ansari's shooter Shoaib Bobby killed

Mukhtar Ansari's shooter Shoaib Bobby killed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। चित्रकूट धाम मंडल कारागार में बंद मऊ सदर विधानसभा के विधायक माफिया मुख्तार अंसारी (Bahubali Mukhtar Ansari ) जेल (jail) में रहकर ही चुनाव (Election) में ताल ठोकेंगे। इसके लिए मुख्तार के अधिवक्ता ने न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद नामांकन खरीद लिया है। वह सुहेलदेव भारतीय समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

इस बात के पहले से कयास लगाए जा रहे थे कि मुख्तार अंसारी जेल से ही चुनाव लड़ेंगे लेकिन बहुजन समाज पार्टी व सपा से टिकट न मिलने पर इस बात की आशंका थी कि शायद वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे, लेकिन पिछले महीने ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बांदा जेल में आकर मुख्तार अंसारी से न सिर्फ मुलाकात की थी, बल्कि उन्होंने कहा था कि मुख्तार अंसारी उनके पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे और अब मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दरोगा सिंह द्वारा मऊ में नामांकन पत्र खरीद लेने से तय हो गया है कि मुख्तार अंसारी जेल से चुनाव लड़ेंगे।

मुख्तार अंसारी की बढ़ी मुश्किलें, पत्नी अफशा के होटल को प्रशासन ने किया कुर्क

गौरतलब है कि मंगलवार को विधायक के अधिवक्ता ने एमपी-एमएलए कोर्ट में आवेदन कर नामांकन के लिए सहमति पत्र दाखिल किया था। अधिवक्ता ने कोर्ट से मुख्तार अंसारी के नामांकन के लिए उनके अधिवक्ता, नोटरी वकील, प्रस्तावक, समर्थक व फोटोग्राफर सहित कुल 22 लोगों को बांदा जेल में दाखिल होने की अनुमति मांगी। ताकि उनका दो सेट के नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर एवं उसका सत्यापन बांदा जेल अधीक्षक से कराया जा सके।

गुरुवार को अधिवक्ता ने दो सेट में नामांकन पत्र खरीद कर सियासी गर्मी को बढ़ा दिया। अब लगभग तय है कि मुख्तार अंसारी सुभासपा बैनर से ही चुनावी मैदान में उतरेंगे।

मुख्तार अंसारी के करीबी पर लगा 70 लाख रुपए हड़पने का आरोप, केस दर्ज

1996 में मऊ सदर सीट से पहली बार विधायक चुने गए मुख्तार अंसारी ने लगातार दो दशकों से अधिक समय तक इस सदर सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। इस सदर सीट पर मुख्तार के तिलिस्म का जादू इस कदर है कि सभी पार्टियां अभी तक इस तिलिस्म को तोड़ने में नाकाम रही हैं। इस सीट पर मुख्तार का प्रभाव कुछ इस कदर है कि वह निर्दलीय भी लड़ जाएं, तब भी उनकी जीत सुनिश्चित मानी जाती है।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

CM योगी ने दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

Next Post

उन्नाव कांड: पोस्टमाटर्म रिपोर्ट में आई दलित युवती से दरिंदगी की बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Ravi Kishan
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा मामला: रवि किशन बोले- दोषियों को मिले सबसे कड़ी सजा

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी में पहली बार कोई सरकार तीसरी बार लगातार रिपीट होगी : योगी आदित्यनाथ

15/07/2026
Next Post
Dalit girl

उन्नाव कांड: पोस्टमाटर्म रिपोर्ट में आई दलित युवती से दरिंदगी की बात

यह भी पढ़ें

fire broke out in Namkeen factory

नमकीन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की छह गाड़ियां मौके पर

21/01/2023
Drone

राजभवन के पास ड्रोन से कर रहे थे शूटिंग, दो संदिग्ध युवक गिरफ्तार

25/09/2022
police encounter

‘…. अब नहीं आऊंगा’, एनकाउंटर के बाद गिड़गिड़ाया इनामी बदमाश

24/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version