• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बलिया गोलीकांड : मुख्यारोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह को STF टीम बलिया लेकर पहुंची

Desk by Desk
18/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बलिया
0
बलिया गोलीकांड

मुख्यारोपी धीरेंद्र प्रताप की कोर्ट में पेशी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलिया-रेवती थाना अंतर्गत दुर्जनपुर हत्या कांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह को एसटीएफ टीम बलिया सदर कोतवाली लेकर पहुंची। वहीं सूचना के मुताबिक कल आरोपी धीरेन्द्र सिंह को कोर्ट में हाजिर किया जा सकता है।

बता दें की धीरेंद्र सिंह पर यूपी पुलिस ने 75 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। अब तक आठ नामजद और करीब 25 अज्ञात आरोपियों में सिर्फ 9 की गिरफ्तारी हो चुकी है।

बलिया गोलीकांड : मुख्य आरोपी धीरेंद्र लखनऊ से दो साथियों के साथ गिरफ्तार

वहीं इस हत्याकांड में नामजद अभियुक्त संतोष यादव व अमरजीत यादव को शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार की सुबह नगर के वैशाली होटल के पास से गिरफ्तार कर लिया था। जबकि छह आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

ये था पूरा मामला

बलिया जिले के रेवती थाना इलाके के दुर्जनपुर गांव के पंचायत भवन में गुरुवार को टेंट लगाकर हनुमानगंज और दुर्जनपुर की कोटे की दुकानों के चयन के लिए दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे खुली बैठक की जा रही थी। इसमें चार महिला समूहों ने आवेदन किया था। दुर्जनपुर की दुकान के लिए मां शायर जगदंबा और शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह के बीच मतदान की नौबत आ गई।

प्रियंका गांधी का सवाल-बलिया हत्याकांड में योगी सरकार किसके साथ खड़ी है?

इस पर एसडीएम सुरेश कुमार पाल, सीओ चंद्रकेश सिंह और एसओ प्रवीण कुमार सिंह ने व्यवस्था बनाई कि जिसके पास आधार कार्ड अथवा अन्य कोई पहचान पत्र होगा, वही वोट कर पाएगा। एक पक्ष के लोग आधार कार्ड लेकर आए थे। दूसरे पक्ष के लोगों के पास पहचान पत्र नहीं था।

इसी बात पर हंगामा हो गया। स्थिति बिगड़ते देख बीडीओ बैरिया गजेंद्र प्रताप सिंह ने बैठक की कार्यवाही स्थगित कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में तनातनी शुरू हो गई। प्रशासन के विरोध में नारेबाजी हुई। देखते ही देखते ईंट-पत्थर चलने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस दौरान धीरेंद्र ने फायरिंग कर दी। इसमें दुर्जनपुर निवासी जयप्रकाश पाल(45) को चार गोलियां लगीं। लोगों ने जयप्रकाश को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

एसडीएम, सीओ के अलावा मौके पर मौजूद 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। इस मामले में धीरेंद्र समेत आठ नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

Tags: ballia goli kandballia goli kand newsBallia kandballia kand newsballia latest newsballia murder caseballia newsballia news in hindiballia news todayballia policeBJP leaderdeathFiringInjuredLatest Varanasi News in Hindione killedquota shopThe main accused of the Ballia shootout arrestedVaranasi Hindi Samacharvaranasi newsVaranasi News in Hindiबलिया समाचार
Previous Post

CM योगी और राजनाथ संभालेंगे यूपी की सात सीटों के लिए प्रचार की कमान

Next Post

बसपा सांसद श्याम सिंह यादव कोरोना पॉजिटिव, मेदांता अस्पताल में भर्ती

Desk

Desk

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Next Post
बसपा सांसद श्याम सिंह यादव

बसपा सांसद श्याम सिंह यादव कोरोना पॉजिटिव, मेदांता अस्पताल में भर्ती

यह भी पढ़ें

gst-tax-evasion

मधुकान प्रोजेक्ट्स लिमिटेड की फर्म पर CGST का छापा, 9.72 करोड़ रुपए की कर चोरी का आरोप

05/02/2021
pregnancy weight

डिलीवरी बाद बढ़ा हुआ वजन कम करने के लिए जरुर अपनाएं ये आसन

05/01/2022
CM Yogi

जानवरों के मन में भी होती है संवेदनाः सीएम योगी

20/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version