• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास बुलडोजर एक्शन पर SC ने लगाई रोक, जारी किया नोटिस

Writer D by Writer D
16/08/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, मथुरा, राष्ट्रीय
0
Shri Krishna Janmabhoomi

Shri Krishna Janmabhoomi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली/मथुरा। सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि (Shri Krishna Janmabhoomi)  के पास बुलडोजर एक्शन पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने इस मामले में केंद्र और रेलवे को नोटिस भी जारी किया है। कोर्ट ने 10 दिन तक स्थिति बरकरार रखने का आदेश दिया है। SC में अगले हफ्ते इस मामले पर सुनवाई होगी।

दरअसल, मथुरा से वृंदावन के बीच मीटर गेज रेल ट्रैक था। उत्तर मध्य रेलवे ने इसे बदलकर ब्रॉड गेज करने का फैसला किया है। ऐसे में मथुरा शहर में स्थित नई बस्ती से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। सोमवार को भी यहां अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चला था। बताया जा रहा है कि 600 मीटर के दायरे में बसी इस बस्ती में करीब 200 अवैध अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं।

बुलडोजर की कार्रवाई के खिलाफ SC में याचिका

अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई गई थी। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ वकील प्रशांतो सेन ने कोर्ट में कहा था कि इस कार्रवाई में 200 घर गिराए जाने हैं और इससे 3000 लोग प्रभावित होंगे। याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया था कि उनके पास रहने के लिए कोई अन्य जगह नहीं है, वे 100 सालों से अधिक समय से इस स्थान पर रह रहे हैं।

रेलवे ने जमीन खाली करने की की थी अपील

मथुरा वृंदावन रेलवे लाइन के किनारे रेलवे की जमीन पर कथित तौर पर कब्जा करके रह रहे लोगों से रेलवे ने जमीन खाली करने के लिए कहा था। इतना ही नहीं रेलवे द्वारा कुछ अवैध अतिक्रमण की पहचान भी की गई थी। हालांकि, यहां रहने वाले लोग इसके लिए तैयार नहीं हुए। उनका कहना है कि वे सालों से यहां रह रहे हैं। रेलवे ने जब मथुरा वृंदावन ब्रॉड गेज का काम तेज किया, तो नई बस्ती में भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।

पूर्व पीएम अटल बिहारी की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की पुष्पांजलि

पिछले हफ्ते रेलवे और प्रशासन की टीम ने कुछ अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया था। इसके बाद बाकी लोगों ने खुद अवैध निर्माण हटाने के लिए समय मांगा था। रेलवे की ओर से तीन दिन का समय भी दिया गया था। हालांकि, इस दौरान लोग सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए। उधर, रेलवे ने सोमवार को फिर से बुलडोजर चलाया।

Tags: delhi newsmathura newsNational newsShri Krishna JanmabhoomiSupreme Courtup news
Previous Post

पूर्व पीएम अटल बिहारी की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की पुष्पांजलि

Next Post

मरीन ड्राइव पहुंचे लालू प्रसाद यादव, पुराने मित्र संग लिया कुल्फी का आनंद

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम, जेवर पहुंचे स्विस राष्ट्रपति गाय बर्नार्ड पारमेलिन

06/10/2026
Main Slider

दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार ने बजट में किए विशेष प्रावधान : मुख्यमंत्री

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

सेवा संकल्प बाइक यात्रा का होगा समापन, वडनगर से काशी पहुंचे 500 बाइक यात्री करेंगे बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 में तेजी लाने के निर्देश, पात्र परिवारों को तय समय पर मिले पक्का घर

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

12 अक्टूबर तक पूरा होगा फसल क्षति का डिजिटल सर्वे, प्रभावित किसानों को मिलेगी नियमानुसार सहायता

06/10/2026
Next Post
Lalu Prasad Yadav

मरीन ड्राइव पहुंचे लालू प्रसाद यादव, पुराने मित्र संग लिया कुल्फी का आनंद

यह भी पढ़ें

deepika kartik

दीपिका पादुकोण ने मजेदार कैप्शन लिखकर कार्तिक आर्यन को किया बर्थडे विश

23/11/2020
Farah Khan

फराह खान पर टूटा गमों का पहाड़, लंबी बीमारी से मां का हुआ निधन

26/07/2024
cm yogi

प्रदेश में कोरोना संक्रमण कम और रिकवरी तेज हो रही है : योगी

01/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version