• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टाइट पैंट और स्टाइलिश हेयरकट पर लगा बैन, जनता का चेक होता है मोबाइल

Writer D by Writer D
05/05/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
tight pants

tight pants

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। नॉर्थ कोरिया (North Korea) में अजीबो-गरीब फरमान जारी हुआ है। इस देश में टाइट पैंट (Tight Pants) पहनने और आधुनिक हेयरकट (Trendy Haircuts) पर बैन लगा दिया गया है।

किम जोंग उन (Kim Jong-un) के शासन वाले नॉर्थ कोरिया का मानना है कि विदेशी पॉप कल्‍चर (Pop Culture) का प्रभाव पड़ रहा है। इस कारण ये कदम उठाया गया है। वहीं, पिछले महीने तो लोगों के मोबाइल (Mobile) की औचक जांच भी की गई थी।

सोशलिस्‍ट पेट्रियोटिक यूथ लीग (Socialist Patriotic Youth League ) ने एक कैंपेन की शुरुआत की है। जिसमें कहा गया है कि नॉर्थ कोरिया में रहने वाले लोगों के लिए ‘कपड़े पहनने का तरीका’ और ‘बाल’ सामाजिक जीवन के लिए महत्‍वपूर्ण तत्‍व है। इसका पालन करना होगा।

नॉर्थ कोरिया में लोगों के मोबाइल की हुई जांच

नॉर्थ कोरिया की राजधानी प्‍योंगयांग (Pyongyang) में लोगों के मोबाइल की जांच हुई। जिसमें नॉर्थ कोरिया अथॉरिटी से जुड़े लोगों ने मोबाइल फोन की हिस्‍ट्री, मैसेज खंगाले। ये भी देखा गया कि क्‍या लोगों के मोबाइल में बैन म्‍यूजिक वीडियो फाइल्‍स तो नहीं है?  Daily NK की रिपोर्ट में कहा गया कि अप्रैल के मध्‍य में ऐसा शुरू हुआ था।

प्‍योंगयांग मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एक स्‍टूडेंट को 21 अप्रैल को जांच के दौरान रोका गया था। उसका फोन उससे लेकर 30 मिनट तक उससे पूछताछ की गई थी।

उसके मोबाइल में तब दक्षिण कोरिया का सॉन्‍ग मिला था। इसके बाद उसे यूनिवर्सिटी आने से बैन कर दिया गया, वहीं उसको हर दिन खुद की आलोचना करने वाला पत्र लिखने का दबाव डाला गया। अब इस स्‍टूडेंट का केस कोर्ट को सौंप दिया गया है। जिस पर जांच चल रही है।

महिलाओं को लिया हिरासत में

‘मिरर’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वीडियो भी सामने आया जिसमें 20 से 30 साल की उम्र के बीच की महिलाओं को टाइट लेगिंग्‍स  (Tight Leggings) और बाल डाई किए हुए थे। इस फुटेज में बैकग्राउंड में कहा जा रहा है कि महिलाओं ने ‘अभद्र कपड़े’ पहने थे और ये ‘पूंजीवादी अपराधी’ हैं।

वहीं, वीडियो में ये भी दावा किया गया है कि जो भी नॉर्थ कोरिया के फैशन संबंधी नियमों का उल्‍लंघन करेंगे,  उन्‍हें हिरासत में लिया जाएगा, पीटा जाएगा और जेल भी भेजा जाएगा। वहीं इन लोगों को पत्र लिखकर माफी मांगनी होगी और ये भी कहना होगा कि वो आगे ऐसी गलती नहीं करेंगे।

नगर विकास मंत्री से मिला ब्रिटिश शिष्टमंडल, अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग पर हुई चर्चा

नॉर्थ कोरिया में टाइट पैंट, बालों में डाई और फेशियल पियर्सिंग बैन हैं। पिछले महीने हमग्‍योंग प्रोविंस (Hamgyong province) में लोगों को नॉर्थ कोरिया का फैशन फॉलो करने की चेतावनी दी गई थी।

Daily NK की रिपोर्ट में ये भी बताया गया था कि Socialist Patriotic Youth League के सदस्‍य हर शहर में निरीक्षण करेंगे और देखेंगे कि नियमों को पालना हो रहा है या नहीं। इसके बाद से ही कई युवक और युवतियों को रोका जा रहा है और उनकी सड़क पर जांच हो रही है। उनके कपड़े तो देखे ही जा रहे हैं, वहीं उनसे ये भी पूछा जा रहा है कि वे कौन म्‍यूजिक और वीडियो देख-सुन रहे हैं।

किम जोंग उन (Kim Jong Un) हुए थे नाराज

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल की शुरुआत में नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग उन ने पॉप कल्‍चर के बढ़ते प्रचलन के कारण नाराज बताए गए थे। यहां तक कि विदेशी कपड़ों पर भी नाराजगी जताई गई थी। हालांकि किम खुद खुद स्‍पोर्टिंग लैदर जैकेट पहनते हैं।

पहले भी लगे हैं कई बैन

इससे पहले नॉर्थ कोरिया में पिछले साल 11 दिनों तक हंसने, शॉपिंग पर जाने और शराब पीने पर पाबंदी लगा दी थी, किम जोंग उन ने ये पाबंदी अपने पिता की निधन की 10वीं बरसी के कारण लगाई थी। वहीं नॉर्थ कोरिया में ब्‍लैक कोट पहनने पर भी पिछले साल बैन लगा था।

ऑफिस जाने वाली महिलाएं फॉलो करें ये स्टेप्स

Tags: # world newsinternational NewsNorth Korea
Previous Post

नगर विकास मंत्री से मिला ब्रिटिश शिष्टमंडल, अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग पर हुई चर्चा

Next Post

मैक्सवेल ने कोहली के साथ बैटिंग करने से किया इंकार, जानें पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

PM मोदी-डोनाल्ड टस्क की अहम बैठक, व्यापार और रक्षा पर होगी चर्चा

20/10/2026
Main Slider

‘पेरिस जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा’, फ्रांस के हालात पर ट्रंप का मैक्रों को घेरा

20/10/2026
Main Slider

प्रार्थना के दौरान पादरी पर गिरा क्रूस, मौके पर मौत

19/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

जैश कमांडर मुहम्मद आसिम की सड़क हादसे में मौत, पत्नी और बेटा ने भी गंवाई जान

16/10/2026
Main Slider

पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों समेत 29 की मौत; 40 से ज्यादा घायल

15/10/2026
Next Post
maxwell

मैक्सवेल ने कोहली के साथ बैटिंग करने से किया इंकार, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

Jayant Chaudhary

BJP-RLD गठबंधन पर लगी मुहर, इतनी सीटों पर बन गया सहमति का फॉर्मूला!

09/02/2024
Ajay Mishra

”दो कौड़ी का आदमी है राकेश टिकैत”, बोले केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी

23/08/2022

यूपी के 11 जिले कोरोना फ्री, 24 घंटे में आए मात्र 33 नए केस

26/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version