• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काशी के प्राचीन, पारंपरिक हस्तशिल्प के साथ ही आधुनिक उत्पाद होंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में शोकेस

Writer D by Writer D
03/09/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
UP International Trade Show

UP International Trade Show

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। इतिहास से भी प्राचीन होने का गर्व संजोने वाली काशी जितना आध्यात्म, धर्म, परंपरा और संस्कृति के लिए जानी जाती है, लेकिन काशी की पहचान उसके पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पादों से भी पूरे विश्व में है। काशी की प्राचीन, पारंपरिक हस्तशिल्प व आधुनिक उत्पाद ग्रेटर नोएडा में होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो ( UP International Trade Show) में रंग बिखेरने के लिए तैयार है। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने जा रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में विश्व भर से आने वाले खरीदार बनारस के परंपरागत कारीगरों के हुनर और आधुनिक उत्पादों को देखेंगे। इससे हस्तशिल्पियों समेत अन्य उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार मिलेगा। वाराणसी से वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट, निर्यातकों समेत सूक्ष्म ,लघू और मध्यम उद्योग के 29 उद्यमियों ने लोकल से ग्लोबल मार्केट में अपना उत्पाद ले जाने के लिए पंजीकरण करा चुके है। पंजीकरण के अभी और बढ़ने की संभावना है।

हुनर को ग्लोबल मार्केट का मिलेगा एक्सेस

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार काशी के पारम्पारिक हस्त शिल्पियों के हुनर को लोकल के साथ ही ग्लोबल मार्केट में एक्सेस बढ़ाने का मार्ग सुनिश्चित कर रही है। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट, जीआई उत्पाद समेत अन्य उद्यमियों के लिए इंटरनेशनल प्लेटफार्म देने जा रही है। ग्रेटर नोएडा में होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में वाराणसी के उत्पाद नई उड़ान भरने के लिए तैयार है।

जिला उद्योग केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो ( UP International Trade Show) में 15 हस्तशिल्प वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के, 6 सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम के (जिसमे लकड़ी के खिलौने , गुलाबी मीनाकारी, व सिल्क उद्योग से जुड़े है) और 8 निर्यातक बनारसी सिल्क साड़ी तथा कालीन उद्योग से जुड़े उद्यमी शामिल हो रहे है ।

उद्योग विभाग में अभी तक कूल 29 उद्यमियों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में महिला उद्यमियों के लिए ख़ास स्टाल लगाया जा रहा है।

वाराणसी के उत्पादकों की यह है राय…

कमाल्या टेक्सटाइल और पनाया ब्रांड के निदेशक वीरेंदर अग्रवाल ने बताया कि ओडीओपी और जीआई उत्पाद बनारसी साड़ी (Banarsi Saree) को इंटरनेशनल ट्रेड शो में शोकेस करेंगे। जिससे बनारस की विरासत पूरी दुनिया देखे। सदियों पूर्व काशी राजपरिवार ,उदयपुर ,जयपुर आदि राजघरानों में पहने जानी वाली साड़ियों को रिवाइव करके ख़ास यूपी इंटरनेशल ट्रेड के लिए बनाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि बनारसी उत्पादों को अंतराष्ट्रीय प्लेटफार्म देने की योगी सरकार की बहुत अच्छी पहल है। युवा उद्यमी श्रीजी मेंथा की डायरेक्टर भावना वर्मा का कहना है कि योगी सरकार की इस पहल से हम जैसे उद्यमियों को इंटरनेशनल प्लेटफार्म मिल रहा है।

ट्रेडिशनल आर्ट सेण्टर के जावेद ने बताया कि पिछले साल के यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो ( UP International Trade Show) की सफलता के बारे में सुनकर इस बार वे इसमें भाग ले रहे है। ऐसे आयोजन लगातार होने चाहिए।

Tags: Noida newsUP International Trade Show
Previous Post

महाकुंभ के दौरान साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था हो, अभी से कार्ययोजना बनाकर कार्य करें: एके शर्मा

Next Post

पीएम मुद्रा योजना: प्रदेश के 11 लाख से ज्यादा लोगों को मिला 11 हजार करोड़ का लोन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी में यूपी का देशभर में परचम, दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

05/10/2026
Prerna Canteen
उत्तर प्रदेश

यूपी में 2100 से अधिक कैंटीन बनीं आत्मनिर्भरता की ‘प्रेरणा’, दस हजार परिवारों का बनीं सहारा

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में स्वच्छ-हरित विद्यालयों का बढ़ा कारवां, एसएचवीआर में 1.62 लाख स्कूलों ने दर्ज कराई भागीदारी

05/10/2026
UP Rise
उत्तर प्रदेश

संवाद, संकल्प और सफलता के मूलमंत्र के साथ यूपी राइज का हुआ आयोजन

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्तर प्रदेश बना देश में नंबर-1

05/10/2026
Next Post
PM Mudra Yojana

पीएम मुद्रा योजना: प्रदेश के 11 लाख से ज्यादा लोगों को मिला 11 हजार करोड़ का लोन

यह भी पढ़ें

Vaishno Devi

वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाई ये स्पेशल ट्रेन

19/05/2023
CM Dhami

अमित शाह के स्वागत के लिए सज-संवर रहा है हरिद्वार शहर

06/03/2026
dard

व्यंग्य: दर्द दिखता क्यों नहीं

09/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version