• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी के आश्वासन के बाद 17 दिन से चल रहा बनचौरा धरना समाप्त

Writer D by Writer D
03/09/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Banchaura protest ends after CM Dhami's assurance

Banchaura protest ends after CM Dhami's assurance

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री क्षेत्र के बनचौरा में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 17 दिनों से चल रहा धरना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद क्षेत्रवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की और अपनी मांगों को लेकर चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कैबिनेट मंत्री खजानदास और भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने बनचौरा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और पांच सूत्रीय मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।

मुख्यमंत्री ने मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी ने क्षेत्रवासियों की मांगों को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना। उन्होंने संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद आंदोलनकारियों ने धरना समाप्त करने का निर्णय लिया।

इस दौरान क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री को बनचौरा में प्रस्तावित विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया गया।

चौहान ने कहा कि 17 दिनों तक चला आंदोलन बनचौरा क्षेत्र की एकजुटता, धैर्य और अपनी मांगों के लिए आवाज उठाने के संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के अनुरूप पांच सूत्रीय मांगों पर जल्द कार्रवाई होगी और विकास कार्य धरातल पर दिखाई देंगे।

‘जनता की उम्मीदों पर खरे उतरते रहे हैं सीएम धामी’

मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यमुनोत्री क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर हमेशा गंभीरता दिखाई है। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री ने कभी निराश नहीं किया और सरकार क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास, स्थानीय लोगों के अधिकार और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद अब क्षेत्रवासियों को पांच सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की उम्मीद है।

प्रतिनिधिमंडल में ये लोग रहे शामिल

मुख्यमंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में दशगी हातड़ बिष्ट पट्टी संघर्ष समिति के सचिव जगवीर सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य दीपेंद्र कोहली, ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान संगठन चिन्यालीसौड़ अक्वीर सिंह राणा, इंद्रपाल सिंह राणा, ब्रह्मानंद मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीपाल चौहान, विजय बड़ौनी, जयप्रकाश भट्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. शैलेंद्र कोहली, ग्राम प्रधान मोरगी अनोज भट्ट, नीतीश रमोला, बिपिन राणा, मनवीर महंत सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

मुख्यमंत्री धामी ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, बोले- श्रीकृष्ण का जीवन सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा

Next Post

जन्माष्टमी से पहले मुख्यमंत्री योगी ने उपहारों के माखन से भरी ब्रजवासियों की ‘मटकी’

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

विदेशी आक्रांताओं ने मंदिरों को तोड़ा, लेकिन भक्ति नहीं डिगा पाएः मुख्यमंत्री योगी

03/09/2026
Will provide permanent solution to flood problem: CM Yogi
Main Slider

बाढ़ की समस्या का कराएंगे स्थायी समाधान: सीएम योगी

03/09/2026
Rajnath Singh-CM Dhami
Main Slider

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, रक्षा मंत्री ने दिया उचित विचार का भरोसा

03/09/2026
Next Post
CM Yogi filled the 'pot' of Braj residents with gifts and butter

जन्माष्टमी से पहले मुख्यमंत्री योगी ने उपहारों के माखन से भरी ब्रजवासियों की ‘मटकी’

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर ने इगास और बाल दिवस की प्रदेशवासियों को दी बधाई

13/11/2021
UP Assembly By-election

जनता को योजनाओं की घोषणा कर बरगला रही भाजपा: अखिलेश यादव

12/07/2023
sheikh rasheed

पाकिस्तानी सेना के खिलाफ बोलने वालों पर 72 घंटों में होगी कार्रवाई : शेख रशीद

03/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version